बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Kishtwar बादल फटना: मचैल माता यात्रा में तबाही, 20 से अधिक की मौत, राहत अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मचैल माता मंदिर के पास बादल फटने से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई। कई लापता हैं, बचाव कार्य जारी है और प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

by Mayank Yadav
अगस्त 14, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Kishtwar
Share on FacebookShare on Twitter

Kishtwar cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार दोपहर कुदरत ने कहर बरपा दिया। मचैल माता मंदिर के पास चिशोती गांव में बादल फटने से मचैल माता यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों पर आपदा टूट पड़ी। शुरुआती आंकड़ों में 17 मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन देर शाम तक यह संख्या बढ़कर 20 से अधिक हो गई। 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, जबकि कई अभी भी लापता हैं। CISF के एक जवान का शव बरामद हुआ है और तीन जवान लापता बताए जा रहे हैं। पहाड़ी रास्तों और गांव का बड़ा हिस्सा तबाह होने से बचाव कार्य में कठिनाई हो रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हालात पर चर्चा की है। राहत व बचाव कार्य जारी है।

किश्तवाड़ के चिशोती गांव में बादल फटने की यह घटना दोपहर 12 से 1 बजे के बीच हुई, जब मचैल माता यात्रा के लिए भारी भीड़ मौजूद थी। अचानक आई तेज़ बाढ़ और मलबे की धार ने घरों, दुकानों और रास्तों को बहा दिया। आधे से अधिक गांव पानी में डूब गया, जिससे रेस्क्यू टीमों को मौके तक पहुंचने में घंटों लग गए। प्रशासन ने जिला व पुलिस कंट्रोल रूम के साथ-साथ पड्डर में हेल्प डेस्क भी स्थापित कर दिया है, ताकि लापता लोगों की जानकारी मिल सके और परिजनों को सहायता दी जा सके।

RELATED NEWS

Kishtwar

’10 लाशें हमने खुद निकाली, लोग अब भी दबे हैं…’ किश्तवाड़ त्रासदी की दर्दनाक दास्तां

अगस्त 15, 2025
Kishtwar

जम्मू-कश्मीर के Kishtwar में बादल फटने से तबाही, लंगर बहा, हाईवे क्षतिग्रस्त, बचाव दल मौके पर

अगस्त 14, 2025

अर्जुन तेंदुलकर की गुपचुप सगाई! कौन हैं सानिया चंदोक, जो बनेंगी क्रिकेट लीजेंडरी के बेटे की बहू?

आपदा में जनहानि बढ़ने की आशंका बनी हुई है। Kishtwar  प्रभावित इलाकों से लगातार घायल और मृतकों को निकाला जा रहा है। फिलहाल, राहत व चिकित्सा व्यवस्था के लिए सेना, NDRF, SDRF, पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमें लगातार काम कर रही हैं।

राजनीतिक नेताओं ने भी इस त्रासदी पर चिंता जताई है। फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव पर गंभीर कदम उठाने की अपील की। वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जनहानि भारी हो सकती है, लेकिन प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटा है।

Kishtwar  हालात अब भी गंभीर हैं और कई परिवार अपने प्रियजनों की खोज में गांव-गांव भटक रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। यह तबाही मचैल माता यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा बन सकती है।

— आगे की खबर जारी है…

Tags: Kishtwar
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Kishtwar

’10 लाशें हमने खुद निकाली, लोग अब भी दबे हैं…’ किश्तवाड़ त्रासदी की दर्दनाक दास्तां

by Mayank Yadav
अगस्त 15, 2025

Kishtwar cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार दोपहर बादल फटने से आई भीषण बाढ़ ने पूरे इलाके को मौत के...

Kishtwar

जम्मू-कश्मीर के Kishtwar में बादल फटने से तबाही, लंगर बहा, हाईवे क्षतिग्रस्त, बचाव दल मौके पर

by Mayank Yadav
अगस्त 14, 2025

Kishtwar cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को मचैल माता यात्रा मार्ग के चिशोती इलाके में बादल फटने की...

Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो से तीन जवान थे सवार

by Ayushi Dhyani
मई 4, 2023

श्रीनगर : जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के दूर-दर्ज इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, किश्तवाड़ में सेना के...

Next Post
RBI new cheque clearing system for faster settlement

New Cheques Clearing System:अब अकाउंट में आयेंगे फटाफट पैसे , RBI ने क्यों बदली चेक क्लियरिंग प्रक्रिया, कब से होगी लागू

Moradabad News

सरकारी स्कूल के टीचर की शर्मनाक हरकत! मुरादाबाद में गुरु ने ही कर दी गुरु-धर्म की तौहीन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist