Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर अनुज कनौजिया यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड गोलियां चलीं

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) और झारखंड पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में माफिया मुख्तार अंसारी के कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया को शनिवार देर रात जमशेदपुर में मुठभेड़ में मार गिराया।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
March 30, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
UP STF
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ( (UP STF) और झारखंड पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में माफिया मुख्तार अंसारी के कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया को शनिवार देर रात जमशेदपुर में मुठभेड़ में मार गिराया। इस भारी गोलीबारी में करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। अनुज कनौजिया, जिस पर ढाई लाख रुपये का इनाम था, पिछले पांच साल से फरार चल रहा था और मऊ, गाजीपुर समेत कई जिलों में उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट जैसे 23 संगीन मुकदमे दर्ज थे।

अनुज कनौजिया का खौफनाक इतिहास

RELATED POSTS

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

November 13, 2025
: Lucknow PGI area fraud queen Priyanka Singh FD scam

FD fraud scheme: लखनऊ से ‘ठग क्वीन’ गिरफ्तार, FD स्कीम के नाम पर करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश

November 13, 2025

अनुज कनौजिया यूपी के मऊ जिले का रहने वाला था और मुख्तार अंसारी का सबसे भरोसेमंद शार्प शूटर माना जाता था। उसका आतंक इस कदर था कि लोग दहशत में दुकानों के बोर्ड से अपने मोबाइल नंबर तक मिटवा देते थे। उसका आपराधिक इतिहास बेहद लंबा था। मऊ जिले के कोतवाली थाने में उसके खिलाफ सबसे ज्यादा छह मुकदमे दर्ज थे, जबकि रानीपुर में पांच, दक्षिण टोला में दो और चिरैयाकोट कोतवाली में तीन मामले थे। इसके अलावा गाजीपुर के दुल्लहपुर थाने में भी तीन मुकदमे दर्ज थे। अनुज कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैला चुका था और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

दोनों हाथों से चलाता था पिस्टल

अनुज कनौजिया की एक खासियत उसे गैंग में अहम सदस्य बनाती थी- वह दोनों हाथों से एक साथ पिस्टल चला सकता था। इस कौशल के चलते वह जल्द ही मुख्तार अंसारी के गैंग का सक्रिय और खूंखार शूटर बन गया। उसने हत्या, लूट और अवैध वसूली जैसे अपराधों को बेखौफ अंजाम दिया।

पांच साल से था फरार

अनुज पिछले पांच साल (UP STF) से फरार था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार प्रयास कर रही थी। बीते गुरुवार को उसके खिलाफ इनाम की राशि को एक लाख से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये किया गया था। इसके बाद यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से उसे ट्रैक किया और जमशेदपुर में घेराबंदी कर मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

यह भी पढ़े: दिल्ली-मेरठ और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दोपहिया दौड़ाने वालों पर होगी FIR? जानें क्या है प्रावधान

संपत्ति हो चुकी है कुर्क

अनुज की पत्नी रीना भी अपराध की दुनिया (UP STF) में सक्रिय थी। शादी से पहले उसकी प्रेमिका रही रीना की खूबसूरती के चर्चे थे। शादी के बाद वह अनुज के अवैध धंधों को संभालने लगी थी। 2023 में रंगदारी के एक मामले में पुलिस ने उसे रांची से गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वह मऊ जेल में बंद है और उसके साथ उसके दो बच्चे भी हैं। इसके अलावा 21 सितंबर 2021 को कोर्ट के निर्देश पर अनुज की बहलोलपुर नवापुरा स्थित चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई थी। आजमगढ़ में उसके घर को भी बुलडोजर से ढहाया जा चुका है। उसके परिजनों के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी।

मुठभेड़ में पुलिस की बड़ी कामयाबी

यूपी एसटीएफ (UP STF) और झारखंड पुलिस के इस संयुक्त ऑपरेशन को बड़ी सफलता माना जा रहा है। अनुज कनौजिया को पकड़ने के लिए पुलिस ने लंबे समय तक पसीना बहाया था। शनिवार रात जमशेदपुर में हुई इस मुठभेड़ ने एक खतरनाक अपराधी के आतंक के अध्याय को खत्म कर दिया। पुलिस के मुताबिक अनुज ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी थी जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की और उसे ढेर कर दिया।

अपराध की दुनिया में चुनौती था अनुज

अनुज कनौजिया न केवल मुख्तार अंसारी का भरोसेमंद शूटर था, बल्कि पुलिस और प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन चुका था। उसने अपने नेटवर्क को कई राज्यों तक फैलाया था और संगीन अपराधों को अंजाम देकर फरार रहता था। इस एनकाउंटर के साथ ही यूपी पुलिस ने अपराध के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को एक बार फिर साबित किया है।

Tags: up stf
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

by Vinod
November 13, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश का बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर जनपदों को मोरंग-बालू की राजधानी कहा जाता है। अक्टूबर के माह...

: Lucknow PGI area fraud queen Priyanka Singh FD scam

FD fraud scheme: लखनऊ से ‘ठग क्वीन’ गिरफ्तार, FD स्कीम के नाम पर करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Lucknow Fraud Case: राजधानी लखनऊ के पॉश PGI इलाके में बुधवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया। यूपी STF की टीम...

UP STF

यूपी में डबल एनकाउंटर: एक लाख का इनामी आसिफ टिड्डा और 50 हजारी दीनू ढेर

by Mayank Yadav
November 11, 2025

UP STF encounter: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार का एक्शन जारी है। इसी क्रम में, एसटीएफ मेरठ...

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

by Vinod
November 7, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। शहर के नामी गैंग के सरगाना अयाज उर्फ टायसन को लेकर एक खबर बीते दो दिनों से...

कौन था शंकर कनौजिया, जो लोगों की हत्या कर काट ले जाता था सिर, 1 लाख के इनामिया को यूपी STF ने एनकाउंटर में किया ढेर

कौन था शंकर कनौजिया, जो लोगों की हत्या कर काट ले जाता था सिर, 1 लाख के इनामिया को यूपी STF ने एनकाउंटर में किया ढेर

by Vinod
August 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी एसटीएफ ने शनिवार की सुबह आजमगढ़ जिले में एक लाख के इनामी बदमाश शंकर कनौजिया एनकाउंटर...

Next Post
UP Weather Update

यूपी में बदला मौसम का मिजाज.. सर्द हवाओं से राहत, अप्रैल में गर्मी दिखाएगी तेवर

PM Modi Visit Nagpur : 1 दशक की सबसे बड़ी Political खबर, PM बनने के बाद पहली बार RSS के मुख्यालय पहुंचे Modi

PM Modi Visit Nagpur : 1 दशक की सबसे बड़ी Political खबर, PM बनने के बाद पहली बार RSS के मुख्यालय पहुंचे Modi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version