Site icon News1India

Indian Economy: भारत बना विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, ब्रिटेन को पछाड़ा

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। देश के लिए ये बहेद खुशी की बात है। वहीं  ब्रिटेन को पछाड़कर भारत ने ये मुकाम हासिल किया है। इसी के साथ भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी में शामिल हो गया है। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रुप में सामने आया है। अब भारत सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से पीछे है।

ब्रिटेन एक पायदान निचे खिसका

आंकड़ो के मुताबिक देश ने पिछले 10 सालों में शानदार आर्थिक विकास दर हासिल की है। एक दशक पहले की अगर हम बात करें तो भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी था। इसके बाद भारत ने 5वां स्थान हासिल किया और अब देश ब्रिटेन को पछाड़कर 5वें स्थान पर पहुंच गया है। इसी  के साथ ब्रिटेन एक पायदान निचे खिसक गया है।

आपको बाता दें की डॉलर एक्सचेंज रेट के और नॉमिनल कैश के आधार पर भारतीय अर्थव्यवस्था बढ़कर मार्च तिमाही में 854.7 अरब डॉलर पर आ गया है। जबकि ब्रिटेन की इकोनॉमी 816 अरब आंकी गई थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही में भी भारत की आर्थिक स्थिति और मजबूत हुई है। जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष में भी भारतीय अर्थव्यवस्था के 7 फीसदी की दर से आगे बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। 

ब्रिटेन को महंगाई और मंदी ने पीछे धकेला

आईएमएफ अनुसार साल 2019 में भी भारत की अर्थव्यवस्था नॉमिनल जीडीपी के मामले में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी थी और ये 2.9 लाख करोड़ डॉलर पर रही थी
वित्त वर्ष 2022-23  की बात करें तो भारत की आर्थिक विकास दर 13.5 फीसदी की दर से बढ़ी है। देश की अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। वहीं ब्रिटेन में बढ़ी हुई महंगाई और मंदी का बढ़ता जोखिम इसे पीछे धकेल रहा है।

ये भी पढ़े-Bjp से गठबंधन पर बोले शिवपाल, हाथ बढ़ाएंगे तो कंधे से कंधा मिला कर चलेंगे, सपा में जाना तो ऐतिहासिक भूल थी

Exit mobile version