Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

केजरीवाल का 10 का दम, सबसे तेजी से राष्ट्रीय पार्टी बनने की ओर आम आदमी पार्टी

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
March 30, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: महज 10 साल पहले अस्तित्व में आई आम आदमी पार्टी धीरे-धीरे नेशनल पार्टी बनने की तरफ कदम बढ़ा रही है। अन्ना आंदोलन से निकले अरविन्द केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के विरोध में आम आदमी पार्टी बनाई। अब यही पार्टी मात्र10 साल के अंदर देश के दो राज्यों में क्लीन स्वीप करते हुए अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही है।

आम आदमी पार्टी का राजनीतिक सफर 2 अक्टूबर 2012 से शुरू हुआ है और अब पार्टी अपने पॉलिटिकल करियर के 10 साल पूरे करने वाली है। आम आदमी पार्टी को पहली बड़ी सफलता हाथ लगी, 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में। AAP ने 70 में से 28 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया। इसके बाद कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई, लेकिन वो ज्यादा नहीं चल सकी। फरवरी, 2014 में अरविंद केजरीवाल ने पूर्ण बहुमत की सरकार ना होने की वजह से इस्तीफा दे दिया।

RELATED POSTS

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

October 29, 2025
Arvind Kejriwal

CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील पर कड़ी कार्रवाई की मांग, केजरीवाल बोले– कानून से ऊपर कोई नहीं!

October 8, 2025

इसके बाद 2015 में दिल्ली में AAP ने 70 में से 67 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। केजरीवाल सरकार ने बिजली, पानी, शिक्षा पर फोकस किया और इसे देशभर में ‘दिल्ली मॉडल ऑफ गुड गवर्नेंस’ के नाम से प्रचारित किया। 2020 में आम आदमी पार्टी ने फिर चौंकाया और दिल्ली विधानसभा में फिर 70 में 62 सीटें जीतकर ‌BJP को धूल चटा दी। बीते दिनों 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में AAP ने 4 राज्यों में दमखम से चुनाव लड़ा। पंजाब में AAP ने इतिहास रच दिया, वहीं उत्तराखंड और गोवा में भी पार्टी ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।

10 साल में पार्टी का सफर

2 अक्टूबर 2012 – दिल्ली में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बाद अरविन्द केजरीवाल ने अपने सहयोगियों के साथ आम आदमी पार्टी का गठन किया।

दिसंबर 2013 – पार्टी ने दिल्ली में विधानसभा की 70 में से 28 सीटें जीती। कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई। लेकिन अरविन्द केजरीवाल ने सीएम के पद से फ़रवरी 2014 में इस्तीफ़ा दे दिया।

मई 2014 – पार्टी ने लोकसभा की 400 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से 4 सीटों पर जीत दर्ज की।

फ़रवरी 2015 – पार्टी ने दिल्ली में 70 विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ा और इतिहास रचते हुए 67 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

मई 2019 – लोकसभा का चुनाव AAP ने लड़ा, लेकिन पार्टी को करारी हार मिली। पार्टी दिल्ली की सभी 7 सीटें हारी। हालाकि पंजाब में भगवंत मान जीत गए और इस तरह से पार्टी के हिस्से में एक ही सीट आई।

फ़रवरी 2020 – आम आदमी पार्टी ने फिर चौंकाया और दिल्ली विधानसभा में फिर 70 में 62 सीटें जीतकर ‌शानदार कमबैक किया।

मार्च 2022 – AAP ने 4 राज्यों में दमखम से चुनाव लड़ा। पंजाब में AAP ने इतिहास रचते हुए 117 में से 92 सीटें जीती। वहीं उत्तराखंड और गोवा में भी पार्टी ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।

Tags: Aam Aadmi Partyaam aadmi party in loksabhaaam aadmi party seats in delhiaam aadmi party seats in punjabARVIND KEJRIWAL
Share196Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

by Gulshan
October 29, 2025

Arvind Kejriwal : दिल्ली में प्रदूषण से राहत दिलाने के उद्देश्य से की गई क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) की पहल...

Arvind Kejriwal

CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील पर कड़ी कार्रवाई की मांग, केजरीवाल बोले– कानून से ऊपर कोई नहीं!

by Gulshan
October 8, 2025

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य...

Arvind Kejriwal

गोवा में AAP ने कांग्रेस से तोड़े रिश्ते, गठबंधन से इनकार कर लगाए गंभीर आरोप!

by Gulshan
October 5, 2025

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा की सियासत को लेकर एक अहम घोषणा करते हुए यह स्पष्ट...

Arvind Kejriwal

केजरीवाल की समन विरोधी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का ED को नोटिस, कैसे आया नया राजनीतिक मोड़

by Gulshan
July 9, 2025

Arvind Kejriwal : दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर...

Arvind Kejriwal

पंजाब बना नंबर वन, केजरीवाल बोले- AAP सरकार की ये है सबसे बड़ी जीत!

by Gulshan
July 7, 2025

Arvind Kejriwal : रविवार को संगरूर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पंजाब को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) 2024 में...

Next Post

पंजाब सरकार का अफसरों को आदेश, वक्त पर ऑफिस पहुंचने के साथ ही शिकायतों के जल्द निपटारे का मिला निर्देश

पंजाब में बिजली मीटर लगाने पर केंद्र और राज्य सरकार में छिड़ी रार, 300 यूनिट फ्री बिजली के वादे को पहुंच सकता है नुकसान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version