Site icon News1India

Bhagwant Mann News: पंजाब सीएम भगवंत मान के घर चुनाव आयोग की छापेमारी,केजरीवाल ने बीजेपी को घेरा

Bhagwant Mann News: दिल्ली चुनाव 2025 के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर चुनाव आयोग की टीम की छापेमारी ने राजनीति को और भी गरमा दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों ने इस कार्रवाई को बीजेपी की साजिश करार दिया है।

केजरीवाल बोले,कव्वा मोती खाएगा

अरविंद केजरीवाल ने इस छापेमारी पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा,बीजेपी वाले खुलेआम सोने की चेन, जैकेट और साड़ियां बांट रहे हैं, लेकिन रेड हमारे मुख्यमंत्री के घर हो रही है। यह कहां का न्याय है?” उन्होंने इस पर एक कहावत का हवाला दिया,रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलजुग आएगा, हंस चुगेगा दाना-दुनका, कव्वा मोती खाएगा।

भगवंत मान ने भी दिया तीखा जवाब

भगवंत मान ने कहा,चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस मिलकर हमारे घर पर बिना वजह रेड कर रहे हैं, जबकि बीजेपी वाले खुलेआम ट्वीट करके पैसे बांटते फिरते हैं, और उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

बीजेपी की करतूतों की वजह से राजनीति में आए

भगवंत मान ने आगे कहा,हमारे पास अपने-अपने पेशों से कमाई करने का पूरा मौका था, लेकिन देश को लूटते हुए नहीं देख सकते थे। बीजेपी की करतूतों ने हमें राजनीति में लाने के लिए मजबूर किया।

ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 18: रजत दलाल ने करणवीर मेहरा की उम्र पर किया मजाक, फैंस ने दिया जोरदार जवाब

वक्त बहुत बड़ी चीज है

भगवंत मान ने कहा,वक्त किसी को भी ऊपर उठा सकता है। हम चुनाव जीतकर आए, जबकि ये हार गए। यही वक्त का खेल है।”

लोगों का सवाल

इस घटना ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच विवाद को और बढ़ा दिया है। अब लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या चुनाव आयोग की कार्रवाई सचमुच निष्पक्ष है या फिर यह राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। इस टकराव ने चुनावी माहौल को और भी गर्म कर दिया है।

Exit mobile version