Monday, June 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

काशी में मेट्रो ने दी दस्तक, नए इलाकों में रफ्तार भरने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोपवे निर्माण के साथ-साथ एक बार फिर मेट्रो ट्रेन परियोजना पर विचार शुरू हो गया है। इस बार मेट्रो का मार्ग शहर के बाहरी क्षेत्रों में निर्धारित करने की योजना पर चर्चा हो रही है।

by Gulshan
May 21, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Kashi Metro
Share on FacebookShare on Twitter

Kashi Metro : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में जहां एक ओर रोपवे परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है, वहीं अब मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना पर भी दोबारा गंभीरता से विचार शुरू हो गया है। इस बार ध्यान पुराने शहरी केंद्रों की बजाय नवविकसित और तेजी से फैलते इलाकों की ओर केंद्रित किया गया है। नई कार्ययोजना के तहत मेट्रो रूट रिंग रोड, राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे और उनसे जुड़े शहर को जोड़ने वाले मार्गों पर आधारित होगा।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने 2016 में तैयार की गई मेट्रो की व्यवहार्यता रिपोर्ट (फीजिबिलिटी प्लान) मंगाई है, साथ ही समग्र गतिशीलता योजना (कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान) और विकल्प विश्लेषण रिपोर्ट की भी गहराई से समीक्षा की जा रही है। डीएम का कहना है कि शहर के निरंतर फैलाव और रिंग रोड के पूरा संचालन में आने के बाद नगरीय क्षेत्रों में तेजी से जनसंख्या वृद्धि देखने को मिलेगी।

RELATED NEWS

No Content Available

प्रयागराज हाईवे के आसपास हो रही बसावट

वाराणसी का विस्तार अब एक ओर बाबतपुर एयरपोर्ट की दिशा में हो रहा है, तो दूसरी ओर मुगलसराय और वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के आसपास के क्षेत्रों में भी तेजी से बसावट हो रही है। अगले पांच वर्षों में इन इलाकों में घनी आबादी हो जाने की संभावना है। ऐसे में यदि अभी से ट्रैफिक और जन परिवहन को लेकर ठोस योजना नहीं बनाई गई, तो बाद में परियोजनाओं को लागू करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसी कारण नए प्रस्ताव में शहर के बाहरी क्षेत्रों में मेट्रो के संचालन पर ज़ोर दिया जा रहा है। पहले से तैयार रिपोर्टों और योजनाओं की फिर से समीक्षा की जा रही है और इन्हें अद्यतन कर शासन को भेजने की तैयारी है।

दो कॉरिडोर किए गए प्रस्तावित 

गौरतलब है कि 2016 में तत्कालीन सरकार ने वाराणसी में मेट्रो परियोजना की संभावनाओं की तलाश शुरू की थी। पांच वर्षों में तैयार फीजिबिलिटी रिपोर्ट में दो कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए थे। पहला कॉरिडोर भेल (तरना, शिवपुर) से बीएचयू तक 19.35 किमी लंबा था, जबकि दूसरा कॉरिडोर बेनियाबाग से सारनाथ तक 9.885 किमी का प्रस्तावित हुआ था। कुल 26 स्टेशनों की योजना बनाई गई थी, जिनमें 20 भूमिगत और 6 एलिवेटेड स्टेशन शामिल थे।

‘मेट्रो मैन’ ई. श्रीधरन ने भी वाराणसी आकर इस योजना का स्थल निरीक्षण किया था। हालांकि, 2021 में सीवरेज, पेयजल और अन्य यूटिलिटी लाइनों की शिफ्टिंग में आने वाली अड़चनों की वजह से यह परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। लेकिन अब नए प्रस्ताव में माना जा रहा है कि बाहरी क्षेत्रों में ऐसी समस्याएं नहीं आएंगी, जिससे मेट्रो परियोजना को सफलतापूर्वक लागू किया जा सकेगा।

Tags: Kashi Metro
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Lucknow News

चलती बाइक पर मचा बवाल, लड़की ने चप्पल से लड़के की कर दी धुनाई, 20 सेकंड में 14 वार

Vastu Tips कौन सी बाथरूम से जुड़ी वास्तु गलतियां है, जो छीन लेगी घर की शांति और सुख-समृद्धि

Vastu Tips कौन सी बाथरूम से जुड़ी वास्तु गलतियां है, जो छीन लेगी घर की शांति और सुख-समृद्धि

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist