Thursday, November 12, 2026 9:38 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Indian Freedom Movement: सालों पहले आज के ही दिन हुई थीं एक बड़ी घटना,जानिए क्या है आज का इतिहास

Indian Freedom Movement: सालों पहले आज के ही दिन हुई थीं एक बड़ी घटना,जानिए क्या है आज का इतिहास

9 अगस्त 1925 को काकोरी के पास क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार का खजाना ले जा रही ट्रेन को रोककर रकम लूटी थी। इस कार्रवाई के बाद बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हुईं और राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्लाह खान, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी और रोशन सिंह को फांसी दी गई। काकोरी ट्रेन एक्शन आज भी स्वतंत्रता संग्राम के साहसिक अध्याय के रूप में याद किया जाता है।

by Sadaf Farooqui
09/08/2026

Indian Freedom Movement: 9 अगस्त 1925 को हुई काकोरी ट्रेन कार्रवाई को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण अध्यायों में गिना जाता है। इसकी वर्षगांठ पर गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी।

अमित शाह ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन ने अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ सशस्त्र क्रांति को नई ऊर्जा दी। उन्होंने राम प्रसाद बिस्मिल और चंद्रशेखर आजाद समेत सभी क्रांतिकारियों को याद किया।

क्या था काकोरी ट्रेन एक्शन?

काकोरी ट्रेन कार्रवाई हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) की एक बड़ी क्रांतिकारी कार्रवाई थी। 9 अगस्त 1925 को शाहजहांपुर से लखनऊ जा रही नंबर 8 डाउन ट्रेन में ब्रिटिश सरकार का खजाना ले जाया जा रहा था।

RELATED NEWS

Rajendra Nath Lahiri : सीएम योगी ने काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक को दी श्रद्धांजलि, कहा “युवाओं के लिए हैं प्रेरणा”

Rajendra Nath Lahiri : सीएम योगी ने काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक को दी श्रद्धांजलि, कहा “युवाओं के लिए हैं प्रेरणा”

June 29, 2026

जब ट्रेन लखनऊ से करीब 15 किलोमीटर दूर काकोरी के पास पहुंची, तब क्रांतिकारियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्लाह खान और उनके साथियों ने गार्ड को काबू में कर सरकारी खजाने के बैग अपने कब्जे में ले लिए। बताया जाता है कि इसमें करीब 4,600 रुपये थे।

एक यात्री की मौत से बदला घटनाक्रम

कार्रवाई के दौरान हथियार से गोली चलने की घटना में यात्री अहमद अली की मौत हो गई। क्रांतिकारियों का उद्देश्य सरकारी खजाना हासिल करना था, लेकिन यात्री की मौत ने इस कार्रवाई को अलग दिशा दे दी।

घटना के बाद ब्रिटिश सरकार ने बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां शुरू कर दीं। बिस्मिल को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अशफाकउल्लाह खान कुछ समय तक फरार रहे और बाद में पकड़े गए।

चार क्रांतिकारियों को मिली फांसी

काकोरी मामले में गिरफ्तार किए गए क्रांतिकारियों के खिलाफ मुकदमा चला। राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्लाह खान, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी और रोशन सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई। 1927 में चारों को अलग-अलग तारीखों पर फांसी दी गई।

वहीं, चंद्रशेखर आजाद ब्रिटिश पुलिस की गिरफ्त से बचने में सफल रहे। काकोरी की घटना ने क्रांतिकारी आंदोलन को देशभर में चर्चा के केंद्र में ला दिया।

आज भी याद किए जाते हैं बलिदानी

काकोरी ट्रेन एक्शन को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में ब्रिटिश शासन को चुनौती देने वाली साहसिक कार्रवाइयों में माना जाता है। आज भी हर वर्ष 9 अगस्त को इस घटना और इसमें शामिल क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

Related Posts

Rajendra Nath Lahiri : सीएम योगी ने काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक को दी श्रद्धांजलि, कहा “युवाओं के लिए हैं प्रेरणा”

Rajendra Nath Lahiri : सीएम योगी ने काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक को दी श्रद्धांजलि, कहा “युवाओं के लिए हैं प्रेरणा”

June 29, 2026
Next Post
Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और 'वंदे मातरम्' का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Sonu Nigam Health: सर्जरी के दौरान दर्द में भी सोनू निगम ने गुनगुनाया ये गाना, डॉक्टरों को किया खास अंदाज में धन्यवाद

Sonu Nigam Health: सर्जरी के दौरान दर्द में भी सोनू निगम ने गुनगुनाया ये गाना, डॉक्टरों को किया खास अंदाज में धन्यवाद

UP Scholarship 2026-27: पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 11 अगस्त से, जानें आखिरी तारीख

UP Scholarship 2026-27: पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 11 अगस्त से, जानें आखिरी तारीख

POPULAR POST

Viral Video :कैसे बिहार के वेल्डर की अंग्रेजी और हुनर ने खोल दिए यूरोप के दरवाजे? किस बात को लेकर छिड़ी बहस

Viral Video :कैसे बिहार के वेल्डर की अंग्रेजी और हुनर ने खोल दिए यूरोप के दरवाजे? किस बात को लेकर छिड़ी बहस

November 9, 2026
Expressway Safety : यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई व्यवस्था, सफर से पहले ड्राइवरों की होगी जांच; सरकार ने क्यों लिया फैसला?

Expressway Safety : यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई व्यवस्था, सफर से पहले ड्राइवरों की होगी जांच; सरकार ने क्यों लिया फैसला?

November 10, 2026
12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

November 10, 2026
Ramayana Movie : रणबीर कपूर की रामायण इस देश में भी होगी रिलीज, जानिए रिलीज़ डेट

Ramayana Movie : रणबीर कपूर की रामायण इस देश में भी होगी रिलीज, जानिए रिलीज़ डेट

November 8, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
Shop Security : क्या CCTV और बारकोड सिस्टम से रुक जाएगी दुकान में चोरी? 90% बचत के दावे  में कितना सच?

Shop Security : क्या CCTV और बारकोड सिस्टम से रुक जाएगी दुकान में चोरी? 90% बचत के दावे में कितना सच?

November 8, 2026

LATEST

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

November 12, 2026
Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

November 12, 2026
Engagement News : अर्शदीप सिंह ने किसको पहनाई सगाई की अंगूठी, कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?

Engagement News : अर्शदीप सिंह ने किसको पहनाई सगाई की अंगूठी, कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?

November 12, 2026
IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

November 12, 2026
Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

November 12, 2026
Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

November 12, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India