Wednesday, June 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Luxurious railway stations : कहां है भारत के सबसे शाही और भव्य रेलवे स्टेशन, जब सफ़र लगे किसी महल की सैर जैसा

भारत के कुछ रेलवे स्टेशन इतने खूबसूरत हैं कि वे किसी महल से कम नहीं लगते। ये स्टेशन भारत की विरासत, संस्कृति और वास्तुकला की सुंदरता को दर्शाते हैं और यात्रियों के अनुभव को खास बना देते हैं।

by SYED BUSHRA
May 21, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Most Luxurious Railway Stations in India: भारत की वास्तुकला दुनिया भर में मशहूर है। जहां एक तरफ यहां के किले और महल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ रेलवे स्टेशन भी इतने खूबसूरत और शानदार हैं कि वहां पहुंचते ही लगता है जैसे किसी ऐतिहासिक इमारत में आ गए हों। ये स्टेशन ना सिर्फ सफर की शुरुआत या अंत का हिस्सा होते हैं, बल्कि किसी शहर की संस्कृति, विरासत और सुंदरता को भी दर्शाते हैं।यहां हम आपको कुछ ऐसे भारतीय रेलवे स्टेशनों के बारे में बता रहे हैं जो किसी राजसी महल से कम नहीं लगते।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई

मुंबई का यह स्टेशन वास्तुकला का एक अनोखा उदाहरण है। इसे पहले ‘विक्टोरिया टर्मिनस’ कहा जाता था। यह स्टेशन विक्टोरियन गोथिक शैली में बना है। इसकी ऊंची छतें, गुम्बद, पत्थरों पर की गई नक्काशी और भव्य खंभे इसे एक शाही किले जैसा रूप देते हैं। यह स्टेशन यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में भी शामिल है और भारत की रेल इतिहास का गौरव है।

RELATED NEWS

No Content Available

गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन, गुजरात

गुजरात के गांधीनगर में बना यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं का बेहतरीन उदाहरण है। यहां यात्रियों के लिए एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि स्टेशन की छत पर ही पांच सितारा होटल बना है। इसका डिजाइन बहुत ही शानदार है और यह स्टेशन आज के आधुनिक भारत की झलक देता है।

जैसलमेर रेलवे स्टेशन, राजस्थान

राजस्थान के जैसलमेर का रेलवे स्टेशन देखने में किसी राजसी हवेली या किले जैसा लगता है। पीले बलुआ पत्थरों से बनी इसकी इमारत, झरोखे और नक्काशीदार खिड़कियां इसे एक खूबसूरत पर्यटन स्थल का रूप देती हैं। इस स्टेशन की राजस्थानी स्थापत्य शैली यात्रियों को आकर्षित करती है और राजस्थानी संस्कृति की झलक भी दिखाती है।

हावड़ा जंक्शन, कोलकाता

कोलकाता का हावड़ा जंक्शन देश के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है, लेकिन इसकी खूबसूरती भी देखने लायक है। यह स्टेशन ब्रिटिश काल की औपनिवेशिक शैली में बना है और कोलकाता की इतिहास और विरासत को आज भी जीवित रखे हुए है। इसकी विशाल इमारत और डिजाइन हर यात्री को प्रभावित करता है।

Tags: incredible indiaLuxuryTravelIndia
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Health news : सीढ़ियां चढ़ते ही क्यों उखड़ने लगती है सांस? क्या आपकी बॉडी दे रही है इन कमियों का संकेत

Health news : सीढ़ियां चढ़ते ही क्यों उखड़ने लगती है सांस? क्या आपकी बॉडी दे रही है इन कमियों का संकेत

Hera Pheri 3

'हेरा फेरी 3' में नया ट्विस्ट.. परेश रावल पर अक्षय ने ठोका 25 करोड़ का मुकदमा, प्रियदर्शन ने किया सपोर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist