रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

नीतीश कुमार का पत्रकारों को बड़ा तोहफा 15 हजार रुपए पेंशन, आश्रितों को भी मिलेगी राहत!

बिहार सरकार ने पत्रकारों की पेंशन राशि में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की है। अब योग्य पत्रकारों को प्रति माह 15 हजार रुपए पेंशन मिलेगी, जबकि उनके निधन के बाद उनके आश्रित पति या पत्नी को 10 हजार रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी।

by Gulshan
जुलाई 26, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Bihar News
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगस्त 7, 2026
Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

जुलाई 24, 2026

Bihar News : बिहार सरकार ने राज्य के पत्रकारों को बड़ी सौगात दी है। अब पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली मासिक पेंशन को 6,000 रुपए से बढ़ाकर 15,000 रुपए कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण घोषणा की जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के जरिए साझा की।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह बढ़ी हुई पेंशन केवल जीवित पात्र पत्रकारों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यदि किसी लाभार्थी पत्रकार की मृत्यु हो जाती है, तो उनके आश्रित (पति या पत्नी) को भी अब पहले की 3,000 रुपए मासिक राशि की बजाय 10,000 रुपए प्रति माह की पेंशन मिलेगी।

लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं पत्रकार

नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में कहा, “पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और समाज के विकास में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारी सरकार की यह हमेशा कोशिश रही है कि पत्रकारों को हरसंभव सहयोग दिया जाए, ताकि वे स्वतंत्र और निर्भीक होकर अपनी भूमिका निभा सकें। साथ ही, सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करने में कोई आर्थिक परेशानी न हो।”

लंबे समय से उठ रही थी मांग

यह फैसला पत्रकार संगठनों की एक पुरानी मांग को पूरा करता है। वर्षों से यह मांग की जा रही थी कि पेंशन की राशि में बढ़ोतरी की जाए, क्योंकि पहले मिलने वाली 6,000 रुपए की मासिक राशि महंगाई के लिहाज से नाकाफी साबित हो रही थी। अब इस राशि को बढ़ाकर 15,000 रुपए प्रति माह कर देने से पत्रकारों को काफी राहत मिलेगी। सरकार के इस फैसले के बाद राज्यभर के पत्रकारों में उत्साह और संतोष देखा जा रहा है। इस कदम को पत्रकारों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में बारिश ने बढ़ाई रौनक, 31 जुलाई तक नहीं थमेगा पानी…

योजना का उद्देश्य

बता दें कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना का मकसद उन पत्रकारों को आर्थिक संबल देना है, जिन्होंने वर्षों तक राज्य में सक्रिय पत्रकारिता की है और अब सेवा से निवृत्त हो चुके हैं। यह निर्णय निश्चित रूप से न केवल आर्थिक रूप से, बल्कि नैतिक रूप से भी पत्रकारों को सशक्त बनाएगा। यह पहल न सिर्फ पत्रकारों के भविष्य को सुरक्षित करेगी, बल्कि पत्रकारिता के पेशे में भरोसे और सम्मान को भी बढ़ाएगी।

Tags: bihar News
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मामला लगातार गंभीर...

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Road Accident

Road Accident:शेखपुरा में कार चलाना सीखना पड़ा भारी, दीवार से टकराई कार, बीकॉम छात्र की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Sheikhpura Car Accident:बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में कार चलाना सीखने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो...

Bihar NEET Success Story

Success Story: सीमित संसाधन, बड़ा सपना और ऐतिहासिक सफलता, बिहार के दो परिवारों ने NEET UG में रचा नया इतिहास

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Bihar NEET Success Story, बिहार से इस बार NEET UG परीक्षा में दो ऐसी प्रेरणादायक कहानियां सामने आई हैं, जिन्होंने...

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Banking Glitch: बिहार के मुजफ्फरपुर, गया, समस्तीपुर और वैशाली समेत कई जिलों में पेंशनभोगियों के बैंक खातों में अचानक करोड़ों...

Next Post
Saiyaara

8 दिन में सैयारा ने बटोरे करोड़ों, साबित होगी अब तक की सबसे बड़ी रोमांटिक हिट फिल्म?

Yogi Government

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, OBC बेटियों की शादी पर मिलेगा बड़ा तोहफा, लाखों की मदद का प्रस्ताव तैयार!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist