सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Neeraj Chopra की नई उड़ान कौन से मीट में मारी बाज़ी, पेरिस डायमंड लीग के बाद लगातार दूसरी जीत

नीरज चोपड़ा ने गोल्डन स्पाइक मीट 2025 में 85.29 मीटर के थ्रो से जीत दर्ज की। पेरिस डायमंड लीग के बाद यह उनकी लगातार दूसरी बड़ी सफलता है।

by SYED BUSHRA
जून 25, 2025
in राष्ट्रीय
Neeraj Chopra wins Golden Spike Meet 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Neeraj Chopra Shines Again:भारत के गोल्डन बॉय और जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपने कमाल के खेल से सबको चौंका दिया है। 24 जून 2025 को हुए गोल्डन स्पाइक मीट में नीरज ने 85.29 मीटर का जोरदार थ्रो फेंकते हुए खिताब अपने नाम किया। ये मुकाबला वर्ल्ड एथलेटिक्स के सबकॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड लेवल का था, जिसमें कुल 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया। नीरज ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लेते ही जीत हासिल कर ली।

चोटों के बाद वापसी में दिखी पुरानी चमक

पिछले दो साल नीरज फिटनेस की वजह से इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे। लेकिन इस बार उन्होंने ना सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि शानदार जीत भी हासिल की। दिलचस्प बात ये है कि उनके कोच जान जेलेंजी इस मीट को 9 बार जीत चुके हैं और अब नीरज भी उसी लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 27 साल के नीरज ने इस साल अब तक शानदार खेल दिखाया है। मई में हुए दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 90 मीटर पार करते हुए दूसरा स्थान पाया था। इसके बाद 20 जून को पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर थ्रो के साथ जीत दर्ज की और अब गोल्डन स्पाइक मीट जीतकर उन्होंने लगातार बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

RELATED NEWS

Neeraj Chopra Injury: एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, टखने की चोट ने रोकी रफ्तार, सीजन हुआ खत्म

Neeraj Chopra Injury: एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, टखने की चोट ने रोकी रफ्तार, सीजन हुआ खत्म

अगस्त 29, 2026
Diamond League: नीरज चोपड़ा ने किया सीजन का अपना बेस्ट थ्रो, 88.14 मीटर के साथ रुमेश ने जीता लुसाने का खिताब

Diamond League: नीरज चोपड़ा ने किया सीजन का अपना बेस्ट थ्रो, 88.14 मीटर के साथ रुमेश ने जीता लुसाने का खिताब

अगस्त 22, 2026

पहले भी ओस्ट्रावा में खेल चुके हैं नीरज

हालांकि नीरज पहले भी ओस्ट्रावा में खेल चुके हैं, लेकिन गोल्डन स्पाइक मीट में यह उनकी पहली एंट्री थी। साल 2018 में उन्होंने IAAF कॉन्टिनेंटल कप में एशिया पैसिफिक टीम का हिस्सा बनकर 80.24 मीटर की दूरी फेंकी थी और छठे नंबर पर रहे थे। हाल ही में जर्मनी के वेबर ने नीरज को दो बार हराया था।एक बार 16 मई को दोहा में और दूसरी बार 23 मई को पोलैंड में। लेकिन नीरज ने 20 जून को पेरिस में दमदार वापसी करते हुए पहले ही थ्रो में 88.16 मीटर की दूरी फेंकी और उन्हें पछाड़ दिया।

अगला मुकाबला अब बेंगलुरु में

नीरज चोपड़ा का अगला मुकाबला अब भारत में ही है। 5 जुलाई 2025 को बेंगलुरु में होने वाली एनसी क्लासिक प्रतियोगिता में वे हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट में उनके साथ पीटर्स और रोहलर जैसे बड़े खिलाड़ी भी नजर आएंगे। ऐसे में भारतीय दर्शकों को एक बार फिर नीरज के जलवे देखने को मिलेंगे।

Tags: Athletics 2025neeraj chopra
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Neeraj Chopra Injury: एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, टखने की चोट ने रोकी रफ्तार, सीजन हुआ खत्म

Neeraj Chopra Injury: एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, टखने की चोट ने रोकी रफ्तार, सीजन हुआ खत्म

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

Neeraj Chopra Injury: एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय खेल जगत को बड़ा झटका लगा है। स्टार जैवलिन थ्रोअर और...

Diamond League: नीरज चोपड़ा ने किया सीजन का अपना बेस्ट थ्रो, 88.14 मीटर के साथ रुमेश ने जीता लुसाने का खिताब

Diamond League: नीरज चोपड़ा ने किया सीजन का अपना बेस्ट थ्रो, 88.14 मीटर के साथ रुमेश ने जीता लुसाने का खिताब

by Kirtika Tyagi
अगस्त 22, 2026

भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन का अपना...

Javelin Battle: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज की अग्निपरीक्षा, अरशद नदीम और रुमेश थरंगा से होगी गोल्ड की बड़ी टक्कर

Javelin Battle: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज की अग्निपरीक्षा, अरशद नदीम और रुमेश थरंगा से होगी गोल्ड की बड़ी टक्कर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 30, 2026

Javelin Battle at Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा एक बार फिर इतिहास रचने...

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा को ट्रोलर्स ने सवालों में घेरा, अरशद को भारत बुलाने पर क्यों बनी मुसीबत ?

by Gulshan
अप्रैल 25, 2025

Neeraj Chopra : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश की...

Neeraj chopra wedding: नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी,जानिए उनकी पत्नी का करियर और बैकग्राउंड

Neeraj chopra wedding: नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी,जानिए उनकी पत्नी का करियर और बैकग्राउंड

by Ahmed Naseem
जनवरी 20, 2025

Neeraj chopra wedding: भारत के सबसे चहेते एथलीट और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने अचानक अपनी शादी की घोषणा...

Next Post
India’s AXIOM 4 mission with Subhanshu Shukla and ISRO experiments

अंतरिक्ष की ओर भारत का ऐतिहासिक क़दम कौन भारतीय AXIOM-4 मिशन के ज़रिए अंतरिक्ष की भरेंगे उड़ान

Today’s horoscope prediction for all zodiac signs

Aaj ka rashifal : त्रिग्रह योग और राशि परिवर्तन आज किसकी किस्मत चमकाएंगे? जानिए कौन-सी राशि होगी आज सबसे लकी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In