गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

LDA in Action दिल्ली हादसे से लिया सबक, 25 साल पुरानी जर्जर इमारतों का होगा सर्वे, कमजोर ढांचे पर चलेगा बुलडोजर

दिल्ली में पांच मंजिला पीजी हॉस्टल गिरने से सात लोगों की मौत के बाद एलडीए ने लखनऊ की पुरानी इमारतों का सर्वे कराने का फैसला किया है। कमजोर भवनों का सुरक्षा परीक्षण कर कार्रवाई होगी।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow LDA Building Survey: दिल्ली में पांच मंजिला पीजी हॉस्टल ढहने से सात लोगों की मौत के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी एलडीए ने जर्जर इमारतों को लेकर कार्रवाई तेज करने का फैसला किया है। अब एलडीए अपनी कॉलोनियों में 25 साल से अधिक पुरानी और कमजोर इमारतों की पहचान कराएगा।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अभी तक ऐसी पुरानी और जर्जर इमारतों के सर्वे की जिम्मेदारी मुख्य रूप से नगर निगम के पास थी। अब एलडीए भी अपनी योजनाओं में बने पुराने भवनों की स्थिति की जांच करेगा।

RELATED NEWS

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

जुलाई 9, 2026
LDA

Lucknow LDA action: अवैध निर्माण पर LDA की बड़ी कार्रवाई, सील किए 7 व्यावसायिक भवन और रेस्टोरेंट

नवम्बर 26, 2024

सात जोन में होगा सर्वे

एलडीए के आदेश के मुताबिक गोमतीनगर, अलीगंज, जानकीपुरम, कानपुर रोड, शारदा नगर, महानगर और आशियाना समेत प्राधिकरण की सभी योजनाओं में पुरानी इमारतों को चिह्नित किया जाएगा।

इसके लिए एलडीए के सभी सात जोनों के अधिकारियों को कम से कम 20-20 पुरानी और जर्जर इमारतें सूचीबद्ध करने का लक्ष्य दिया गया है। सर्वे के दौरान भवनों की स्थिति और उनके ढांचे से जुड़े जोखिमों का आकलन किया जाएगा।

कमजोर भवनों पर होगी कार्रवाई

पुरानी इमारतों की सूची तैयार होने के बाद उनका स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। इसमें यह देखा जाएगा कि भवन का ढांचा रहने या व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए सुरक्षित है या नहीं।

अगर जांच में किसी भवन का ढांचा कमजोर पाया जाता है तो भवन स्वामी को तय समय के भीतर मरम्मत कराने या भवन को खुद ध्वस्त करने का नोटिस दिया जाएगा। तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर एलडीए खुद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सकता है।

अलीगंज पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

इसी बीच गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में ‘लोकनाथन बनाम तमिलनाडु’ मामले के साथ लखनऊ के अलीगंज में मौजूद खतरनाक अवैध निर्माणों को लेकर भी अहम सुनवाई होनी है।

शीर्ष अदालत ने 22 जून को अलीगंज के एक आवासीय भूखंड पर बने अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में आग लगने की घटना का कड़ा संज्ञान लिया था। इसके बाद एलडीए ने अपनी रिपोर्ट अदालत के सामने रखी थी।

51 निर्माणों पर नजर

एलडीए की रिपोर्ट के अनुसार अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग वाली जमीन पर 51 व्यावसायिक निर्माण चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 39 भवन स्वामियों ने शमन यानी कम्पाउंडिंग के लिए आवेदन किया है, जबकि 17 लोगों ने शमन शुल्क भी जमा कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट की टीम 5 और 6 सितंबर को इन इमारतों का सर्वे कर चुकी है। अब मामले में अपना पक्ष रखने के लिए एलडीए की टीम दिल्ली पहुंच गई है। ऐसे में अलीगंज के इन निर्माणों पर होने वाली सुनवाई को अहम माना जा रहा है।

Tags: LDA actionLucknow LDA
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

LDA

Lucknow LDA action: अवैध निर्माण पर LDA की बड़ी कार्रवाई, सील किए 7 व्यावसायिक भवन और रेस्टोरेंट

by Mayank Yadav
नवम्बर 26, 2024

Lucknow LDA action: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने सोमवार को गोमती नगर विस्तार और हजरतगंज क्षेत्र में अवैध रूप से...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In