Wednesday, November 26, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Mumbai 26/11 Attack:17 साल बाद भी जख्म ताज़ा, चश्मदीद और बचने वालों ने उस काली रात की दहशत को फिर किया याद

मुंबई 26/11 हमले की यादें 17 साल बाद भी लोगों के मन में जिंदा हैं। चश्मदीद तौफीक शेख और जीवित बची देविका रोटावन आज भी उस रात की दहशत और दर्द को गहराई से महसूस करते हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
November 26, 2025
in राष्ट्रीय
Mumbai 26 11 attack memories pain
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mumbai 26/11 Attack: मुंबई पर हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले को आज 17 साल पूरे हो गए हैं। समय बीत गया, लेकिन उस दर्दनाक रात की यादें आज भी कई लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उसी काली रात को अपनी आंखों से देखने वाले चश्मदीद मोहम्मद तौफीक शेख आज भी उसका असर महसूस करते हैं। उनका कहना है कि इतने साल गुजर जाने के बाद भी नींद ठीक से नहीं आती। वह बताते हैं कि अक्सर सुबह के पांच या छह बजे ही उनकी आंख लगती है, क्योंकि दिमाग में अब भी वही मंज़र घूमते रहते हैं।

चश्मदीद तौफीक शेख की दर्द भरी यादें

तौफीक शेख कहते हैं, उस रात अंधेरा था और बुधवार का दिन था। स्टेशन पर अफरा-तफरी मची हुई थी। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं हर कोई बिना किसी भेदभाव के मारा जा रहा था। उनके अनुसार, उस रात किसी की जाति या धर्म नहीं देखा जा रहा था, सिर्फ मौत और डर का साया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने सात से आठ घायल लोगों को उठाया और कम से कम तीन से चार लोगों की जान बचाने में सफल रहे। एक रेलवे स्टाफ की जान भी उन्होंने बचाई। तौफीक याद करते हैं कि टिकट काउंटर पर खड़े तीन-चार लोगों पर लोहे की रॉड से हमला किया जा रहा था। उसी दौरान वे भी पीछे से घायल हो गए। जब हमलावरों ने गंदी गालियां दीं, तब उन्हें एहसास हुआ कि वे आतंकी हैं। बाद में पुलिस वालों ने उनसे पूछताछ की और उन्हें चाय भी दी।

RELATED POSTS

मुंबई पुलिस को मिली धमकी, Seema Haider वापस नहीं आई तो 26/11 जैसा होगा हाल…

July 14, 2023

तौफीक बताते हैं कि क्राइम ब्रांच ने उन्हें बुलाकर पूछताछ की थी। उन्होंने एक हमलावर की पहचान की क्योंकि उन्होंने सिर्फ उसी को साफ देखा था। कोर्ट में भी उन्हें फोटो के जरिए पहचान कराने के लिए बुलाया गया था।

देविका रोटावन की पीड़ा आज भी वही

हमले से बची देविका रोटावन, जो उस वक्त सिर्फ एक बच्ची थीं, आज भी उस डरावनी रात को नहीं भूल पातीं। वह कहती हैं कि 17 साल बीत गए, लेकिन उनके लिए समय जैसे वहीं रुका हुआ है। उन्हें आज भी अपने पैर में लगी गोली का दर्द महसूस होता है। उनके मन में उस रात का डर आज भी गहरा बैठा है। देविका कहती हैं कि दूसरों के लिए 26/11 सिर्फ एक तारीख बन गई है, लेकिन जिन लोगों ने उसे अपनी आंखों से देखा, उनके लिए वह पल हमेशा के लिए दिल में बस गया है।

Tags: 26/11 Anniversarymumbai attackTerror Attack Stories
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

मुंबई पुलिस को मिली धमकी, Seema Haider वापस नहीं आई तो 26/11 जैसा होगा हाल…

by Ayushi Dhyani
July 14, 2023

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रह रहीं पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर काफी चर्चा में बनी हुई है।...

Next Post
Ayodhya Ram Mandir flag ceremony

Flag Hoisting :अयोध्या में राम ध्वज का आरोहण, कौन बना कमाई के मामले में उत्तर भारत का सबसे धनी मंदिर जानिए इससे आगे कौन

बिग बॉस OTT विजेता एल्विश यादव का एक्टिंग डेब्यू, फैंस के लिए रिलीज हुआ “औकात के बाहर” का पहला प्रोमो

बिग बॉस OTT विजेता एल्विश यादव का एक्टिंग डेब्यू, फैंस के लिए रिलीज हुआ “औकात के बाहर” का पहला प्रोमो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version