बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

पंजाब के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। अभिषेक ने पहले सिर्फ 12 गेदों में अर्धशतक ठोका फिर 32 बॉल पर शतक जड़कर सनसनी मचा दी।

by Vinod
नवम्बर 30, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने साउथ अफ्रीका गेंदबाजों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। किंग ने शतक जड़ा तो वहीं हिटमैन में फिफ्टी ठोकने के साथ ही सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। संडे को रोको शो चला तो वहीं शर्मा जी के बेटे ने बल्ले से गर्दा उड़ाया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में पंजाब की टीम ने अपना तीसरा मैच हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में बंगाल के खिलाफ खेला। पंजाब के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। अभिषेक ने पहले सिर्फ 12 गेदों में अर्धशतक ठोका फिर 32 बॉल पर शतक जड़कर सनसनी मचा दी। अभिषेक ने कुल मिलाकर 52 गेंदों पर 148 रन बनाए, जिसमें 16 छक्के और 8 चौके शामिल रहे।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में पंजाब और बंगाल के बीच रविवार को मुकाबला खेला गया। पंजाब की टीम ने बंगाल के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पारी की शुरुआत करने मैदान पर आए अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने पहले ही ओवर में बंगाल के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। अभिषेक ने महज 12 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद अभिषेक ने और भी आक्रामक शॉट खेले। अगले 20 गेंदों में उन्होंने अपना शतक पूरा किया। कुल मिलाकर उन्होंने 32 गेंदों में शतक जड़कर टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का कारनामा किया। अभिषेक शर्मा के इस शतक के बाद भारतीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम शामिल हो गया है।

RELATED NEWS

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह मेन्स टी20 क्रिकेट में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। साथ ही किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा जड़ा गया संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है। अभिषेक ने युवराज सिहं की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर ही फिफ्टी जड़ी थी। बता दें कि मेन्स टी 20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक नेपाल के दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने लगाया हुआ है। उन्होंने सितंबर 2023 में हांगझोऊ एशियन गेम्स के दौरान मंगोलिया के खिलाफ सिर्फ 9 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की थी। दूसरे नंबर पर भारत के आशुतोष शर्मा हैं, जिन्होंने रेलवे की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। आशुतोष की यह पारी 2023-24 सीजन के दौरान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आई थी।

अभिषेक शर्मा का यह टी20 क्रिकेट में 8वां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब सिर्फ विराट कोहली ही उनके आगे हैं। जिनके नाम 9 टी20 शतक दर्ज हैं। अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में शतक जड़कर 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। वैभव ने 14 नवंबर 2025 को दोहा में 32 गेंदों में शतक जड़ा था और आईपीएल 2025 में 35 गेंदों में शतक बनाया था। अब अभिषेक और वैभव दोनों ही ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 35 या उससे कम गेंदों में दो-दो टी20 शतक जड़े हैं। अभिषेक शर्मा अब टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक अब श्रेयस अय्यर से आगे निकल गए हैं, जिन्होंने फरवरी 2019 में मुंबई की ओर से खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ 147 रन बनाए थे। तिलक वर्मा इस मामले में पहले नंबर पर हैं।

 

 

Tags: Abhishek SharmaAbhishek Sharma hits fastest centuryCricket NewsPunjab teamRohit SharmaSyed Mushtaq Ali Trophy 2025VIRAT KOHLI
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

Next Post
UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

कुतिया ने अजब-गजब के 5 पिल्लों को दिया जन्म, लड़कियों ने लगाए ठुमके तो ‘श्रीदेवी’ के मालिक ने कराई भव्य ‘बारहों’ रस्म

कुतिया ने अजब-गजब के 5 पिल्लों को दिया जन्म, लड़कियों ने लगाए ठुमके तो ‘श्रीदेवी’ के मालिक ने कराई भव्य ‘बारहों’ रस्म

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In