Sunday, November 22, 2026 3:34 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Kinnar Facts : किन्नरों के मरने के बाद क्यों करते हैं जूतों से पिटाई? वजह जानकर सिर पकड़ लेंगे

Kinnar Facts : किन्नरों के मरने के बाद क्यों करते हैं जूतों से पिटाई? वजह जानकर सिर पकड़ लेंगे

Kinnar Facts : किन्नरों की दुनिया आम लोगों से काफी अलग होती है। उनकी मृत्यु से जुड़ी रस्में और परंपराएं काफी रहस्यमयी होती हैं। आज हम आपको उनके अंतिम संस्कार से जुड़े ऐसे चौंकाने वाले तथ्य बताएंगे, जो आपने शायद ही कभी सुने होंगे...

by Kirtika Tyagi
08/01/2025
kinner fact

Kinnar Facts : किन्नरों की दुनिया आम लोगों से काफी अलग होती है। वो न तो पूरी तरह से स्त्री होते हैं और न ही पुरुष। इन्हें समाज में थर्ड जेंडर के रूप में पहचाना जाता है। किन्नर अक्सर हमारी खुशियों में शामिल होकर दुआएं देते हैं, जिन्हें हिंदू धर्म में बेहद अच्छा माना जाता है। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी और परंपराओं के बारे में बहुत कम जानकारी मिलती है। खासकर, उनकी मृत्यु से जुड़ी रस्में और परंपराएं रहस्यमयी होती हैं। आज हम आपको उनके अंतिम संस्कार से जुड़े ऐसे चौंकाने वाले तथ्य बताएंगे, जो आपने शायद ही कभी सुने होंगे…

कैसे होता है किन्नरों के अंतिम संस्कार 

किन्नरों की मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार काफी छुपाकर किया जाता है। ताकि कोई गैर-किन्नर इस प्रक्रिया को न देख सके। यही कारण है कि आमतौर पर किन्नरों की अंतिम यात्रा रात में निकाली जाती है। मान्यता है कि अगर किसी किन्नर के अंतिम संस्कार को आम व्यक्ति देख लेता है, तो मृतक का अगला जन्म फिर किन्नर के रूप में ही होगा।

खड़ा करके ले जाया जाता है शव

अंतिम यात्रा के दौरान किन्नरों के शव को चार कंधों पर ले जाने की बजाय खड़ा करके ले जाया जाता है। इसे सफेद कपड़े में लपेटा जाता है, जो बताता है कि मृतक का अब इस शरीर और दुनिया से कोई संबंध नहीं है। शव को दफनाने से पहले उसके मुंह में पवित्र गंगा नदी का पानी डालने की भी परंपरा है।

RELATED NEWS

No Content Available

क्यों मारा जाता है शव को जूतों से?

किन्नर अपनी जिंदगी को अभिशप्त मानते हैं। उनके समुदाय में मान्यता है कि मरने से पहले उन्हें अपनी मृत्यु का आभास हो जाता है, जिसके बाद वे खाना-पीना छोड़कर ईश्वर की भक्ति में लीन हो जाते हैं। किन्नर प्रार्थना करते हैं कि अगले जन्म में उन्हें किन्नर न बनाया जाए।

अंतिम यात्रा से पहले मृतक के शव को जूते-चप्पलों से पीटा जाता है और गालियां दी जाती हैं। यह प्रक्रिया इसलिए की जाती है ताकि अगर मृतक ने जीवन में कोई पाप किया हो, तो उसका प्रायश्चित हो जाए और अगले जन्म में वह स्त्री या पुरुष के रूप में जन्म ले।

अंतिम संस्कार में शामिल होता है पूरा समुदाय

जब किसी किन्नर की मृत्यु होती है, तो पूरा समुदाय एक सप्ताह तक व्रत रखता है और मृतक की आत्मा के लिए दुआएं करता है। इस दौरान वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतक को अगले जन्म में सुखद और सामान्य जीवन प्राप्त हो। इन परंपराओं से यह स्पष्ट है कि किन्नरों की जिंदगी जितनी अनूठी होती है, उनकी मृत्यु से जुड़ी रस्में भी उतनी ही रहस्यमयी और खास होती हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Poonam Dhillon

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के घर हुई चोरी, डायमंड नेकलेस और कैश उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

pple employees fraud Matching Gifts Program

अमेरिकन टैक्स डिपार्टमेंट ने पकड़ी Apple कर्मचारियों की डोनेशन स्कीम में धोखाधड़ी ,कितने भारतीयों ने गवाई नौकरी

CM Yogi Ayodhya: 11 जनवरी को सीएम योगी करेंगे राम मंदिर में अभिषेक, जानिए कितने संत-धर्माचार्य होंगे शामिल

CM Yogi Ayodhya: 11 जनवरी को सीएम योगी करेंगे राम मंदिर में अभिषेक, जानिए कितने संत-धर्माचार्य होंगे शामिल

POPULAR POST

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
SSR 2027

Election Alert : वोटर लिस्ट में गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी, एक साल की जेल के साथ होगी कार्रवाई?

November 18, 2026
Cyclone Akvan Car Insurance

Cyclone Alert : तूफान ‘अकवन’ से कारों पर मंडराया खतरा, क्या गाड़ी डूबने पर मिलेगा इंश्योरेंस और EMI में राहत?

November 19, 2026
Road Accident : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

Road Accident : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

November 17, 2026
Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

November 21, 2026
CM Yogi Mother Passed away:

CM Yogi Mother Passed away: मां के पार्थिव शरीर को देख भावुक हुए CM योगी, छलके आंसू; आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

November 20, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India