Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

जानिए कौन है हाफिज सईद जिसे सुनाई गई है 31 साल कैद की सजा, भारत में क्यों है मोस्ट वांटेड

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
April 8, 2022
in क्राइम, दिल्ली, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद को टेरर फाइनेंशिंग को लेकर 31 साल कैद की सजा सुनाई है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर हाफिज सईद पर कोर्ट ने 3.4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही हाफिज सईद की सारी संपत्ति जब्त करने के भी आदेश दिए गए हैं। आपको बताते है कि आखिरकार हाफिज सईद कौन है…

हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है। पाकिस्तान में वो जमात-उद-दावा नामक संगठन चलाता है। हाफिज मूलरूप से इंजीनियर है और अरबी भाषा का प्रोफेसर भी रह चुका है। अमेरिकी सरकार की वेबसाइट रिवार्ड्स फॉर द जस्टिस में भी हाफिज सईद को जमात-उद-दावा, अहले हदीद और लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक बताया गया है। अहले हदीद एक ऐसा इस्लामिक संगठन है जिसकी स्थापना भारत में इस्लामिक शासन लागू करने के लिए की गई है।

RELATED POSTS

Hafiz Saeed’s New Conspiracy: किस देश को बना रहा भारत पर हमले का नया ठिकाना सोशल मीडिया पर प्लान वाला वीडियो  वायरल

Hafiz Saeed’s New Conspiracy: किस देश को बना रहा भारत पर हमले का नया ठिकाना सोशल मीडिया पर प्लान वाला वीडियो वायरल

November 10, 2025

Uttar Pradesh: गैंगस्टर बबलू श्रीवास्तव पर पाक मंत्री का बयान, हाफिज सईद के घर पर बम धमाके का लगाया आरोप

December 14, 2022

भारत में हाफ़िज़ है मोस्ट वांटेड

हाफिज सईद 2008 (26/11) में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का मास्टरमाइंड है। इस हमले में छह अमेरिकियों सहित 164 लोगों की मौत हो गई थी। 2006 में मुंबई ट्रेन धमाकों में भी हाफिज सईद का हाथ रहा। 2001 में भारतीय संसद तक को सईद ने निशाना बनाया। वो एनआइए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है। मुंबई हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से उसे सौंपने को कहा था। लेकिन पाकिस्तान लगातार सईद को आतंकी मानने से इनकार करता रहा है।

अमेरिका ने घोषित किया है इनाम

2008 में हुए मुंबई हमलों में छह अमेरिकी नागरिकों की भी मौत हुई थी। 2012 में अमेरिका ने उसके सिर पर 10 मिलियन डॉलर (लगभग 70 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित कर दिया। हालांकि, सईद ने अमेरिका की इस घोषणा को हास्यास्पद करार दिया था। 2014 में दिए एक साक्षात्कार में सईद ने कहा था कि मुंबई हमलों से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

Tags: 26/11 mastermind Hafiz SaeedHafiz SaeedMumbai attack mastermind terroristpakistan anti terrorist court
Share196Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Hafiz Saeed’s New Conspiracy: किस देश को बना रहा भारत पर हमले का नया ठिकाना सोशल मीडिया पर प्लान वाला वीडियो  वायरल

Hafiz Saeed’s New Conspiracy: किस देश को बना रहा भारत पर हमले का नया ठिकाना सोशल मीडिया पर प्लान वाला वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
November 10, 2025

Hafiz Saeed’s New Conspiracy for Attack on India: आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा का मुखिया हाफिज सईद एक बार फिर भारत के...

Uttar Pradesh: गैंगस्टर बबलू श्रीवास्तव पर पाक मंत्री का बयान, हाफिज सईद के घर पर बम धमाके का लगाया आरोप

by Web Desk
December 14, 2022

अपने न्यूक्लियर बम की वजह से समय-समय पर भारत को आंख दिखाने वाला पाकिस्तान के इन दिनों खुद डरा हुआ...

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद को 31 साल की जेल,पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने सुनाई सजा

by abhishek tyagi
April 8, 2022

नई दिल्ली। आतंकी हाफिज सईद (Hafiz Saeed) को पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने 31 साल जेल की सजा सुनाई...

Next Post

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने की समीक्षा बैठक, कहा-"अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे"

Corona live update: पिछले 24 घंटे में 1 हजार 150 नए मामले आए सामने, 83 लोगों की गई जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version