रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

आस्ट्रेलिया से सीरीज जीतते ही भारत बना T-20 क्रिकेट का न्यू बॉस, तोड़ा रिकार्ड और सूर्य कुमार बने ‘अजेय’ कप्तान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पांचवां और अंतिम टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, भारत ने 5 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।

by Vinod
नवम्बर 8, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली गई। पहला मुकाबला बारिश के भेट चढ़ गया। दूसरा मैच कंगारू जीते। तीसरा और चौथा टी20 मैच जीतकर टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त बना ली। पांचवां मैच गाबा में खेला गया। जहां भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 4.5 ओवर में 52 रन बना लिए थे, तभी बारिश होने लगी और मैच रद्द कर दिया गया। ऐसे में भारत ये सीरीज अपने नाम करने में कामयाब रहा। सीरीज जीतने के साथ ही सूर्यकुमार यादव ने महेद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बराबरी कर ली। सूर्या से पहले कोहली और धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टी20 सीरीज जीतने में सफल रही थी।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मैच गाबा में खेला गया। आस्ट्रेलिया कप्तान ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। भारत की ओर से उप कप्तान शुभमन गिल 29 और युवा ओपनर अभिषेक शर्मा 23 रन पर थे। गिल 16 गेंदों पर 6 चौके लगा चुके थे, जबकि अभिषेक 13 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़ा। दोनों ओपनर ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों आज अलग मूड में दिखाई दे रहे थे। गिल भी पिछली नाकामियों को छोड़कर अच्छी पारी खेल रहे थे। लेकिन बारिश के व्यवधान डालने के बाद मैच का मजा किरकिरा हो गया। मैच रेफरी ने बारिश के चलते मैच को रद्द कर दिया। जिसके चलते भारत ने टी20 सीरीज अपने नाम कर ली।

RELATED NEWS

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

जून 18, 2026
Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

जून 15, 2026

सीरीज के जीतते ही भारत ने नया इतिहास रच दिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबलों का इतिहास बताता है कि कंगारू टीम अपनी धरती पर भारत को अब तक टी20 सीरीज नहीं हरा पाई है। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में बनी यह परंपरा अब सूर्यकुमार यादव ने आगे बढ़ाई है। दोनों देशों के बीच ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2008 में खेला गया। उस वक्त महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे और मेलबर्न में भारत को 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि तब टी20 सीरीज में सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑस्ट्रेलियाई धरती पर दूसरी टी20 सीरीज 2012 में आयोजित हुई। तब एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने वो टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म की थी।

2016 में फिर धोनी के नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलिया का उसकी धरती पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर इतिहास रच दिया। इसके बाद 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 सीरीज 1-1 से बराबर कराई, जबकि 2020 में भारत ने कोहली के नेतृत्व में 2-1 से सीरीज अपने नाम की। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अपना दबदबा कायम रखा है। यानी ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ कुल 6 टी20 सीरीज खेले हैं। इस दौरान भारत ने तीन सीरीज जीते, जबकि दो सीरीज बराबरी पर छूटे। एक सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने जीता। 2025 में भारत ने जिस तरह से आस्ट्रेलिया में खेल दिखाया, इसके बाद लोग कह रहे हैं कि अब टीम20 क्रिकेट का बॉस भारत है। भारत ने कुछ दिन पहले एशिया कप जीता था।

वहीं सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक एक भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं हारी है। सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक 34 मुकाबले खेले है। इस दौरान टीम इंडिया ने 27 मुकाबले (सुपर ओवर की दो जीत भी शामिल) जीते। जबकि 5 मैचों में टीम को हार मिली. दो मुकाबलों का नतीजा भी नहीं निकला। अगर इस सीरीज की बात करें तो आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा का बल्ला खूब गरजा। साथ ही अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने अपने ही टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 528 गेंद खेलकर 1000 रन के आंकड़े को पार किया है। अभिषेक से पहले भारत के लिए ये कारनामा सूर्यकुमार यादव ने किया था. सूर्यकुमार ने टी20 इंटरनेशनल में 573 रन में 1000 रन बनाए थे।

Tags: Abhishek SharmaCricket NewsIndia Australia T20 matchIndia vs Australia T20 seriessuryakumar yadav
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
जून 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

Return Challenge टीम से बाहर होने के बाद बल्ले से गरजे सूर्यकुमार, शानदार पारी खेल वापसी का ठोका मजबूत दावा

Return Challenge टीम से बाहर होने के बाद बल्ले से गरजे सूर्यकुमार, शानदार पारी खेल वापसी का ठोका मजबूत दावा

by Kirtika Tyagi
जून 7, 2026

Suryakumar Yadav Comeback Challenge: भारतीय क्रिकेट में 6 जून को एक बड़े बदलाव का ऐलान किया गया। टीम इंडिया के...

Captaincy Debate: टी20 खिताब जिताने वाले कप्तान पर उठे सवाल, मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं की सोच को बताया साफ

Captaincy Debate: टी20 खिताब जिताने वाले कप्तान पर उठे सवाल, मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं की सोच को बताया साफ

by Kirtika Tyagi
जून 6, 2026

Suryakumar Yadav Captaincy Debate: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सूर्यकुमार यादव को लेकर काफी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स में...

Next Post
कौन है ‘IAS’ गौरव कुमार, जिन्होंने बिहार चुनाव में खपाने के लिए मोकामा के मुकुंद माधव को दिए 1 करोड़ रुपए

कौन है ‘IAS’ गौरव कुमार, जिन्होंने बिहार चुनाव में खपाने के लिए मोकामा के मुकुंद माधव को दिए 1 करोड़ रुपए

BJP विधायक और RPF जवान के बीच हुई हाथापाई, PM मोदी के दौरे से वक्त हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे से मची सनसनी

BJP विधायक और RPF जवान के बीच हुई हाथापाई, PM मोदी के दौरे से वक्त हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे से मची सनसनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist