Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IND vs AUS : सुंदर के बल्ले से निकली ‘सुंदर’ पारी, तीसरी T 20 मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में की बराबरी

तीसरी टी 20 मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में की 1-1बराबरी, सुंदर ने खेली शानदार पारी, अर्शदीप ने भी खूंखार गेंदबाजी।

Vinod by Vinod
November 2, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। पांच टी20 मैच की सीरीज का तीसरी मुकाबला होबार्ट के बेलेरीव ओवल में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। आस्ट्रेलिया बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 185 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर ये रन स्कोर चेज कर सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली है। आज के मैच में अर्शदीप सिंह और वरूण चक्रवर्ती ने जहां शानदार बॉलिंग की तो वहीं वाशिंगटन सुंदर के बल्ले से सुंदर पारी निकली। उन्होंने नाबाद 49 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने होबार्ट के बेलेरीव ओवल के मैदान पर टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ट्रेविस हेड (6 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस (1 रन) का विकेट उसने सस्ते में गंवा दिया। दोनों ही बल्लेबाजों को अर्शदीप सिंह ने चलता किया। यहां से टिम डेविड और मिचेल मार्श ने तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की पार्टनरशिप करके पारी को संभाला। वरुण चक्रवर्ती ने मिचेल मार्श को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। वरुण ने फिर अगली गेंद पर मिचेल ओवेन को भी बोल्ड कर दिया। फिर टिम डेविड 74 रन पर आउट हो गए।

RELATED NEWS

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

February 16, 2026
Shubman Gill

Shubman Gill के साथ गंदा खेल? वर्ल्ड कप टीम से बाहर करने पर हुआ वो खुलासा, जानिए BCCI का वो सच!

December 21, 2025

डेविड के आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू शॉर्ट ने छठे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। स्टोइनिस ने 39 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं शॉर्ट ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन और वरुण चक्रवर्तीन ने दो विकेट झटके। तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और विकेटकीपर जितेश शर्मा इस मुकाबले में खेलने उतरे। वहीं हर्षित राणा, कुलदीप यादव और संजू सैमसन को इस मैच के लिए प्लेइंग-11 से ड्रॉप किया गया।

तीसरे टी 20 मैच में शामिल गए वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप और जितेश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 49 रनों की नाबाद पारी खेली। तिलक वर्मा ने भी 29 रन बनाए। अक्षर पटेल ज्यादा कुछ नहीं कर सके और सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह 11 गेंद में 24 रन ही बना सके। पारी के चौथे ओवर में 33 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। नाथन एलिस ने अभिषेक शर्मा को जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। वह 16 गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल भी दूसरे मैच की तरह तीसरे मुकाबले में फेल साबित हुए। आज के मैच में नीचले क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छी बैटिंग की, जिसके कारण टीम इंडिया को जीत मिल सकी।

टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 21 मुकाबलों में जीत हासिल की। जबकि कंगारू टीम ने 12 मुकाबले जीते। वहीं 2 मैचों का नतीजा नहीं निकल सका। यानी टी20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारी रहा है। अब भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दो मुकाबले और खेले जानें है। जो भी टीम ये मैच जीतेगी, सीरीज उसके नाम होगी। आस्ट्रेलिया वनडे सीरीज अपने नाम कर चुका है। फिलहाल भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में टेस्ट और टी20 सीरीज खेलने के लिए उतरेगी। इसके बाद न्यूजीलैंड भी भारत के दौरे पर आएगी और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम टी20 वर्ल्डकप में भाग लेगी।

Tags: Cricket NewsIndia Australia T20 seriesindia vs australiaIndia won the third T20 matchshubman gillsuryakumar yadavWashington Sundar
Share198Tweet124Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

Shubman Gill

Shubman Gill के साथ गंदा खेल? वर्ल्ड कप टीम से बाहर करने पर हुआ वो खुलासा, जानिए BCCI का वो सच!

by Mayank Yadav
December 21, 2025

Shubman Gill Dropped: भारतीय क्रिकेट जगत में उस समय खलबली मच गई जब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टी20 वर्ल्ड...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धोनी लैंड यानि रांची...

Next Post
CM Rekha Gupta

'मेरी दिल्ली-मेरा देश’ कार्यक्रम में पहुंची CM रेखा गुप्ता, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर दिया जोर!

मां के अंतिम पलों में साथ रहे पंकज त्रिपाठी

मां के अंतिम पलों में साथ रहे पंकज त्रिपाठी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist