सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पहले एश्वर्या राय और अब अनुष्का पर ‘फिदा’ हुए तेजप्रताप, ‘लालटेन’ पर आई आंच तो लालू यादव ने बेटे को दल से किया बेदखल

लालू प्रसाद यादव ने अपने बडे बेटे तेजप्रताप यादव को 6 साल के लिए आरजेडी से किया बेदखल, पार्टी सुप्रीमो ने एक्स पर एक्शन को लेकर दी जानकारी।

by Vinod
मई 25, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार में इसी वर्ष चुनाव हैं। जिसको लेकर सूबे का सियासी पारा अपने पूरे सवाब पर है। लालू प्रसाद यादव अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। लेकिन बिहार के लालू की लालटेन को उन्हीं के ज्येष्ठ पुत्र तेजप्रताप यादव बुझाने के प्रयास में जुटे थे। लालू ने तेजू को बहुत समझाया। घर की इज्जत और सियासत के नफे-नुकसान का ज्ञान कराया, पर ज्येष्ठ पुत्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। ऐसे में लालू यादव ने बड़ा कदम उठाते हुए तेजप्रताप यादव को आरजेडी से 6 साल के लिए बेदखल कर दिया।

आरजेडी से निकाले गए तेजप्रताप यादव

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने तेजप्रताप को पार्टी से निकाले जानें का ऐलान ट्वीट के जरिए किया। लालू यादव ने एक्सपर लिखा कि, ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

RELATED NEWS

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

अगस्त 24, 2026
Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

अगस्त 2, 2026

वह स्वयं सक्षम

लालू यादव ने आगे लिखा कि, अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। पूरे मामले पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें यह सब पसंद नहीं और न ही बर्दाश्त है। मैं अपना काम कर रहा हूं। जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है, वो एडल्ट हैं और उन्हें अपने निजी फैसले लेने का पूरा अधिकार है।

लालू जी गुमराह कर रहे

तेजप्रताप यादव को पार्टी से निकाले जानें के बाद बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। बताया जा रहा है कि . लालू यादव ने ये फैसला तब लिया जब सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव ने अपने 12 साल पुराने रिश्ते के बारे में खुलासा किया था। इस खुलासे के बाद से ही बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई थी। पूरे मामले पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने तंज कसते हुए कहा, ’लालू जी गुमराह कर रहे हैं। जब ऐश्वर्या के साथ महापाप हुआ, तब उनकी चेतना क्यों नहीं जागी। यह शुद्ध अनैतिकता है। चुनाव के बाद तेजप्रताप फिर वापस आ जाएंगे।

विवाद की वजह अनुष्का यादव

दरअसल लालू और तेजप्रताप यादव के बीच के विवाद की वजह अनुष्का यादव बनी हैं। तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में अनुष्का यादव के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने लिखा, मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहे हैं। तेज प्रताप ने आगे लिखा कि वो यह बात सबके सामने रखना चाहते थे, पर उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि कैसे कहें। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने हिम्मत करके फेसबुक के माध्यम से अपने दिल की बात साझा करने का फैसला किया है।

2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी शादी 

तेज प्रताप यादव की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रही है। 2018 में उनकी शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली और तलाक तक पहुंच गई। जानकार बताते हैं कि तेजप्रताप अनुष्का यादव के साथ शादी करना चाहते हैं। लेकिन लालू परिवार इस रिश्ते को लेकर तैयार नहीं हैं। लालू यादव को लगता है कि अगर ऐसा हुआ तो उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है। जानकार बताते हैं कि लालू यादव ने तेजप्रताप को बहुत समझाया। घर के दूसरे सदस्य भी तेजप्रताप से बात की, लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। इसी के कारण लालू यादव ने तेजप्रताप को पार्टी से निकाल दिया।

 

Tags: biharlalu yadavrjdTej Pratap Yadav
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

BiharNews: बिहार के बांका जिले की शिक्षिका खुशबू कुमारी इन दिनों चर्चा में हैं। उनका चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के...

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

  Patna DRI Action: पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्थईस्ट...

Bihar

बिहार में सरकारी नौकरी पर CM नीतीश का ‘बड़ा आदेश’: 31 दिसंबर तक रिक्तियां भेजने का निर्देश

by Mayank Yadav
नवम्बर 27, 2025

Bihar Government Jobs: नई सरकार के गठन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को सरकारी नौकरी और...

Bihar

बरेलवी-देवबंदी वोटों के बँटवारे से टूटा महागठबंधन का सपना: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ‘इसीलिए हुई हार

by Mayank Yadav
नवम्बर 17, 2025

Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत और महागठबंधन की निराशाजनक हार के बाद,...

Bihar

Bihar में मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय: नीतीश फिर CM, BJP को दो डिप्टी सीएम!

by Mayank Yadav
नवम्बर 17, 2025

Bihar Cabinet Formula: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए गठबंधन की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई...

Next Post
GT के खिलाफ मैच शुरु होते ही ‘लीक’ हो गई खबर, IPL को महेंद्र सिंह धोनी करने जा रहे ‘बॉय-बॉय’

GT के खिलाफ मैच शुरु होते ही ‘लीक’ हो गई खबर, IPL को महेंद्र सिंह धोनी करने जा रहे ‘बॉय-बॉय’

Gonda

Gonda में भाजपा जिला अध्यक्ष का वीडियो वायरल, महिला कार्यकर्ता के साथ व्यवहार पर उठे सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In