Sunday, November 22, 2026 8:54 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Railway news : क्या है भारतीय रेलवे की ख़ास सुविधा जानिए कैसे senior citizen के सफ़र को बनाया आसान

Railway news : क्या है भारतीय रेलवे की ख़ास सुविधा जानिए कैसे senior citizen के सफ़र को बनाया आसान

रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को लोअर बर्थ देने की व्यवस्था शुरू की है। सही कोटा चुनकर, उम्र दर्ज कर, समय पर टिकट बुक करके इसका फायदा लिया जा सकता है।

by SYED BUSHRA
20/04/2025

Indian Railways Senior Citizens Facility भारतीय रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए एक नई पहल की है। अब 60 साल से ऊपर के पुरुष और 45 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को लोअर बर्थ यानी नीचे की सीट देने की प्राथमिकता दी जा रही है। लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। आइए जानते हैं कैसे आप इस सुविधा का सही तरीके से फायदा उठा सकते हैं।

सीनियर सिटीजन कोटा का सही इस्तेमाल करें

जब भी आप ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करें, चाहे वो IRCTC वेबसाइट हो या कोई और प्लेटफॉर्म, वहां ‘सीनियर सिटीजन कोटा’ का ऑप्शन ज़रूर चुनें। इससे लोअर बर्थ मिलने की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि सिस्टम सीनियर पैसेंजर को प्राथमिकता देता है।

परिवार के साथ यात्रा में क्या करें?

अगर आप किसी फैमिली ट्रिप पर हैं और परिवार के बाकी सदस्य भी साथ सफर कर रहे हैं, तो बेहतर होगा कि सीनियर सिटीजन का टिकट अलग से बुक करें। जब ग्रुप में टिकट बुक होते हैं तो सीट अलॉटमेंट का सिस्टम अलग होता है और लोअर बर्थ मिलने की संभावना कम हो जाती है।

RELATED NEWS

No Content Available

उम्र की जानकारी सही भरें

टिकट बुक करते समय उम्र की सही जानकारी देना बहुत ज़रूरी है। अगर आपने गलत उम्र डाल दी, तो सिस्टम आपको सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में नहीं मानेगा और लोअर बर्थ का फायदा नहीं मिलेगा। इसलिए जितनी उम्र है, उतनी ही दर्ज करें।

समय पर टिकट बुक करें

त्योहारों और छुट्टियों के दिनों में ट्रेनें जल्दी फुल हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो कम से कम 15 दिन पहले टिकट बुक करें। रिजर्वेशन खुलते ही बुकिंग करने से सीट मिलने का चांस ज़्यादा होता है। स्लीपर कोच में लोअर बर्थ ज्यादा होती हैं, इसलिए उसमें बुकिंग करना फायदेमंद रहेगा।

त्योहारों के समय सीट मिलना क्यों मुश्किल होता है?

त्योहारी मौसम में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है और ट्रेनें पूरी तरह भर जाती हैं। ऐसे में सीनियर सिटीजन को लोअर बर्थ मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि रेलवे इन दिनों खास हेल्पलाइन और इंफॉर्मेशन मुहैया कराता है जिससे आप सीट कन्फर्म करवा सकते हैं।

अगर मिडिल या अपर बर्थ मिले तो घबराएं नहीं

अगर आपको लोअर बर्थ की जगह मिडिल या अपर बर्थ मिल गई है तो टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं। यात्रा के दौरान टीटीई से विनम्रता से रिक्वेस्ट करें। अगर कोई लोअर सीट खाली होगी तो वह तुरंत आपकी सीट बदल देगा।

सीनियर सिटीजन के लिए दूसरी सुविधाएं

रेलवे सीनियर सिटीजन को सिर्फ लोअर बर्थ ही नहीं, बल्कि और भी कई सुविधाएं देता है। जैसे टिकट बुकिंग पर छूट, स्टेशन पर व्हीलचेयर, रैंप की सुविधा, अलग काउंटर आदि। इसका मकसद है कि बुजुर्गों की यात्रा सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक हो।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mamata Banerjee

मेरठ में हाईवोल्टेज हंगामा, ममता बनर्जी का पुतला फूंकने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव

ड्राई क्लीनिंग क्या है ? जानिए कैसे बिना पानी के कपड़े हो जाते हैं एकदम साफ और चमकदार

ड्राई क्लीनिंग क्या है ? जानिए कैसे बिना पानी के कपड़े हो जाते हैं एकदम साफ और चमकदार

अचानक हवा में डगमगाने लगा सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर, अफरा-तफरी के बीच पायलट ने घास पर करवाया लैंड

अचानक हवा में डगमगाने लगा सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर, अफरा-तफरी के बीच पायलट ने घास पर करवाया लैंड

POPULAR POST

Balrampur Road Accident

Balrampur Accident: घने कोहरे ने ली पांच लोगों की जान,परिवारों में पसरा मातम; दो की हालत गंभीर

November 18, 2026
Aparajita Handa World Record

World Record :लखनऊ की बिटिया ने किया कमाल! किस पर भारतीय संस्कृति दिखाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम

November 18, 2026
Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

November 15, 2026
Malihabad Farmer Death

Drain Accident : तिलक समारोह में नाली में गिरने से किसान की मौत, कैसे हुआ हादसा?

November 17, 2026
Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

November 21, 2026
UP Weather Update

UP Weather: यूपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार,18 नवंबर तक गिरेगा पारा; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

November 15, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India