Saturday, November 21, 2026 9:59 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » क्या है जुम्बा नृत्य, जिसे केरल के स्कूलों में किया गया लॉन्च, जिसके विरोध में इस्लामी संगठनों ने भरी हुंकार

क्या है जुम्बा नृत्य, जिसे केरल के स्कूलों में किया गया लॉन्च, जिसके विरोध में इस्लामी संगठनों ने भरी हुंकार

केरल सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ अपने अभियान के तहत राज्य के स्कूलों में जुम्बा क्लासेस की शुरुआत की है। जिसके विरोध में इस्लामिक संगठनों ने यलगार कर दिया है।

by Vinod
30/06/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश का सबसे साक्षर राज्य केरल इनदिनों सरकार के एक फैसले को लेकर सुखियों में है। प्रदेश सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ अपने अभियान के तहत राज्य के स्कूलों में जुम्बा क्लासेस की शुरुआत की है। जिसके विरोध में इस्लामिक संगठनों ने यलगार कर दिया है। इस्लामी कट्टरपंथियों का कहना है कि लड़के-लड़कियों का एक साथ नाचना, घुलना-मिलना और कम कपड़े पहनना बिल्कुल गलत है। जबकि वामपंथी सरकार ने दावा किया है कि यह फैसला छात्रों में तनाव कम करने और नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान का हिस्सा है।

केरल सरकार ने राज्य में ड्रग्स के खिलाफ अपने अभियान के तहत सभी स्कूलों में जुम्बा क्लासेस की शुरूआत की है। जुम्बा यानी डांस-बेस्ड फिटनेस वर्कआउट जिसमें एरोबिक्स और डांस मूवमेंट्स को मिलाकर व्यायाम किया जाता है। लेकिन कुछ मुस्लिम समूहों ने इसका विरोध किया है। मुस्लिम संगठनों का कहना है कि ‘लड़के-लड़कियों का एकसाथ नाचना, वो भी ’कम कपड़ों में’ कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस्लामी कट्टरपंथियों का कहना है कि यह पहल डीजे पार्टियों और पश्चिमी नाइटलाइफ को बढ़ावा देगी। कट्टरपंथियों ने ऐलान किया है कि अगर सरकार ने ये फैसला वापस नहीं किया तो सड़क पर आंदोलन चलाया जाएगा।

विजडम इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन’ के महासचिव और टीचर टीके अशरफ ने फेसबुक पर लिखा, ‘मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता और न ही मैं और मेरा बेटा इन सेशन्स में भाग लेंगे’। ’समस्ता’ मुस्लिम संगठन के नेता नसर फैज़ी कूड़ाथाय ने लिखा, ’केरल सरकार ने स्कूलों में जुम्बा डांस लागू किया है’। जुम्बा एक ऐसा डांस है जिसमें कम कपड़ों में एकसाथ डांस किया जाता है। अगर सरकार ने इसे बड़े बच्चों के लिए भी अनिवार्य किया है, तो यह आपत्तिजनक होगा। मौजूदा शारीरिक शिक्षा को सुधारने के बजाय अश्लीलता थोपना ठीक नहीं। यह उन छात्रों की निजी स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है, जिनका मॉरल सेंस उन्हें इस तरह गुस्सा निकालने और साथ नाचने की इजाजत नहीं देता।

RELATED NEWS

आखिर रियल लाइफ की ‘लैला’ ने ‘मजनू’ को क्यों दिया जहर, कौन है वो ‘ज्योतिषी’ जिसने करवाया लव स्टोरी का खौफनाक अंत

आखिर रियल लाइफ की ‘लैला’ ने ‘मजनू’ को क्यों दिया जहर, कौन है वो ‘ज्योतिषी’ जिसने करवाया लव स्टोरी का खौफनाक अंत

January 24, 2025
70 लोगों ने 1500 सौ दिन तक लड़की के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने जब बयां की आपबीती तो पुलिस भी रह गई सन्न

70 लोगों ने 1500 सौ दिन तक लड़की के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने जब बयां की आपबीती तो पुलिस भी रह गई सन्न

January 13, 2025

जवाब में राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने एक फेसबुक पोस्ट में हिजाब पहने छात्राओं का जुम्बा करते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘बच्चों को खेलने, हंसने, मस्ती करने और स्वस्थ रूप से बड़ा होने दो। उन्होंने कहा, ’ऐसी आपत्तियां समाज में उस जहर से भी ज्यादा खतरनाक जहर घोलेंगी जो नशे से फैलता है’। कोई भी बच्चों को कम कपड़े पहनने के लिए नहीं कह रहा है। बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में ही ये एक्टिविटी कर रहे हैं। केरल जैसे समाज में, जहां लोग सामूहिक सौहार्द से रहते हैं, ऐसी आपत्तियां बहुसंख्यक सांप्रदायिकता को बढ़ावा देंगी। जुम्बा विवाद पर इस्लामी कट्टरपंथी और सीपीएम के बीच शब्दों का युद्ध छिड़ गया है। केएनपी नेता हुसैन मादावूर ने मंत्री आर बिंदु के बयान की आलोचना की।

बीजेपी नेता वी. मुरलीधरन ने कहा कि ’किसी धार्मिक संगठन की ओर से जारी किया गया फतवा, यह तय करने का मापदंड नहीं होना चाहिए कि एजुकेशन डिपार्टमेंट जुम्बा के पक्ष में है या विरोध में। सरकार को आम जनता के विचारों और छात्रों के कल्याण को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, क्या मदरसा यह तय करेगा कि स्कूल की टाइमिंग क्या होगी?। हमें ऐसे लोगों को हर चीज धर्म के आधार पर मांगने का अनावश्यक अवसर नहीं देना चाहिए। धर्म जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है, लेकिन शैक्षणिक संस्थानों में क्या पढ़ाया जाएगा, यह ये तथाकथित धार्मिक नेता तय नहीं कर सकते।

फिटनेस वर्कआउट डांस जुम्बा आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। इसमें डांस और एरोबिक्स एकसाथ किया जाता है। लोग मजेदार तरीके से शरीर फिट रखने, वजन कम करने और मजेदार तरीके से एक्सरसाइज करने के लिए जुम्बा करते हैं। इसकी शुरुआत 90 के दशक में हुई थी। कहा जाता है कि कोलंबियाई डांस इंस्ट्रक्टर अल्बर्टो ’बेटो’ पेरेज़ एक दिन अपनी एरोबिक क्लास में म्यूजिक टेप लाना भूल गए तो उस दिन उन्होंने लैटिन म्यूजिक टेप का इस्तेमाल किया जो उनकी कार में पड़ा हुआ था। उन्होंने इंप्रोवाइज कर डांस और एक्सरसाइज को मिलाकर एक नया डांस फॉर्म विकसित किया जो बाद में जुम्बा कहलाया।

 

Related Posts

आखिर रियल लाइफ की ‘लैला’ ने ‘मजनू’ को क्यों दिया जहर, कौन है वो ‘ज्योतिषी’ जिसने करवाया लव स्टोरी का खौफनाक अंत

आखिर रियल लाइफ की ‘लैला’ ने ‘मजनू’ को क्यों दिया जहर, कौन है वो ‘ज्योतिषी’ जिसने करवाया लव स्टोरी का खौफनाक अंत

January 24, 2025
70 लोगों ने 1500 सौ दिन तक लड़की के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने जब बयां की आपबीती तो पुलिस भी रह गई सन्न

70 लोगों ने 1500 सौ दिन तक लड़की के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने जब बयां की आपबीती तो पुलिस भी रह गई सन्न

January 13, 2025

Kerala Crime: केरल में बिहार के एक मजदूर के साथ की मारपीट, इतने लात-घूसे बरसाए की हो गई मौत

May 14, 2023

Kerala High Court: कुलपतियों के खिलाफ़ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई न करें राज्यपाल, HC ने दिया आदेश

November 9, 2022
Next Post
Prayagraj

Prayagraj में 'लव जिहाद' रैकेट का खुलासा: दलित नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कर आतंकी साजिश रचने का आरोप

Mobile E-Voting : बिहार ने रचा नया इतिहास, मतदाता मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे डाल सकेंगे वोट

Mobile E-Voting : बिहार ने रचा नया इतिहास, मतदाता मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे डाल सकेंगे वोट

monsoon safety tips

Easy Tips for Monsoon:बच्चों की मस्ती आपकी ज़िम्मेदारी जानिए मानसून में स्कूल भेजने के जरूरी टिप्स

POPULAR POST

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
Wedding Season 2026

Wedding Season : दिल्ली-NCR में बरसेगा पैसा, क्या शादी ब्याह से होगा 6 लाख करोड़ का कारोबार?

November 20, 2026
BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

November 16, 2026
Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

November 15, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
SSR 2027

Election Alert : वोटर लिस्ट में गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी, एक साल की जेल के साथ होगी कार्रवाई?

November 18, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India