गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Indina Army Recruitment: आर्मी भर्ती में फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, तस्वीरों के साथ जारी हुआ दलालों से हाई अलर्ट,

भारतीय सेना ने Agniveer Recruitment 2026 से पहले अभ्यर्थियों को ठगी से सावधान रहने की सलाह दी है। सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती केवल योग्यता के आधार पर होती है और किसी दलाल के जरिए चयन संभव नहीं है।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Indina Army Recruitment: Indian Army ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। सेना ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति यह दावा करे कि वह पैसे लेकर भर्ती करवा सकता है या सेना के अधिकारियों से उसकी पहचान है, तो ऐसे लोगों से तुरंत सावधान हो जाएं।

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब Agniveer Recruitment Rally 2026 का कार्यक्रम जारी हो चुका है। जल्द ही उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में भर्ती रैलियां शुरू होने वाली हैं। इसके अलावा NCC Special Entry, JAG Entry और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं के लिए भी आवेदन चल रहे हैं।

RELATED NEWS

अग्निवीर भर्ती के लिए एक और मौका भारतीय सेना ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख, कब तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

अग्निवीर भर्ती के लिए एक और मौका भारतीय सेना ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख, कब तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

अप्रैल 10, 2025
Agniveer

Agniveer: अखिलेश यादव की आलोचना और मोदी सरकार की प्रतिक्रिया…

जुलाई 27, 2024

‘दलालों के झांसे में न आएं’

भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभ्यर्थियों के लिए जागरूकता संदेश जारी किया है। सेना ने बताया कि ठग अक्सर ऐसे उम्मीदवारों को निशाना बनाते हैं जिन्हें अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा नहीं होता।

सेना ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई कहे, “मैं सेना के अधिकारियों को जानता हूं, पैसे दो और बाकी मुझ पर छोड़ दो,” तो समझ लें कि वह आपको ठगने की कोशिश कर रहा है। भर्ती प्रक्रिया को कोई भी व्यक्ति प्रभावित नहीं कर सकता और चयन केवल योग्यता, शारीरिक क्षमता तथा निर्धारित मानकों के आधार पर ही होता है।

ऐसे फंसाते हैं ठग

सेना के अनुसार, दलाल आमतौर पर उन अभ्यर्थियों को निशाना बनाते हैं जो शारीरिक रूप से फिट होते हैं और जिनके चयन की संभावना अधिक रहती है। वे उम्मीदवारों से कहते हैं कि सिर्फ दौड़ या शुरुआती चरण पास कर लो, बाकी चयन वे करवा देंगे।

यदि अभ्यर्थी का चयन हो जाता है तो ठग उसका श्रेय खुद ले लेते हैं, जबकि चयन न होने पर अलग-अलग बहाने बनाकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करते हैं।

विश्वास जीतने के लिए अपनाते हैं ये तरीके

सेना ने बताया कि धोखेबाज पहले उम्मीदवारों का भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं। वे खुद को सेना के अधिकारियों का करीबी या पूर्व सैनिक बताकर प्रभावित करते हैं। कई बार भर्ती स्टाफ से पहचान होने का झूठा दावा भी किया जाता है।

कुछ ठग उम्मीदवारों को यह भी कहते हैं कि भर्ती के दौरान किसी खास रंग के कपड़े पहनें, इंटरव्यू में कोई विशेष शब्द बोलें या अधिकारी के पैर छू लें, जिससे चयन सुनिश्चित हो जाएगा। सेना ने ऐसे सभी दावों को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है।

केवल मेहनत से मिलेगा चयन

भारतीय सेना ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और किसी भी दलाल या बिचौलिए के बहकावे में न आएं। यदि कोई भर्ती के नाम पर पैसे मांगता है या चयन कराने का दावा करता है, तो उसकी तुरंत शिकायत करें।

सेना ने दोहराया कि भारतीय सेना में भर्ती पूरी तरह पारदर्शी होती है और चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाता है।

Tags: agniveer recruitmentIndian Army Recruitment 2026
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

अग्निवीर भर्ती के लिए एक और मौका भारतीय सेना ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख, कब तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

अग्निवीर भर्ती के लिए एक और मौका भारतीय सेना ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख, कब तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

by Sadaf Farooqui
अप्रैल 10, 2025

Army Agniveer Recruitment 2025 भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है।...

Agniveer

Agniveer: अखिलेश यादव की आलोचना और मोदी सरकार की प्रतिक्रिया…

by Mayank Yadav
जुलाई 27, 2024

Agniveer: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने हाल ही में अग्निवीर योजना पर तीखी टिप्पणी की है।...

Agneepath Scheme: SC ने ‘अग्निपथ’ पर लगाई मुहर, योजना के खिलाफ दायर दो याचिकाओं को खारिज करते हुए तीसरी पर केंद्र से मांग जवाब

by Anu Kadyan
अप्रैल 10, 2023

सुप्रीम कोर्ट (SC) ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के खिलाफ दो अपीलों को सोमवार को खारिज करते...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist