शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और पीएम मोदी के बीच आज होगी बैठक, रूस-यूक्रेन पर हो सकती है बात

by abhishek tyagi
अप्रैल 11, 2022
in देश, राष्ट्रीय, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को लेकर अमेरिका लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है. अमेरिका ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं और बाकी देशों को भी ऐसा करने की लगातार सलाह दे रहा है. इसी बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे. बताया गया है कि दोनों नेताओं के बीच एक वर्चुअल बैठक होने जा रही है. जिसमें बाइडेन रूस को लेकर भारत के रुख का जिक्र कर सकते हैं।

रूस को लेकर हो सकती है बात
आज होने वाली इस वर्चुअल बैठक को लेकर यूं तो तमाम अन्य मुद्दे बताए गए हैं, जिन्हें लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा होगी. लेकिन सभी जानकारों का यही कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति रूस का जिक्र कर सकते हैं. साथ ही इस मुलाकात के दौरान भारत पर दबाव बनाने की भी कोशिश हो सकती है कि वो रूस को लेकर अपने रुख को सख्त करें. आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि पीएम मोदी और बाइडेन कोरोना महामारी और जलवायु संकट जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

RELATED NEWS

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

सितम्बर 26, 2026
PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सितम्बर 8, 2026

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच होने जा रही इस बैठक के ठीक बाद भारत और अमेरिकी विदेश मंत्रियों और रक्षा मंत्रियों की भी बैठक होगी. इसके लिए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर पहले ही अमेरिका पहुंच चुके हैं. बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका और भारत के बीच ये पहली 2+2 मंत्रियों की बैठक है. इस बैठक में रक्षा समेत तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

भारत के रुख से अमेरिका नाराज?
बता दें कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के बाद भारत का रुख न्यूट्रल रहा है. भारत ने किसी भी सार्वजनिक मंच से रूस की खुलकर आलोचना नहीं की. रूस के खिलाफ जब भी वोटिंग करने का मौका आया तो भारत ने इसमें हिस्सा नहीं लिया. भारत की तरफ से सिर्फ इतना कहा जा रहा है कि दोनों देशों को युद्धविराम करना चाहिए. साथ ही मानवाधिकार के हनन को लेकर भी चिंता जताई. वहीं अमेरिका की तरफ से तमाम बड़े देशों को रूस के खिलाफ आवाज उठाने की सलाह दी जा रही थी. बताया गया कि भारत के इस रुख से अमेरिका के साथ रिश्तों पर असर पड़ा. पीएम मोदी और बाइडेन के बीच होने वाली इस बैठक में अब इस मुद्दे पर चर्चा मुमकिन है।

Tags: 2+2 India-US talksbiden news with modiBiden to talk Russia war in virtual meet with PM Modi todayBiden's Virtual Meet TodayPM ModiUkraine & 2+2 in background
Share196Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

PM Modi Bhajan Clubbing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में...

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Next Post

SLOT4D : LINK SITUS SLOT4D PALING MUDAH MENANG DI AWAL TAHUN 2023

कोरोना के नए वैरिएंट एक्सई ने बढ़ाई चिंता, कई राज्यों में कोरोना वायरस के केसों में आया उछाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In