रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Uttar Pradesh: गैंगस्टर बबलू श्रीवास्तव पर पाक मंत्री का बयान, हाफिज सईद के घर पर बम धमाके का लगाया आरोप

by Web Desk
दिसम्बर 14, 2022
in क्राइम, देश
Share on FacebookShare on Twitter

अपने न्यूक्लियर बम की वजह से समय-समय पर भारत को आंख दिखाने वाला पाकिस्तान के इन दिनों खुद डरा हुआ है। आपको बता दें, पाकिस्तान के इस डर के पीछे की वजह और कोई नहीं उत्तर प्रदेश का एक माफिया डॉन हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने खुद यूपी की जेल में बंद माफिया डॉन का नाम लेते हुए कहा कि यह माफिया डॉन भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का एजेंट है। लश्कर-ए-तैयबा सरगना हाफिज सईद के लाहौर स्थित घर के बाहर 23 जून को इसी ने विस्फोट कराया था। इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि एक पुलिस कॉन्स्टेबल सहित 24 अन्य लोग घायल हुए थे। पाकिस्तान के गृह मंत्री जिसका नाम ले रहें है वह कोई और नहीं, बल्कि यूपी की बरेली जेल में बंद डॉन बबलू श्रीवास्तव है।

धमाके में तीन लोग मारे गए और 24 लोग घायल हुए

पूरी दुनिया के आतंकवादियों को आश्रय देने वाला पाकिस्तान इन दिनो अब भारत के खिलाफ दुष्प्रचार पर उतर आया है। आपको बता दें, पाकिस्तान ने भारतीय गैंगस्टर बबलू श्रीवास्तव पर आतंकी सरगना हाफिज सईद के घर के बाहर बम धमाके कराने का आरोप लगाया है। पिछले साल जून में सरगना हाफिज सईद के लाहौर के जोहर स्थित घर के बाहर जोरदार धमाके का आरोप बबलू श्रीवास्तव पर लगाया है। इस धमाके में दो सुरक्षाकर्मियों सहित तीन लोग मारे गए थे और 24 लोग घायल हुए थे। लेकिन अब डेढ़ साल बाद पाकिस्तान को इस हमले की याद आई है जिसके बाद वो इस मसले पर भारत को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह खान ने आरोप लगाया है कि हाफिज सईद के घर पर हुआ हमला भारत के गैंगस्टर बबलू श्रीवास्तव के इशारे पर ही किया गया था।

RELATED NEWS

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

सितम्बर 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

सितम्बर 2, 2026

हमले के पीछे भारत का हाथ होने के सबूत- राणा सनाउल्लाह

राणा सनाउल्लाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाते हुए कहा की उनके पास इस हमले के पीछे में भारत का हाथ होने के सबूत है। और वह दावा करते है कि जल्द ही पूरी दुनिया को यह जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमले में दोषियों को सबूतों के साथ पकड़ा गया। पाकिस्तान ने भारत द्वारा पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का समर्थन करने का भी आरोप लगाया। पंजाब प्रांत के आतंकवाद रोधी दस्ते के सहायक पुलिस महानिरीक्षक इमरान महमूद ने आरोप लगाया कि भारत, पाकिस्तान में टेरर फंडिंग कर रहा है।

पाकिस्तान का आरोप बबलू भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का एजेंट

पाकिस्तान की ओर से बताया गया कि सईद के घर के बाहर धमाका मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामले में पीटर पॉल डेविड नाम के आरोपित की पहचान कार से हुई थी। डेविड की देखरेख में इस साजिश को अंजाम दिया गया था। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि डेविड के संबंध भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के दो एजेंटों से थे। इन एजेंटों में एक बबलू श्रीवास्तव और दूसरा अली बुदाइश है। इन दोनों ने सईद के घर के बाहर धमाके के लिए पैसों का इंतजाम किया था। दावा किया कि रॉ का एक ऑपरेटर संजय तिवारी है और यह बबलू श्रीवास्तव के टेरर नेटवर्क को चलाता है। यही समी उल हक और नवीद अख्तर का हैंडलर था। हक व अख्तर ने धमाके को अंजाम दिया था।

कैसे ओम प्रकाश श्रीवास्तव बना बबलू किडनैपिंग किंग?

आखिर कौन है बबलू श्रीवास्तव जिसने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। असल में बबलू श्रीवास्तव किडनैपिंग किंग के नाम से भी जाना जाता है। उसका असली नाम ओम प्रकाश श्रीवास्तव है। मूल रूप से यूपी के गाजीपुर जिले का रहने वाले बबलू के पिता विश्वनाथ प्रसाद श्रीवास्तव एक कॉलेज प्रिंसिपल थे। बड़े भाई सेना में अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल बबलू श्रीवास्तव एक अधिकारी की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह जून 1999 से ही सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद है। जुर्म की दुनिया में उसने कॉलेज लाइफ से ही एंट्री मारी थॉ।

Tags: Bablu SrivastavaHafiz Saeedhome ministerNews1IndiaPAKISTANUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है।...

Next Post

लेट पहुंचने पर Akshra Singh पर फूटा लोगों का गुस्सा, कुर्सियां तोड़ पंडाल को उखाड़ फेंका

Bihar: सदन में जब उठा जहरीली शराब का मुद्दा तो सीएम नीतीश कुमार ने BJP को दिया ये जवाब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist