बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

SDOP पूजा पांडेय ने ‘स्पेशल 11’ के साथ कुछ ऐसी डाली डकैती, CM के आदेश पर लेडी अफसर समेत 5 की हुई गिरफ्तारी

मध्य प्रदेश के सिवनी जनपद हवाला लूट मामले में प्रदेश के सीएम मोहन योदव की सख्ती रंग लाई। वारदात के पांचवें दिन एसडीओपी, टीआई अर्पित भैरम समेत 11 पुलिसवालों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए पांच आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

by Vinod
अक्टूबर 14, 2025
in Latest News, क्राइम, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के सिवनी जनपद हवाला लूट मामले में प्रदेश के सीएम मोहन योदव की सख्ती रंग लाई। वारदात के पांचवें दिन एसडीओपी, टीआई अर्पित भैरम समेत 11 पुलिसवालों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए पांच आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। फिलहाल 6 आरोपी वर्दीधारी फरार हैं। सभी आरोपी पर केस लखनवाड़ा थाने में डकैती, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र के के तहत केस दर्ज किया गया है।

क्या है सिवनी हवाला लूट मामला

दरअसल, सिवनी में 8 और 9 अक्टूबर की रात एसडीओपी पूजा पांडेय ने एनएच-44 पर चेकिंग लगाई थी। इसी दौरान नागपुर से जबलपुर जा रही एक गाड़ी में 2.96 करोड़ रुपये हवाला की रकम बरामद हुई। आरोप है कि पूजा पांडेय ने पूरी रकम आरोपियों से ले ली और बिना कानूनी कार्रवाई किए उन्हें भगा दिया। अगले दिन हवाला कारोबारियों ने सिवनी कोतवाली थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दी। खबर बाहर आते ही प्रदेश में सनसनी मच गई।

RELATED NEWS

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

Election LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 3,295 वोट से आगे

अगस्त 3, 2026

एक्शन में आई सरकार

मामला सीएम मोहन यादव तक पहुंचा। सीएम यादव ने जांच के सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। जबलपुर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा ने कार्रवाई करते हुए एसडीओपी पूजा पांडेय, बंडोल थाने के टीआई अर्पित भैरम समेत 11 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया। आईजी ने पूरे प्रकरण की जांच जबलपुर के एएसपी आयुष गुप्ता को सौंपी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने 11 अक्टूबर को हवाला कारोबारियों सोहन परमार, इरफान पठान और शेख मुख्तार के खिलाफ लखनवाड़ा थाने में संगठित अपराध की धारा 112 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर दिया।

आईजी खुद पहुंचे सिवनी

13 अक्टूबर को आईजी प्रमोद वर्मा सिवनी पहुंचे और हवाला कारोबारियों के खिलाफ दर्ज मामले और उसकी जांच में त्रुटियां बताते हुए पूरे मामले की जांच जबलपुर एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह को सौंप दी। आईजी प्रमोद वर्मा ने इस मामले में पुलिस के सीनियर अफसरों को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया। इसके बाद पुलिस महकमे पर आरोपी पुलिस वालों को बचाने की चर्चाएं होने लगी। चर्चा ऐसी थी कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर बड़े अफसरों का हाथ है। इसी के कारण उन पर एक्शन नहीं हुआ।

एकाएक दर्ज हुई एफआईआर

सूत्र बताते हैं कि सीएम मोहन यादव की सख्ती के चलते मंगलवार को सीएसपी समेत 11 पुलिसवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एसडीओपी पूजा पांडे समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए। जबकि 6 पुलिसकर्मी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। आईजी ने बताया कि पूरे प्रकरण की वह खुद जांच कर रहे हैं। एक भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार करने वाला कोई कितना बढ़ा क्यों न हो, वह हरहाल में सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

कारोबारियों ने टीआई को सुनाई लूट की कहानी

लेडी अफसर द्धारा लूटे जाने के बाद कारोबारी थाने पहुंचे। उन्होंने थाना इंचार्ज को पुलिस की लूट की कहानी सुनाई। चूंकि थाना महिला अधिकारी पूजा पांडेय के अधीन ही आता था, तो टीआई ने फरियादियों की बात अपनी बॉस तक पहुंचाई। इसके बाद पूजा पांडेय के दफ्तर में फरियादियों को बुलाया गया और महिला अधिकारी ने कारोबारियों से 50-50 पर रजामंदी कर ली। चूंकि पैसा अवैध रूप से ले जाया जा रहा था, इसलिए हवाला ऑपरेटर भी आधे-आधे पर मान गए।

लेडी अफसर की दगाबाजी से खुली पोल

आरोपों के अनुसार, 2.96 करोड़ रुपए के आधे 1.48 करोड़ पुलिस ने रख लिए और इतने ही हवाला कारोबारी लेकर निकल गए। इसी बीच, बीच रास्ते में हवाला ऑपरेटर्स ने अपनी कार में रुपए गिनने शुरू किए तो उनका दिमाग चकरा गया। दोबारा फिर गिनती हुई तो 1.48 करोड़ की पूरी रकम नहीं मिली, उसमें 25 लाख रुपए कम निकले। इस ’धोखाधड़ी’ से परेशान हवाला ऑपरेटर संबंधित पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे, लेकिन उनको हड़का कर भगा दिया गया, इसके बाद उन्होंने आर-पार का मूड बना लिया।

पुलिस के आला अफसरों तक पहुंचा दी शिकायत 

हवाला ऑपरेटर्स ने अपने साथ हुई पूरे 2.96 करोड़ लूट की शिकायत पुलिस के आला अफसरों तक पहुंचा दी। हालांकि, पुलिस इस राशि को 2.70 करोड़ रुपए बता रही है। अगले दिन हवाला कारोबारियों ने सिवनी कोतवाली थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दी। इस बात की खबर बाहर आने पर हड़कंप मच गया। उधर, जिले के एसपी छुट्टी पर थे तो सीधे आईजी प्रमोद वर्मा ने इस मामले में संज्ञान लिया और लेडी अफसर और उनके स्पेशल 11 पकड़ गए। सभी पर केस दर्ज हुआ। मुकदमा भी डकैती का दर्ज हुआ। लूटेरी मैडम जी दबोच ली गई हैं।

Tags: cm mohan yadavHalawa robberyMadhya PradeshSDOP Pooja PandeySDOP Pooja Pandey arrestedSeoni
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Election LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 3,295 वोट से आगे

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Election LIVE: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना लगातार जारी है। शुरुआती दो राउंड में...

Indore Police Viral Video Case

Indore Police: इंदौर में आरोपियों की पट्टियों का खुला राज, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Indore Police Controversy: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नया विवाद सामने आया है। हीरानगर...

Keyphrase: Khajuraho Airport Customer

Customer Satisfaction Ranking:ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दिल्ली ,मुंबई ,बेंगलुरु नहीं कौन सा एयरपोर्ट बना देश में नंबर वन, भोपाल भी टॉप तीन में शामिल

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Khajuraho Airport Ranking: मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट ने देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स को पीछे छोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल...

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

by Vinod
अक्टूबर 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तैनात लेडी सीएसपी हिना खान का एक वीडियो तेजी से सोशल...

Next Post
Allahabad High Court UP

Allahabad हाईकोर्ट ने मेला अधिकारी को फटकारा! 13 नवंबर तक 'कुंभ मुआवजा' पर फैसला लाओ!

Bigg Boss 19

फरहाना ने नीलम को कहा – 'भोजपुरी स्टाफ', Shahbaz, Neelam की फरहाना से हुई ज़बरदस्त भिड़ंत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist