Tuesday, November 10, 2026 10:22 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र व यूपी के दबोचे गए 7 संदिग्ध 

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र व यूपी के दबोचे गए 7 संदिग्ध 

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

by Gulshan
29/06/2025

Indo-Nepal Border : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इन आरोपियों के पास से प्रतिबंधित फ्रीक्वेंसी पर कार्यरत पांच वॉकी-टॉकी सेट बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

यह घटना बहराइच जिले के रुपईडीहा बॉर्डर की है, जहां इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 42वीं वाहिनी के जवान रविवार को नियमित जांच कर रहे थे। एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक योगेश कुमार अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी नेपाल से भारत की ओर आती एक महाराष्ट्र नंबर की टोयोटा क्वालिस संदिग्ध नजर आई।

चेकिंग में मिले प्रतिबंधित वॉकी-टॉकी

गाड़ी की जांच करने पर उसमें बैठे सात लोगों के पास से पांच वॉकी-टॉकी हैंडसेट बरामद हुए, जिनकी फ्रीक्वेंसी प्रतिबंधित पाई गई। ये सभी वॉकी-टॉकी चालू हालत में थे और किसी के पास इसके संचालन के वैध दस्तावेज नहीं थे।

RELATED NEWS

Indo-Nepal Border

Indo-Nepal Border पर हाई अलर्ट: नेपाल में तख्तापलट और हिंसा के बीच यूपी के 7 जिलों में कड़ी चौकसी, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

September 10, 2025

इंडो नेपाल सीमा पर पकड़े गए दो संदिग्ध चीनी नागरिक, जहेंग यिंगजुन और सांग को न्यायिक हिरासत में भेजा, पूछताछ जारी

December 31, 2022

पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

महाराष्ट्र निवासी

  • बिलाल अब्दुल रहमान शेख

  • मुनीर युसूफ शेख

  • मोहम्मद मुस्लिम पुत्र राशिद खान

  • तेमेश्वर भोंदवे

उत्तर प्रदेश निवासी

  • अचलेश कुमार

  • शंकर पांडे (कुशीनगर)

  • छांगुर पुत्र अहमद (रसूलपुर दरहत सराय जगना)

नेपाल  इस्लामिक संगठन से जुड़ाव का शक

पूछताछ में मोहम्मद मुस्लिम ने बताया कि वह पुणे में कैटरिंग का ठेकेदार है और नेपालगंज में अपने दोस्त नसीम शेख से मिलने गया था। एसएसबी की रिपोर्ट के अनुसार, नसीम शेख नेपाल में सक्रिय एक इस्लामिक संगठन से जुड़ा हुआ है, जिसे सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध मान रही हैं।

यह भी पढ़ें : रथ यात्रा भगदड़ कांड पर ओडिशा सरकार का एक्शन…

क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि एसएसबी की ओर से सहायक उप निरीक्षक योगेश कुमार की तहरीर पर सभी सातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। वॉकी-टॉकी सेट की फ्रीक्वेंसी की जांच की गई, जो प्रतिबंधित श्रेणी में पाई गई। सुरक्षा से जुड़ी इतनी अहम डिवाइस के बिना दस्तावेज बरामद न होना गंभीर मामला माना जा रहा है।

भारत-पाक युद्ध के बाद बॉर्डर पर हाई अलर्ट

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और युद्ध जैसे हालात के चलते भारत-नेपाल सीमा पर पहले से ही हाई अलर्ट घोषित किया गया है। चूंकि यह एक खुली सीमा है, यहां से आवागमन अपेक्षाकृत आसान होता है, जिसे असामाजिक तत्व अक्सर दुरुपयोग करते हैं।

घटना के बाद से एसएसबी, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। संदिग्धों के मोबाइल, कॉल डिटेल्स, और नेपाल कनेक्शन की गहराई से जांच की जा रही है।

Related Posts

Indo-Nepal Border

Indo-Nepal Border पर हाई अलर्ट: नेपाल में तख्तापलट और हिंसा के बीच यूपी के 7 जिलों में कड़ी चौकसी, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

September 10, 2025

इंडो नेपाल सीमा पर पकड़े गए दो संदिग्ध चीनी नागरिक, जहेंग यिंगजुन और सांग को न्यायिक हिरासत में भेजा, पूछताछ जारी

December 31, 2022
Next Post
Shefali Jariwala

पत्नी Shefali Jariwala की अस्थियां सीने से लगाए फूट-फूटकर रोए पति Parag, हर आंख हुई नम

England Womens Team

इंग्लैंड की टीम पर टूटा ICC का कहर, भारत के खिलाफ बड़ी गलती पर पूरी टीम को मिली सजा!

Whatsapp New Feature

एकसाथ पढ़ पाएंगे ढेरों मैसेज! WhatsApp का नया धमाकेदार फीचर लॉन्च

POPULAR POST

PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

November 7, 2026
Hybrid Cars : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कौन-सी हाइब्रिड कार दे रही सबसे ज्यादा माइलेज? 40 kmpl तक का दावा

Hybrid Cars : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कौन-सी हाइब्रिड कार दे रही सबसे ज्यादा माइलेज? 40 kmpl तक का दावा

November 10, 2026
Lucknow Crime: भाई के घर गई थी महिला सुबह मिली लाश, पति ने की पहचान,कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Lucknow Crime: भाई के घर गई थी महिला सुबह मिली लाश, पति ने की पहचान,कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

November 10, 2026
Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

November 5, 2026
12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

November 10, 2026
Electricity Update : अब घर बैठे मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन, दफ्तर जाने का झंझट खत्म

Electricity Update : अब घर बैठे मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन, दफ्तर जाने का झंझट खत्म

November 4, 2026

LATEST

Mushtaq Ali Trophy : किस टीम की संभालेंगे कमान संजू सैमसन, अनुभवी कप्तान पर किया भरोसा, कैसी है केरल की टीम?

Mushtaq Ali Trophy : किस टीम की संभालेंगे कमान संजू सैमसन, अनुभवी कप्तान पर किया भरोसा, कैसी है केरल की टीम?

November 10, 2026
GIDA Diwas 2026: गोरखपुर में इस बार दिवस तीन दिन तक मनेगा, ज़्यादातर स्टॉल पर दिखेंगे यूपी के उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन

GIDA Diwas 2026: गोरखपुर में इस बार दिवस तीन दिन तक मनेगा, ज़्यादातर स्टॉल पर दिखेंगे यूपी के उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन

November 10, 2026
Lucknow Apartment Fire

Lucknow Fire: निर्माणाधीन अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार, दमकल ने पाया काबू

November 10, 2026
Bhai Dooj Wishes 2026

Bhai Dooj 2026 :भाई दूज पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के रिश्ते को बताया प्रेम और विश्वास का प्रतीक

November 10, 2026
MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

November 10, 2026
Hybrid Cars : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कौन-सी हाइब्रिड कार दे रही सबसे ज्यादा माइलेज? 40 kmpl तक का दावा

Hybrid Cars : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कौन-सी हाइब्रिड कार दे रही सबसे ज्यादा माइलेज? 40 kmpl तक का दावा

November 10, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India