Tuesday, June 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Mock Drill: कश्मीर से गुजरात तक.. पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में गुरुवार को होगी मॉक ड्रिल

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है। इस बीच, पाकिस्तानी सीमा से सटे राज्यों में गुरुवार को मॉक ड्रिल करने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये मॉक ड्रिल सीमावर्ती क्षेत्रों में गुरुवार शाम को होगी।

by Akhand Pratap Singh
May 28, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Mock Drill
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है। इस बीच, पाकिस्तानी सीमा से सटे राज्यों में गुरुवार को मॉक ड्रिल (Mock Drill) करने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये मॉक ड्रिल सीमावर्ती क्षेत्रों में गुरुवार शाम को होगी। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान से सटे जिन भारतीय राज्यों में मॉक ड्रिल की जाएगी उनमें गुजरात, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और पंजाब शामिल हैं।

यहां गुरुवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा और इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाएगी। ये मॉक ड्रिल ऐसे समय में हो रही है जब बीते दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया गया था। दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय इलाकों में ड्रोन हमले किए, जिसमें 300 से 400 ड्रोन भेजे गए।

RELATED NEWS

Mock Drill

‘वॉर मॉक ड्रिल’ से पहले अलर्ट मोड में देश, गृह मंत्रालय की बड़ी बैठक, सायरन, ब्लैकआउट में होगी सभी की ट्रेनिंग

May 6, 2025

हालांकि, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इन ड्रोन्स को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय कर दिया। ये हमला जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई सीमावर्ती इलाकों (Mock Drill) को निशाना बनाकर किया गया था। ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले की कोशिश के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे थे।

यह भी पढ़े: भारत का AMCA प्लान पास, पांचवीं पीढ़ी का स्वदेशी फाइटर जेट उड़ाएगा पाकिस्तान-चीन की नींद

इसके बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई थी। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की वार्ता के स्तर पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम की शुरुआत की गई, जिसके बाद सीजफायर की घोषणा की गई। बाद में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने भी नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले की बात को स्वीकार किया था। शरीफ ने यह बयान “यौम-ए-तशाकुर” (धन्यवाद) नामक भव्य समारोह में अपने भाषण के दौरान दिया था।

शरीफ ने कहा था, “9 और 10 मई की रात करीब 2:30 बजे सेना प्रमुख ने मुझे फोन कर बताया कि भारत ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए हम पर हमला किया है। एक मिसाइल नूर खान एयरबेस पर गिरी और कुछ अन्य मिसाइलें अन्य इलाकों में गिरी हैं।”

Tags: Mock Drill
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Mock Drill

‘वॉर मॉक ड्रिल’ से पहले अलर्ट मोड में देश, गृह मंत्रालय की बड़ी बैठक, सायरन, ब्लैकआउट में होगी सभी की ट्रेनिंग

by Gulshan
May 6, 2025

Mock Drill : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा और...

Next Post

PM मोदी की मोटापा मुक्त भारत की अपील, FSSAI का बड़ा कदम, तेल-चीनी पर लगाम

Prashant Kumar

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार 31 मई को हो जाएंगे रिटायर, कौन बनेगा अगला पुलिस प्रमुख?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist