बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio भारत पहुंचे, कोलकाता में मदर हाउस का किया दौरा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपनी पहली भारत यात्रा पर कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने मदर हाउस और निर्मला शिशु भवन का दौरा किया। इस दौरे में भारत-अमेरिका व्यापार, ऊर्जा और क्वाड सहयोग पर अहम चर्चा होने की संभावना है।

by Sadaf Farooqui
मई 23, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Marco Rubio इन दिनों अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं। शनिवार को उन्होंने Kolkata पहुंचकर सेंट टेरेसा की संस्था Missionaries of Charity के मुख्यालय ‘मदर हाउस’ और निर्मला शिशु भवन का दौरा किया। उनकी इस यात्रा को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

रूबियो शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे, जहां भारत में अमेरिका के राजदूत Sergio Gor ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। उनके साथ उनकी पत्नी भी भारत दौरे पर आई हैं। कोलकाता पहुंचने के बाद रूबियो सीधे मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत की। बाद में उन्होंने संस्था द्वारा संचालित बाल गृह निर्मला शिशु भवन का भी दौरा किया।

RELATED NEWS

G7 Summit में मोदी-ट्रंप होगी मुलाकात, तीन भारतीय नाविकों की मौत पर विपक्ष ने सरकार को घेरा क्या ट्रंप के सामने यह मुद्दा उठाएंगे पी एम

G7 Summit में मोदी-ट्रंप होगी मुलाकात, तीन भारतीय नाविकों की मौत पर विपक्ष ने सरकार को घेरा क्या ट्रंप के सामने यह मुद्दा उठाएंगे पी एम

जून 14, 2026
India US Diplomatic :भारतीय नाविकों की मौत पर भारत का कड़ा विरोध, अमेरिका के सामने जताई नाराजगी

India US Diplomatic :भारतीय नाविकों की मौत पर भारत का कड़ा विरोध, अमेरिका के सामने जताई नाराजगी

जून 13, 2026

14 साल बाद कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री

बताया जा रहा है कि करीब 14 साल बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री ने कोलकाता का दौरा किया है। इससे पहले साल 2012 में Hillary Clinton ने शहर का दौरा किया था। ऐसे समय में रूबियो का कोलकाता आना खास माना जा रहा है, जब पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव की चर्चा तेज है।

Quad Meeting और ऊर्जा सहयोग पर होगी चर्चा

Marco Rubio की यह यात्रा केवल सांस्कृतिक और मानवीय कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है। इस दौरे के दौरान भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक और ऊर्जा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा वह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात करेंगे।

रूबियो ने भारत रवाना होने से पहले कहा था कि अमेरिका चाहता है कि भारत अधिक से अधिक अमेरिकी ऊर्जा खरीदे। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस समय रिकॉर्ड स्तर पर ऊर्जा उत्पादन और निर्यात कर रहा है।

Quad  देशों की बैठक में होंगे शामिल

भारत दौरे के दौरान रूबियो आगरा और जयपुर भी जाएंगे। 26 मई को आयोजित होने वाली क्वाड देशों की बैठक में भी वह हिस्सा लेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar करेंगे। बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री Penny Wong और जापान के विदेश मंत्री Toshimitsu Motegi भी शामिल होंगे।

Tags: India-US relationskolkataMarco Rubio
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

G7 Summit में मोदी-ट्रंप होगी मुलाकात, तीन भारतीय नाविकों की मौत पर विपक्ष ने सरकार को घेरा क्या ट्रंप के सामने यह मुद्दा उठाएंगे पी एम

G7 Summit में मोदी-ट्रंप होगी मुलाकात, तीन भारतीय नाविकों की मौत पर विपक्ष ने सरकार को घेरा क्या ट्रंप के सामने यह मुद्दा उठाएंगे पी एम

by Kirtika Tyagi
जून 14, 2026

Modi Trump Meeting G7 Summit: खाड़ी क्षेत्र में एक व्यावसायिक जहाज पर हुई अमेरिकी कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की...

India US Diplomatic :भारतीय नाविकों की मौत पर भारत का कड़ा विरोध, अमेरिका के सामने जताई नाराजगी

India US Diplomatic :भारतीय नाविकों की मौत पर भारत का कड़ा विरोध, अमेरिका के सामने जताई नाराजगी

by Kirtika Tyagi
जून 13, 2026

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी जेसन मीक्स को तलब कर अपनी नाराजगी जाहिर की। यह पिछले...

US Map Shows Kashmir As Part India

Message from USA: टेरिफ ही नहीं हटा पूरा कश्मीर भी भारत का, व्यापार समझौते के बाद जारी नक्शे ने पाकिस्तान को दिया करारा झटका

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 7, 2026

Clear Message from USA: जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान लंबे समय से बयानबाजी...

Kolkata

PK के वारिस पर ED की स्ट्राइक: ममता का तांडव, क्या फंस गई 2026 की चुनावी चाल?

by Mayank Yadav
जनवरी 8, 2026

Kolkata ED Raid: कोलकाता में आज उस वक्त भारी राजनीतिक तनाव व्याप्त हो गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चुनावी...

Trump Tariff:  कब से लागू होगा नया टैरिफ,क्या आम आदमी पर होगा सीधा असर, क्या होगा महंगा-सस्ता

Trump Tariff: कब से लागू होगा नया टैरिफ,क्या आम आदमी पर होगा सीधा असर, क्या होगा महंगा-सस्ता

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2025

Trump 25 percent tariff impact on India US trade and economy 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर...

Next Post
Premanand Maharaj की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा और दर्शन

Premanand Maharaj की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा और दर्शन

Twisha Sharma CCTV Footage

Twesha Death Case: मौत से पहले ब्यूटी पार्लर पहुंचीं, CCTV फुटेज आया सामन, हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की दी मंजूरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist