Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

India–US Trade Deal: ‘दुनिया झुकती है, झुकाने वाला चाहिए’ अमेरिका ने टैरिफ घटाकर कितना किया , निर्यातक, शेयर बाजार खुशी से झूमा

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटा, निर्यात को बढ़त मिली। शेयर बाजार में तेजी और रुपये की मजबूती ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया।

by SYED BUSHRA
February 3, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

India–US Trade Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने भारत–अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, “दुनिया झुकती है, झुकाने वाला चाहिए।” उनके इस बयान को भारत की मजबूत कूटनीति और आर्थिक सौदेबाजी की ताकत के रूप में देखा जा रहा है।

यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के तुरंत बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता हो गया है। इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के भाव से लिया गया है।

RELATED NEWS

No Content Available

भारत को निर्यात में मिली बड़ी बढ़त

अमेरिका द्वारा टैरिफ घटाने के बाद भारत को वैश्विक निर्यात प्रतिस्पर्धा में साफ बढ़त मिलती दिख रही है। नए टैरिफ ढांचे में भारत अब कम शुल्क वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है।
वर्तमान स्थिति के अनुसार,

भारत पर अमेरिकी टैरिफ: 18%

इंडोनेशिया: 19%

वियतनाम और बांग्लादेश: 20%

चीन: 34%

इस तुलना से साफ है कि भारत अब अपने एशियाई प्रतिस्पर्धियों की तुलना में ज्यादा मजबूत स्थिति में है। इससे भारतीय टेक्सटाइल, फार्मा, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सीधा फायदा मिल सकता है।

रूसी तेल पर बड़ा फैसला

व्हाइट हाउस ने यह भी साफ किया कि भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद करने पर सहमति देने के बाद, रूसी तेल से जुड़ा 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ पूरी तरह हटा लिया गया है। यह फैसला राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई फोन बातचीत के बाद लिया गया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इस कदम से ऊर्जा और भू-राजनीतिक स्तर पर दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।

ट्रंप का ‘ट्रुथ सोशल’ पर ऐलान

राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि यह समझौता केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि ऊर्जा सहयोग और वैश्विक रणनीतिक लक्ष्यों से भी जुड़ा है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका से, और संभव हो तो वेनेजुएला से तेल आयात बढ़ाने पर सहमति जताई है।

शेयर बाजार और रुपये में जबरदस्त उछाल

भारत–अमेरिका टैरिफ डील की खबर आते ही मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 3,800 अंकों की ऐतिहासिक छलांग लगाकर ऊपर पहुंच गया। वहीं निफ्टी ने भी लगभग 1,500 अंकों की मजबूत बढ़त दर्ज की। लगभग सभी सेक्टर्स हरे निशान में नजर आए।
फॉरेक्स मार्केट में भी इसका सकारात्मक असर दिखा। रुपया डॉलर के मुकाबले 1.2 प्रतिशत मजबूत होकर 91.52 से उछलकर 90.4 के स्तर तक पहुंच गया।

निवेशकों का मानना है कि टैरिफ में कटौती से निर्यात बढ़ेगा और विदेशी निवेश आएगा, जिससे रुपये को और मजबूती मिल सकती है।

Tags: Indian Economy GrowthTariff Reduction News
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
India US Trade Deal: तनाव से समझौते तक,  एक नया व्यापारिक दौर शुरू, एक साल में पांचवीं बड़ी ट्रेड डील

India US Trade Deal: तनाव से समझौते तक, एक नया व्यापारिक दौर शुरू, एक साल में पांचवीं बड़ी ट्रेड डील

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist