Saturday, November 21, 2026 3:59 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » खेल » Diamond League: नीरज चोपड़ा ने किया सीजन का अपना बेस्ट थ्रो, 88.14 मीटर के साथ रुमेश ने जीता लुसाने का खिताब

Diamond League: नीरज चोपड़ा ने किया सीजन का अपना बेस्ट थ्रो, 88.14 मीटर के साथ रुमेश ने जीता लुसाने का खिताब

नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2026 में सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.05 मीटर थ्रो किया और सिल्वर जीता। श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने 88.14 मीटर के प्रदर्शन से गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

by Kirtika Tyagi
22/08/2026

भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए 88.05 मीटर की दूरी तय की, लेकिन खिताब जीतने से चूक गए। नीरज को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के प्रदर्शन के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

खराब शुरुआत के बाद वापसी

नीरज के लिए मुकाबले की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 83.54 मीटर का थ्रो किया। दूसरी ओर, रुमेश ने पहले ही प्रयास में 85.99 मीटर का थ्रो करते हुए बढ़त बना ली। हालांकि, दूसरे प्रयास में नीरज ने जोरदार वापसी की और जैवलिन को 88.05 मीटर दूर फेंका। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने रुमेश को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। यह इस सीजन में नीरज का अब तक का सबसे लंबा थ्रो रहा।

रुमेश ने पलटा मुकाबला

तीसरे प्रयास में नीरज 83.72 मीटर ही फेंक सके। इसी दौरान रुमेश ने 88.14 मीटर का शानदार थ्रो कर दिया और एक बार फिर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया। इसके बाद नीरज के लिए वापसी मुश्किल हो गई। चौथे प्रयास में उनका थ्रो फाउल रहा, जबकि पांचवें प्रयास में उन्होंने थ्रो नहीं किया। छठे प्रयास में नीरज 82.15 मीटर तक ही पहुंच सके। दूसरी ओर, रुमेश के पांचवें और छठे प्रयास फाउल रहे, लेकिन उनका तीसरा थ्रो उन्हें जीत दिलाने के लिए पर्याप्त साबित हुआ।

RELATED NEWS

Neeraj Chopra Injury: एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, टखने की चोट ने रोकी रफ्तार, सीजन हुआ खत्म

Neeraj Chopra Injury: एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, टखने की चोट ने रोकी रफ्तार, सीजन हुआ खत्म

August 29, 2026
Javelin Battle: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज की अग्निपरीक्षा, अरशद नदीम और रुमेश थरंगा से होगी गोल्ड की बड़ी टक्कर

Javelin Battle: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज की अग्निपरीक्षा, अरशद नदीम और रुमेश थरंगा से होगी गोल्ड की बड़ी टक्कर

July 30, 2026

रुमेश की लगातार जीत

लुसाने में 88.14 मीटर का प्रदर्शन रुमेश थरंगा पथिरागे के लिए बेहद खास रहा। यह किसी भी इवेंट में उनकी लगातार पांचवीं जीत बताई जा रही है। इससे पहले उन्होंने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था। लुसाने में नीरज को पछाड़कर रुमेश ने एक बार फिर अपनी मजबूत फॉर्म का परिचय दिया।

कॉमनवेल्थ में भी हारे

इससे पहले ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी नीरज चोपड़ा को रुमेश के खिलाफ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। नीरज ने वहां 85.83 मीटर का थ्रो किया था, जबकि रुमेश ने 89.75 मीटर के शानदार प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल जीता था। नीरज ने टूर्नामेंट के दौरान माना था कि इंजरी से वापसी के बाद उनकी सर्वश्रेष्ठ लय हासिल करने में कुछ समय लग रहा है।

नीरज की फॉर्म लौटी

लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का थ्रो नीरज के लिए सकारात्मक संकेत माना जा सकता है। भले ही वह सिर्फ 0.09 मीटर के अंतर से खिताब से चूक गए, लेकिन सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी फॉर्म में सुधार के संकेत दिए हैं। अब उनकी नजर आगामी प्रतियोगिताओं में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने पर होगी।

Related Posts

Neeraj Chopra Injury: एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, टखने की चोट ने रोकी रफ्तार, सीजन हुआ खत्म

Neeraj Chopra Injury: एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, टखने की चोट ने रोकी रफ्तार, सीजन हुआ खत्म

August 29, 2026
Javelin Battle: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज की अग्निपरीक्षा, अरशद नदीम और रुमेश थरंगा से होगी गोल्ड की बड़ी टक्कर

Javelin Battle: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज की अग्निपरीक्षा, अरशद नदीम और रुमेश थरंगा से होगी गोल्ड की बड़ी टक्कर

July 30, 2026
Neeraj Chopra wins Golden Spike Meet 2025

Neeraj Chopra की नई उड़ान कौन से मीट में मारी बाज़ी, पेरिस डायमंड लीग के बाद लगातार दूसरी जीत

June 25, 2025
Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा को ट्रोलर्स ने सवालों में घेरा, अरशद को भारत बुलाने पर क्यों बनी मुसीबत ?

April 25, 2025
Neeraj chopra wedding: नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी,जानिए उनकी पत्नी का करियर और बैकग्राउंड

Neeraj chopra wedding: नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी,जानिए उनकी पत्नी का करियर और बैकग्राउंड

January 20, 2025
Lucknow News

Lucknow News: नीरज चोपड़ा ने हजरतगंज में पी शर्मा की चाय, दुकान पर लगी फैंस की भारी भीड़

October 19, 2024
Neeraj Chopra , Neeraj Chopra phone number

Viral News: पहले खिंचवाई फोटो, फिर लड़की ने नीरज चोपड़ा से कर दी ये डिमांड… जानें फिर क्या हुआ

September 17, 2024
Manu Bhaker , Manu Bhaker father , Manu Bhaker Mother , Neeraj Chopra

Sports News : नीरज चोपड़ा के साथ अफवाहों पर मनु भाकर ने तोड़ी चुप्पी, फ्युचर प्लानिंग को लेकर कही ये बात…

August 14, 2024
फाइनल में प्रवेश के बाद अब 8 अगस्त को पाकिस्तान के अरशद नदीम से भिडेंगे Neeraj Chopra

फाइनल में प्रवेश के बाद अब 8 अगस्त को पाकिस्तान के अरशद नदीम से भिडेंगे Neeraj Chopra

August 6, 2024
Neeraj Chopra,Arshad Nadeem,Paris Olympics 2024,Olympics 2024,Olympics Live,India At Olympics

Paris Olympic 2024 : नीरज चोपड़ा ने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को किया चित और फाइनल के लिए किया क्वालिवाई

August 6, 2024
Next Post
Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या,  गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या, गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

POPULAR POST

Shamli Fire Accident

Fire Tragedy : दो सिलेंडर में धमाकों से मकान में लगी आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत; कैसे हुआ हादसा?

November 19, 2026
Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Road Accident : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

Road Accident : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

November 17, 2026
BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

November 16, 2026
Gorakhpur Road Show Death

Road Show Controversy :गोरखपुर में 14 साल के छात्र की मौत, क्यों घिरी सपा? योगी, अखिलेश आमने-सामने

November 20, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India