मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

क्रिकेट से लेकर कॉमेडी और फिर कमेंट्री का अंदाज, वही सिद्धू अब Youtube पर करेंगे अपने नए चहरे का आगाज़

नवजोत सिंह सिद्धू अब अपने यूट्यूब चैनल "Navjot Sidhu Official" पर दिखाई देंगे। इस बारे में उन्होंने स्वयं जानकारी दी है। सिद्धू ने कहा कि यह चैनल पूरी तरह से राजनीति से परे होगा और इसमें वे अपने जीवन के अनुभवों को लोगों के साथ साझा करेंगे।

by Gulshan
अप्रैल 30, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Navjot Singh Sidhu
Share on FacebookShare on Twitter

Navjot Singh Sidhu : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस पार्टी के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू अक्सर अपनी किसी न किसी गतिविधि के कारण मीडिया में छाए रहते हैं। इस बार वह एक नए कारण से चर्चा में हैं, और यह कारण उनके जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। कमेंट्री, क्रिकेट और कॉमेडी के अलावा अब सिद्धू अपने नए यूट्यूब चैनल के माध्यम से दर्शकों से जुड़ने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया के जरिए दी।

29 अप्रैल, मंगलवार को सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि 30 अप्रैल को वह अपने जीवन का एक नया सफर शुरू करने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने अमृतसर स्थित अपने घर पर पत्रकारों को इस खास मौके पर आमंत्रित किया।

RELATED NEWS

Siddhu cancer cure case:कैंसर उपचार के दावे में नवजोत सिंह की पत्नी पर 850 करोड़ का नोटिस जारी ।

Siddhu cancer cure case:कैंसर उपचार के दावे में नवजोत सिंह की पत्नी पर 850 करोड़ का नोटिस जारी ।

नवम्बर 29, 2024
नवजोत सिंह सिद्धू ने इजाद की देसी ‘मेडिसिन’, नीम और हल्दी के सेवन से ठीक हुआ स्टेज 4 कैंसर

नवजोत सिंह सिद्धू ने इजाद की देसी ‘मेडिसिन’, नीम और हल्दी के सेवन से ठीक हुआ स्टेज 4 कैंसर

नवम्बर 23, 2024

सिद्धु ने आज किया अपने चैनल का ऐलान 

सिद्धू ने आज (30 अप्रैल) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने यूट्यूब चैनल “Navjot Sidhu Official” का ऐलान किया। इस मौके पर सिद्धू ने एक बार फिर अपनी शायरी भरी शैली में बात की। उन्होंने कहा, “कुछ नुक्ते दूंगा, कुछ मर्जों की दवा दूंगा, लेकिन राजनीति को तो हवा भी नहीं दूंगा।” सिद्धू ने यह स्पष्ट किया कि उनका यह नया मंच राजनीति से बिल्कुल अलग रहेगा, और इसमें वह अपने जीवन के अनुभव, फिटनेस के टिप्स, मोटिवेशनल विचार आदि साझा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी बेटी राबिया भी उनके साथ थीं, जिन्होंने बताया कि वह इस चैनल को संभालेंगी और फैशन डिजाइनिंग जैसे विषयों पर भी जानकारी साझा करेंगी।

सिद्धु ने साझा किया अपनी ज़िंदगी का अनुभव

सिद्धू ने इस अवसर पर यह भी कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मेहनत, लगन और ईमानदारी से बनाई है, चाहे वह क्रिकेट हो, कमेंट्री, राजनीति या कॉमेडी। उन्होंने कहा, “मेरे जीवन में कोई शॉर्टकट नहीं है, मैंने बहुत संघर्ष किया है। लोग मुसीबतों से ही बनते हैं। इसलिए, यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा, जहां मैं अपने अनुभवों को साझा करूंगा और लोगों से अपने दिल की बातें करूंगा।”

यह भी पढ़ें : अचानक पाकिस्तान मसले के बीच जातिगत आरक्षण वाला मास्टर स्ट्रोक पीएम…

2016 में बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद सिद्धू ने 2017 में कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी। उन्होंने अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव जीतकर मंत्री पद संभाला, लेकिन 2019 में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सिद्धू अपनी बेबाकी और खुलकर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं, और अब वह यूट्यूब चैनल के जरिए अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Tags: navjot singh sidhu
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Siddhu cancer cure case:कैंसर उपचार के दावे में नवजोत सिंह की पत्नी पर 850 करोड़ का नोटिस जारी ।

Siddhu cancer cure case:कैंसर उपचार के दावे में नवजोत सिंह की पत्नी पर 850 करोड़ का नोटिस जारी ।

by Sadaf Farooqui
नवम्बर 29, 2024

क्या है पूरा मामला Siddhu Cancer Cure Case:कुछ दिनों से ये बात बहुत चर्चा में है के नवजोत सिंह सिद्धू...

नवजोत सिंह सिद्धू ने इजाद की देसी ‘मेडिसिन’, नीम और हल्दी के सेवन से ठीक हुआ स्टेज 4 कैंसर

नवजोत सिंह सिद्धू ने इजाद की देसी ‘मेडिसिन’, नीम और हल्दी के सेवन से ठीक हुआ स्टेज 4 कैंसर

by Vinod
नवम्बर 23, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर  नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर...

Wrestlers’ Protest: पहलवानों को मिला नवजोत सिंह सिद्धू का साथ, जंतर-मंतर पहुंचे नेता

by Ayushi Dhyani
मई 1, 2023

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने पहुंचे। पिछले कई दिनों...

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से नवजोत सिंह सिद्धू ने की मुलाक़ात

by Ayushi Dhyani
अप्रैल 7, 2023

चंडीगढ़: नवजोत सिंह सिद्धू का जेल से रिहा होने के बाद कांग्रेस आलकमान नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है।...

जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू कल होंगे रिहा, रोडरेज मामले में मिली थी सजा, अच्छे आचरण के चलते 45 दिन पहले होगी रिहाई

by Sarthak Arora
मार्च 31, 2023

NAVJOT SINGH SIDHU: कल 1 अप्रैल 2023 को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा हो जाएंगे कल का...

Next Post
Gonda News

बेटी की शादी से पहले दामाद संग सास हुई फरार, 9 मई को होनी थी बेटी की शादी 

Mother Dairy के दूध की कीमतों में क्यों आया उछाल जानिए किस वेरायटी की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

Mother Dairy के दूध की कीमतों में क्यों आया उछाल जानिए किस वेरायटी की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist