Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

भारतीय लोग Mobile पर सबसे ज्यादा समय क्या करते हैं, डेटिंग ऐप्स की कमाई कहां तक पहुंची

भारत में मोबाइल बाजार तेजी से बढ़ रहा है। 5जी स्मार्टफोन शिपमेंट में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया। ऐप डाउनलोड में कमी आई है, लेकिन 2024 में ऐप्स पर 1.12 ट्रिलियन घंटे बिताए गए। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट ऐप्स सबसे लोकप्रिय हैं

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
January 30, 2025
in राष्ट्रीय
India mobile market growth
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

India’s growing mobile market भारत में मोबाइल का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी मोबाइल बाजार भारत बन चुका है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट बताती है कि भारत ने 5जी स्मार्टफोन शिपमेंट में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। अब सवाल उठता है कि भारतीय मोबाइल पर सबसे ज्यादा क्या करते हैं।

मोबाइल ऐप्स और समय का गणित

Sensor Tower की ‘State of Mobile 2025’ रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लोग दुनिया के मुकाबले ज्यादा ऐप डाउनलोड करते हैं और उन पर ज्यादा समय बिताते हैं। लेकिन ऐप के जरिए खरीदारी करने में भारत अब भी पीछे है। भारत इस मामले में टॉप 20 देशों में भी नहीं आता।

RELATED POSTS

No Content Available

2024 में ऐप डाउनलोड में कमी आई। 2024 में भारतीयों ने लगभग 24.3 बिलियन (2400 करोड़) ऐप डाउनलोड किए। ये आंकड़ा 2023 के 25.6 बिलियन (2500 करोड़) और 2022 के 26.6 बिलियन (2600 करोड़) से कम है। हालांकि, ऐप्स पर समय बिताने में इजाफा हुआ।

भारतीयों का ऐप पर बिताया समय

साल 2024 में भारतीयों ने ऐप्स पर कुल 1.12 ट्रिलियन घंटे (1 लाख करोड़ घंटे) बिताए। 2023 में यह आंकड़ा 991 बिलियन (99 हजार करोड़) घंटे और 2022 में 841 बिलियन (84 हजार करोड़) घंटे था।

सबसे ज्यादा क्या देखते हैं

भारत में सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट ऐप सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। हालांकि इनके डाउनलोड में कमी आई है, लेकिन लोग इन पर सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। इसके अलावा, डेटिंग ऐप्स से इ ऐप खरीदारी (IAP) के जरिए 25% की बढ़त दर्ज की गई, जिससे कुल कमाई $55 मिलियन (475 करोड़ रुपये) हुई। Bumble इस क्षेत्र में सबसे आगे है।

खरीदारी में कमी, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल

ऐप्स से सामान खरीदने में भारत भले ही पीछे हो, लेकिन इनका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लोग सोशल मीडिया, मनोरंजन और डेटिंग ऐप्स पर सबसे ज्यादा समय बिताते हैं।

भारत मोबाइल बाजार में एक बड़ा नाम बन चुका है। हालांकि ऐप डाउनलोड में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन भारतीय लोग मोबाइल पर समय बिताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

Tags: India mobile trendsmobile app usagesmartphone market
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Health Care: आप भी अपने बढ़े हुए यूरिक एसिड को कर सकते हैं कंट्रोल, बस आटा गूंथते वक़्त उसमे मिला लें ये चीज़ें

Health Care: आप भी अपने बढ़े हुए यूरिक एसिड को कर सकते हैं कंट्रोल, बस आटा गूंथते वक़्त उसमे मिला लें ये चीज़ें

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने दिल्लीवासियों को दी 5 गारंटियां, महिलाओं को ₹2500, फ्री बिजली और 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version