Monday, February 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

अभिनेता पंकज धीर ने 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, ‘महाभारत’ के कर्ण की मौत पर फूट-फूट कर रहे अर्जुन

मशहूर फिल्म और टीवी एक्टर पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। पंकज धीर के अचानक निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।

Vinod by Vinod
October 15, 2025
in Breaking, मनोरंजन, राष्ट्रीय
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क।  मशहूर फिल्म और टीवी एक्टर पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। पंकज धीर के अचानक निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। पंकज धीर ने बीआर चोपड़ा के सीरियल ’महाभारत’ में कर्ण का किरदार निभाया था, और घर-घर मशहूर हो गए थे। पंकज धीर के बेटे निकितन धीर और बहू कृतिका सेंगर भी एक्टर हैं।

महाभारत में कर्ण बनकर सबके दिलों में बस गए पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे.। कैंसर की बीमारी से जूझ रहे एक्टर ने देररात को अंतिम सांस ली है। पिछले कई दिनों से पंकज धीर अस्पताल में एडमिट थे। लम्बे समय से वो कैंसर से अपनी लड़ाई लड़ रहे थे। महाभारत सीरियल के कर्ण के दुखद निधन पर देश में शोक की लहर है। उनके फैंस सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बॉलीवुड के एक्टर और अभिनेत्रियां और फिल्मकाल महान अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

RELATED NEWS

Check bounce Case Update: चेक बाउंस केस में कोर्ट ने जमानत ठुकराई, इंडस्ट्री के सितारे मदद के लिए आगे आए

Check bounce Case Update: चेक बाउंस केस में कोर्ट ने जमानत ठुकराई, इंडस्ट्री के सितारे मदद के लिए आगे आए

February 12, 2026
Cheque Bounce Case: कौन मशहूर कॉमेडियन किस मामले मे पहुंचे तिहाड़ जेल , उनका भावुक बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Cheque Bounce Case: कौन मशहूर कॉमेडियन किस मामले मे पहुंचे तिहाड़ जेल , उनका भावुक बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

February 10, 2026

महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले और पंकज के सह अभिनेता रहे फिरोज खान ने कहा, हां, यह सच है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से, मैंने एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया है। वह बेहद अच्छे इंसान थे। मैं अभी भी सदमे में हूं और मुझे नहीं पता क्या कहना चाहिए। वह वाकई में एक अद्भुत व्यक्ति थे। फिलहाल मैं और अधिक कुछ नहीं कह सकता। फिरोज खान के अलावा एक अन्य अभिनेता ने कहा कि पंकज महान शख्स थे। उन्होंने टीवी सीरियलों के अलावा कई फिल्मों में काम किया और अपने हुनर का लोहा मनवाया।

पंकज धीर को उनकी शानदार अभिनय क्षमता और दमदार आवाज के लिए जाना जाता था, लेकिन 1988 के ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में निभाए गए कर्ण के चरित्र ने उन्हें अमर बना दिया। उनके इस किरदार को इतनी लोकप्रियता मिली कि देश के कई हिस्सों में उनकी मूर्तियों की पूजा भी की जाती थी। उन्होंने ‘सड़क’, ‘सोल्जर’ और ‘बादशाह’ जैसी कई फिल्मों में भी काम किया और टीवी पर भी लगातार सक्रिय रहे। सड़क फिल्म में उन्होंने संजय दत्त के साथ शानदार किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी।

पंकज धीर के बेटे निकितन धीर भी बॉलीवुड एक्टर हैं। जो कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।दरअसल निकितन ने ‘जोधा अकबर’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में जबरदस्त काम किया था। वहीं उनकी बहू कृतिका सेंगर भी एक्ट्रेस हैं, जो टीवी में काफी काम कर चुकी हैं। बता दें, अभिनेता पंकज धीर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज (15 अक्टूबर) मुंबई के विले पार्ले स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर कुछ ही देर में किया जाएगा। उनके परिवार और करीबी दोस्तों के साथ-साथ सिनेमा जगत के कई बड़े सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंच रहे हैं।

Tags: Actor Pankaj DheerBollywood NewsKarnaMahabharata serialPankaj Dheer passes away
Share198Tweet124Share50
Vinod

Vinod

Related Posts

Check bounce Case Update: चेक बाउंस केस में कोर्ट ने जमानत ठुकराई, इंडस्ट्री के सितारे मदद के लिए आगे आए

Check bounce Case Update: चेक बाउंस केस में कोर्ट ने जमानत ठुकराई, इंडस्ट्री के सितारे मदद के लिए आगे आए

by SYED BUSHRA
February 12, 2026

Rajpal Yadav Jail Case Update: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद...

Cheque Bounce Case: कौन मशहूर कॉमेडियन किस मामले मे पहुंचे तिहाड़ जेल , उनका भावुक बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Cheque Bounce Case: कौन मशहूर कॉमेडियन किस मामले मे पहुंचे तिहाड़ जेल , उनका भावुक बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

by SYED BUSHRA
February 10, 2026

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी निजी...

नेहा कक्कड़ का ‘कैंडी शॉप’ विवादों में, डांस स्टेप पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग

नेहा कक्कड़ का ‘कैंडी शॉप’ विवादों में, डांस स्टेप पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग

by Sangeeta Sharma
December 17, 2025

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘लॉलीपॉप... कैंडी शॉप’ (Neha Kakkar – Candy Shop) हाल ही में रिलीज़ हुआ...

आवारापन 2 से सामने आया इमरान हाशमी-दिशा पाटनी का पहला लुक, वायरल फोटो ने रिलीज़ से पहले ही बना दिया माहौल

आवारापन 2 से सामने आया इमरान हाशमी-दिशा पाटनी का पहला लुक, वायरल फोटो ने रिलीज़ से पहले ही बना दिया माहौल

by Sangeeta Sharma
December 15, 2025

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म “आवारापन 2” का सेट से इमरान हाशमी और दिशा पाटनी का पहला लुक ऑनलाइन लीक हो...

Dhurandhar movie banned middle east

Dhurandhar Banned: कौन से देशों में ‘धुरंधर’ पर लगा बैन रिलीज रूकी , फिल्म भारत और विदेशों में कर रही जबरदस्त कमाई

by SYED BUSHRA
December 13, 2025

Dhurandhar Movie Banned in Middle-East Countries :मुंबई से आई रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों...

Next Post
Ankit Chauhan Murder Case

Ankit Chauhan Murder Case : 10 साल बाद मिला न्याय, कभी हिला दी थी यूपी की सियासत

Pankaj Dheer Death

Pankaj Dheer Death : महाभारत में निभाया था कर्ण का शानदार किरदार, सबकी आंखे नम कर गए पंकज धीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist