Sunday, May 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

LPG DAC कोड के नाम पर बढ़ रहे साइबर फ्रॉड, गैस डिलीवरी के OTP शेयर करते समय रहें सावधान

एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी में इस्तेमाल होने वाले DAC कोड के नाम पर साइबर ठगी बढ़ रही है। HP Gas, Bharat Gas और Indane ने ग्राहकों को फर्जी मैसेज और OTP फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 11, 2026
in राष्ट्रीय
LPG DAC Code
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

LPG DAC Code Alert: एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी में अब DAC यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका मकसद सही ग्राहक तक सिलेंडर पहुंचाना है। लेकिन अब साइबर ठग इसी DAC कोड का गलत फायदा उठाकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इसे देखते हुए गैस कंपनियों ने ग्राहकों के लिए जरूरी चेतावनी जारी की है। HP Gas और Bharat Gas जैसी कंपनियों ने लोगों से कहा है कि किसी भी संदिग्ध मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें। सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर आने वाले फर्जी OTP और लिंक से सावधान रहें।

असली और नकली DAC मैसेज की ऐसे करें पहचान

एचपीसीएल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि स्कैमर्स LPG डिलीवरी के नाम पर फर्जी मैसेज भेज सकते हैं। इसलिए ग्राहकों को पहले असली मैसेज की पहचान समझनी चाहिए।

RELATED NEWS

PM Telangana Visit: तेलंगाना कार्यक्रम में पीएम मोदी के कौन से ऑफर ने सबको हंसाया, रेवंत रेड्डी भी नहीं रोक पाए मुस्कान

PM Telangana Visit: तेलंगाना कार्यक्रम में पीएम मोदी के कौन से ऑफर ने सबको हंसाया, रेवंत रेड्डी भी नहीं रोक पाए मुस्कान

May 11, 2026
Riju Dutta Statement

Riju Dutta Statement: रिजु दत्ता ने किसकी तारीफों के बांधे पुल ,क्यों कहा शुभेंदु ने हजारों TMC कार्यकर्ताओं की जान बचाई

May 11, 2026

कंपनी के अनुसार, असली HP Gas मैसेज हमेशा आधिकारिक सेंडर नेम “VM-HPGASc-S” से आता है। मैसेज में 4 अंकों का OTP या DAC कोड होता है, जिसे केवल सिलेंडर मिलने के समय ही इस्तेमाल करना चाहिए।

कंपनी ने साफ कहा है कि HP Gas का कोई कर्मचारी फोन कॉल, WhatsApp या किसी लिंक के जरिए OTP नहीं मांगता। अगर कोई मैसेज जल्दबाजी में कार्रवाई करने को कहे या उसका फॉर्मेट अलग लगे, तो उस पर भरोसा न करें।

इंडेन ग्राहकों के लिए क्या है जरूरी

साइबर एक्सपर्ट ने इंडेन ग्राहकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह देखें कि आपने गैस सिलेंडर बुक किया है या नहीं। अगर बिना बुकिंग के कोई डिलीवरी मैसेज आता है, तो उसे नजरअंदाज करें।

अगर आपने सिलेंडर बुक कराया है, तो यह जांच लें कि मैसेज किसी आधिकारिक सेंडर आईडी जैसे VK-INDANE या VM-INDANE से आया है या नहीं। इसके अलावा मैसेज में बुकिंग नंबर, इनवॉइस नंबर और 6 अंकों का DAC कोड दिया गया हो।

उन्होंने कहा कि DAC या OTP केवल उसी समय शेयर करें, जब डिलीवरी बॉय सिलेंडर लेकर आपके घर पहुंच जाए। उससे पहले किसी को भी यह कोड न दें।

अलग-अलग शहरों में LPG सिलेंडर के नए रेट

इंडेन की वेबसाइट के अनुसार, बेंगलुरु में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹915.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3152 में मिल रहा है। हैदराबाद में घरेलू सिलेंडर ₹965 और कमर्शियल ₹3315 का है।

इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर ₹941 और कमर्शियल ₹3176.50 में बिक रहा है। रायपुर में घरेलू सिलेंडर ₹984.50 और कमर्शियल ₹3294.50 का है। पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹1002.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3346.50 में उपलब्ध है।

जयपुर में घरेलू सिलेंडर ₹916.50 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3099 में मिल रहा है। वहीं देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3129 का है। अंडमान में घरेलू सिलेंडर ₹989 और कमर्शियल ₹3490 में बिक रहा है।

Tags: Cyber Fraud AlertLPG DAC CodeNews1India
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

PM Telangana Visit: तेलंगाना कार्यक्रम में पीएम मोदी के कौन से ऑफर ने सबको हंसाया, रेवंत रेड्डी भी नहीं रोक पाए मुस्कान

PM Telangana Visit: तेलंगाना कार्यक्रम में पीएम मोदी के कौन से ऑफर ने सबको हंसाया, रेवंत रेड्डी भी नहीं रोक पाए मुस्कान

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

 PM Modi Telangana Visit: तेलंगाना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी...

Riju Dutta Statement

Riju Dutta Statement: रिजु दत्ता ने किसकी तारीफों के बांधे पुल ,क्यों कहा शुभेंदु ने हजारों TMC कार्यकर्ताओं की जान बचाई

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

 Riju Dutta Statement:पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। टीएमसी के निलंबित नेता...

Summer Special Train 2026

Summer Special Train 2026: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, यूपी-बिहार से गुजरात जाना हुआ आसान लखनऊ होकर चलेंगी कई विशेष ट्रेनें

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

 Summer Special Train 2026: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला...

Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: ग्रहों की चाल से बढ़ सकती है बेचैनी, कौन सी राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: ग्रहों की चाल से बढ़ सकती है बेचैनी, कौन सी राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

 Aaj Ka Rashifal 11 May 2026 :ग्रहों की स्थिति आज लोगों के मन पर गहरा असर डाल सकती है। सूर्य...

Somnath Temple 75 Years Celebration

Somnath Temple : 75 साल पूरे, सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, शिवाभिषेक और एयर शो बना आकर्षण का केंद्र

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

 Somnath Temple 75 Years Celebration:गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में सोमवार को एक भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist