बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के घर हुई चोरी, डायमंड नेकलेस और कैश उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के खार में स्थित अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के घर से चोरी का मामला सामने आया है। खार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर करीब 1 लाख रुपये के डायमंड नेकलेस, 35,000 रुपये नकद और कुछ अमेरिकी डॉलर चुराने का आरोप है। चोरी का पता तब चला जब पूनम के बेटे अनमोल दुबई से लौटे और उन्होंने घर से कुछ सामान गायब पाया।

by Gulshan
जनवरी 8, 2025
in Latest News, क्राइम, मनोरंजन
Poonam Dhillon
Share on FacebookShare on Twitter

Poonam Dhillon : बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के घर चोरी का मामला सामने आया है, लेकिन राहत की बात यह है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम समीर अंसारी बताया जा रहा है। मुंबई के खार पुलिस ने पूनम ढिल्लों के खार स्थित फ्लैट से 1 लाख रुपये के डायमंड नेकलेस, 35,000 रुपये नकद और कुछ अमेरिकी डॉलर चोरी करने के मामले में समीर अंसारी को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पूनम के फ्लैट में पेंटिंग का काम चल रहा था। 28 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच आरोपी पेंटिंग का काम करने के बहाने फ्लैट में मौजूद था। इसी दौरान उसने अलमारी खुली पाई और मौका पाकर कीमती सामान चोरी कर लिया।

RELATED NEWS

CINTAA विवाद के बीच चुनावी नतीजा आया सामने, उपासना सिंह के ग्रुप की जीत

CINTAA विवाद के बीच चुनावी नतीजा आया सामने, उपासना सिंह के ग्रुप की जीत

सितम्बर 13, 2026
Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल की शादी की ख़बरों पर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने सच्चाई बताते हुए कहा…

Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल की शादी की ख़बरों पर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने सच्चाई बताते हुए कहा…

जून 14, 2024

बेटे ने किया चोरी का खुलासा

पूनम ढिल्लों ज्यादातर जुहू स्थित अपने घर में रहती हैं, जबकि उनका बेटा अनमोल खार स्थित इस फ्लैट में रहता है। पूनम कभी-कभी यहां आती-जाती रहती हैं। जब अनमोल दुबई से वापस आए तो उन्होंने फ्लैट में कुछ सामान गायब पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पता चला कि समीर अंसारी ने ही चोरी को अंजाम दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने चोरी किए गए पैसे का कुछ हिस्सा पार्टी करने में खर्च कर दिया।

यह भी पढ़ें :  Sanjay Dutt के जबरा फैन का क्रेज… हेयरस्टाइल में दिखाई ‘संजू बाबा’ की झलक, तस्वीर देख खुला रह गया लोगों का मुंह

पूनम ढिल्लों ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें पत्थर के इंसान, जय शिव शंकर, रमैया वस्तावैया, और बंटवारा  शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म जय मम्मी दी में देखा गया था। पूनम के दो बच्चे हैं, जिनमें उनकी बेटी पलोमा ने हाल ही में फिल्म दोनों से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में पलोमा के अपोजिट सनी देओल के बेटे राजवीर थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Tags: Poonam Dhillon
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

CINTAA विवाद के बीच चुनावी नतीजा आया सामने, उपासना सिंह के ग्रुप की जीत

CINTAA विवाद के बीच चुनावी नतीजा आया सामने, उपासना सिंह के ग्रुप की जीत

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 13, 2026

CINTAA Election 2026: सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन यानी CINTAA में कई हफ्तों से चल रहा विवाद अब चुनाव तक...

Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल की शादी की ख़बरों पर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने सच्चाई बताते हुए कहा…

Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल की शादी की ख़बरों पर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने सच्चाई बताते हुए कहा…

by Neel Mani
जून 14, 2024

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी से जुड़े कई अपडेटस हर रोज आ रहे हैं। सोनाक्षी...

Next Post
pple employees fraud Matching Gifts Program

अमेरिकन टैक्स डिपार्टमेंट ने पकड़ी Apple कर्मचारियों की डोनेशन स्कीम में धोखाधड़ी ,कितने भारतीयों ने गवाई नौकरी

CM Yogi Ayodhya: 11 जनवरी को सीएम योगी करेंगे राम मंदिर में अभिषेक, जानिए कितने संत-धर्माचार्य होंगे शामिल

CM Yogi Ayodhya: 11 जनवरी को सीएम योगी करेंगे राम मंदिर में अभिषेक, जानिए कितने संत-धर्माचार्य होंगे शामिल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In