Saturday, November 21, 2026 7:13 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » लखनऊ » FD fraud scheme: लखनऊ से ‘ठग क्वीन’ गिरफ्तार, FD स्कीम के नाम पर करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश

FD fraud scheme: लखनऊ से ‘ठग क्वीन’ गिरफ्तार, FD स्कीम के नाम पर करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश

लखनऊ के PGI इलाके में यूपी STF ने 50 हजार की इनामी महिला ठग प्रियंका सिंह को गिरफ्तार किया है। उसने FD स्कीम के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी।

by SYED BUSHRA
13/11/2025
: Lucknow PGI area fraud queen Priyanka Singh FD scam

Lucknow Fraud Case: राजधानी लखनऊ के पॉश PGI इलाके में बुधवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया। यूपी STF की टीम ने सौभाग्यम अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर छापा मारकर 50 हजार रुपये की इनामी ठग प्रियंका सिंह को गिरफ्तार कर लिया।प्रियंका पिछले कई सालों से फरार थी और पुलिस को चकमा दे रही थी। STF को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली कि वह अपार्टमेंट नंबर 1205 में छिपी हुई है। टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया तो प्रियंका के चेहरे पर डर साफ दिख रहा था। गिरफ्तारी के वक्त वह सादे कपड़ों में थी, लेकिन उसकी घबराहट बता रही थी कि अब बचने का कोई रास्ता नहीं बचा है।

2011 से चला आ रहा था निवेश घोटाला

पूछताछ में प्रियंका सिंह ने खुलासा किया कि साल 2011 में उसने अपने पति राजेश कुमार सिंह, दुर्गेश जायसवाल और विक्रांत त्रिपाठी के साथ मिलकर ‘JKV Land and Developers Infrastructure Pvt. Ltd.’ नाम की कंपनी बनाई थी। कंपनी का ऑफिस लखनऊ के हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी मार्ग पर था और एक शाखा ललितपुर में खोली गई थी। इस कंपनी के जरिए लोगों को सुरक्षित FD योजना के नाम पर निवेश के लिए फुसलाया जाता था। लुभावने विज्ञापन और बड़े रिटर्न के वादे कर कंपनी ने लोगों को अपनी जाल में फंसा लिया।

‘सुरक्षित FD स्कीम’ बन गई धोखे की कहानी

कंपनी का तरीका बड़ा चालाकी भरा था। निवेशकों को कहा जाता कि उनके पैसे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे और सालाना 12 से 15% ब्याज मिलेगा। लोग भरोसा करके अपने बैंक खातों से पैसे कंपनी के नाम ट्रांसफर करते गए।

RELATED NEWS

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

November 13, 2025
UP STF

यूपी में डबल एनकाउंटर: एक लाख का इनामी आसिफ टिड्डा और 50 हजारी दीनू ढेर

November 11, 2025

धीरे-धीरे कंपनी ने ललितपुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, भदोही, मऊ, महोबा और लखनऊ तक जाल फैला लिया। जब रकम करोड़ों में पहुंच गई, तो कंपनी के दफ्तर बंद हो गए और मालिक फरार हो गए। लोगों के पास सिर्फ निराशा और धोखा रह गया।

ललितपुर में दर्ज हुआ पहला मुकदमा

साल 2019 में ललितपुर कोतवाली में इस पूरे मामले का पहला मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस जांच में प्रियंका सिंह को इस ठगी की मुख्य साजिशकर्ता बताया गया। इसके बाद से ही वह फरार थी।

STF ने बताया कि प्रियंका के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज हैं, जो ठगी, जालसाजी और निवेश धोखाधड़ी से जुड़े हैं।

STF का बयान: ठगी साम्राज्य पर बड़ा प्रहार

STF ने बताया कि इससे पहले 29 जून 2025 को कंपनी के डायरेक्टर आशीष श्रीवास्तव को इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद झांसी के DIG ने प्रियंका पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया था।

STF के एक अधिकारी ने बताया “प्रियंका सिंह की गिरफ्तारी केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं है, बल्कि यह उस पूरे ठगी के नेटवर्क पर चोट है जो वर्षों से आम लोगों की मेहनत की कमाई लूट रहा था।”

फिलहाल STF प्रियंका से पूछताछ कर रही है ताकि उसके सहयोगियों और बाकी फरार आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

Related Posts

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

November 13, 2025
UP STF

यूपी में डबल एनकाउंटर: एक लाख का इनामी आसिफ टिड्डा और 50 हजारी दीनू ढेर

November 11, 2025
कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

November 7, 2025
कौन था शंकर कनौजिया, जो लोगों की हत्या कर काट ले जाता था सिर, 1 लाख के इनामिया को यूपी STF ने एनकाउंटर में किया ढेर

कौन था शंकर कनौजिया, जो लोगों की हत्या कर काट ले जाता था सिर, 1 लाख के इनामिया को यूपी STF ने एनकाउंटर में किया ढेर

August 23, 2025
कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

August 15, 2025
यूपी STF ने ‘साइको किलर’ को एनकाउंटर में किया ढेर, कानपुर पुलिस ने लोहार पर रखा था 1 लाख का इनाम

यूपी STF ने ‘साइको किलर’ को एनकाउंटर में किया ढेर, कानपुर पुलिस ने लोहार पर रखा था 1 लाख का इनाम

June 30, 2025
STF के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP का पलटवार, सोनू के बाद अब ज्ञानचंद्र पासी को भी एनकाउंटर में किया ढेर

STF के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP का पलटवार, सोनू के बाद अब ज्ञानचंद्र पासी को भी एनकाउंटर में किया ढेर

May 21, 2025
मिलिए UP STF के जांबाज सुपरकॉप से, जिन्होंने गोली लगने के बाद भी Mukhtar Ansari के ‘अनुज’ को ठोका

मिलिए UP STF के जांबाज सुपरकॉप से, जिन्होंने गोली लगने के बाद भी Mukhtar Ansari के ‘अनुज’ को ठोका

March 30, 2025
UP STF

मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर अनुज कनौजिया यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड गोलियां चलीं

March 30, 2025
UP STF

महाकुम्भ का प्लान हुआ फेल तो, राम मंदिर में धमाका करने की थी योजना

March 8, 2025
Next Post

दिल्ली कार बम धमाका: तुर्की में बैठे ‘उक़ासा’ से संपर्क में था हमलावर जांच में बड़ा खुलासा

Delhi Red Fort blast compensation tax free relief

Delhi Blast :दिल्ली सरकार का बड़ा कदम पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक मदद,जानिए क्या टैक्स देना होगा अनुग्रह राशि पर

Shakeel Ahmed resigns before Bihar results

Bihar Politics: बिहार चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा राजनीतिक झटका,मची भगदड़, शकील अहमद का इस्तीफा

POPULAR POST

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
Heart Attack Risk: ठंड में क्यों बढ़ जाती है दिल की परेशानी? दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

Heart Attack Risk: ठंड में क्यों बढ़ जाती है दिल की परेशानी? दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

November 18, 2026
Azamgarh Road Accident

Road Accident : धुंध के कारण भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, 10 घायल; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

November 19, 2026
UP Weather Update

UP Weather Update: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, रात में बढ़ेगी ठिठुरन; मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा

November 19, 2026
Akshaya Navami 2026: काशी में श्रद्धा से मनाई गई अक्षय नवमी, आंवले के पेड़ के नीचे बना पारंपरिक भोजन

Akshaya Navami 2026: काशी में श्रद्धा से मनाई गई अक्षय नवमी, आंवले के पेड़ के नीचे बना पारंपरिक भोजन

November 17, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India