शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जब दो महिला अफसरों ने दुनिया के सामने रखी भारतीय सेना की ताकत, जानें कौन हैं ये जांबाज

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में किए गए एयरस्ट्राइक के बाद बुधवार को एक ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसने न सिर्फ सैन्य कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी बल्कि भारतीय महिला सैन्य अधिकारियों की क्षमता और नेतृत्व को भी एक नया आयाम दिया।

by Akhand Pratap Singh
मई 7, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Operation Sindoor
Share on FacebookShare on Twitter

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में किए गए एयरस्ट्राइक के बाद बुधवार को एक ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसने न सिर्फ सैन्य कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी बल्कि भारतीय महिला सैन्य अधिकारियों की क्षमता और नेतृत्व को भी एक नया आयाम दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीन प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं जिनमें भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री, भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी शामिल रहें।

इन दोनों महिला अफसरों ने मीडिया के सामने आत्मविश्वास और दृढ़ता के साथ ऑपरेशन की रणनीति, निष्पादन और सफलता की जानकारी साझा की। इस प्रेस वार्ता में जिस तरह से दोनों महिला अधिकारियों ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचों को उजागर किया और भारत की सर्जिकल क्षमताओं का परिचय दिया, वह अब राष्ट्रीय गर्व का विषय बन चुका है। सोशल मीडिया पर भी दोनों अफसरों की सराहना हो रही है। आइए जानें कौन हैं ये दो जांबाज़ महिलाएं।

RELATED NEWS

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

सितम्बर 2, 2026
Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

अगस्त 19, 2026

विंग कमांडर व्योमिका सिंह

18 दिसंबर 2004 को भारतीय वायुसेना में कमीशन हुईं विंग कमांडर व्योमिका सिंह को भारत की सबसे सक्षम महिला हेलिकॉप्टर पायलट्स में गिना जाता है। चेतक और चीता जैसे लड़ाकू हेलिकॉप्टर्स उड़ाने में माहिर व्योमिका सिंह के पास हजारों घंटे की उड़ान का अनुभव है। अपना नाम ‘व्योमिका’ जिसका अर्थ है “जो आसमान को मुट्ठी में रखे”  ही उनकी प्रेरणा बना।

क्लास 6 में जब उन्होंने पहली बार अपने नाम का अर्थ जाना, तभी तय कर लिया था कि उनका लक्ष्य वायुसेना ही होगा। वर्ष 2017 में उन्हें विंग कमांडर का पद मिला। व्योमिका सिंह न केवल एक कुशल पायलट हैं बल्कि 2021 में वायुसेना की उस ऐतिहासिक महिला टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं जिसने माउंट मणिरंग की चढ़ाई की थी।

यह भी पढ़े: Operation Sindoor पर सेना की ब्रीफिंग, ‘जवाब में नहीं.. जरूरत में किया एक्शन’ बोले विदेश सचिव

कर्नल सोफिया कुरैशी

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी, जो सिग्नल कॉर्प्स से हैं, ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब हिन्दी में पाकिस्तान की पोल खोली तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से आतंकियों के ठिकानों की पहचान, स्थान और भारत की कार्रवाई के उद्देश्य को दुनिया के सामने रखा। कर्नल कुरैशी साल 2016 में भारत के पूरे सैन्य दल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं थीं जब उन्होंने बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास Exercise Force 18 का नेतृत्व किया।

गुजरात से आने वाली कर्नल सोफिया एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पास बायोकेमेस्ट्री में डिग्री भी है। कर्नल कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में भी हिस्सा लिया है और कोंगो में 6 वर्षों तक भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

महिला सैन्य नेतृत्व की पहचान

‘Operation Sindoor’ केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं था, बल्कि यह भारतीय सेना में महिलाओं की निर्णायक और सम्मानित भूमिका का भी प्रतीक बन गया है। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय महिलाएं न सिर्फ मोर्चे पर बल्कि रणनीति और संवाद दोनों में अग्रणी भूमिका निभाने में सक्षम हैं। इन दोनों अधिकारियों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि भारत की रक्षा प्रणाली अब अधिक समावेशी, प्रभावशाली और प्रेरक बन चुकी है।

Tags: Operation SindoorSofia QureshiVyomika Singh
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO:अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने अपने पहले CEO के नाम का ऐलान कर दिया...

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Operation Sindoor: डिस्कवरी चैनल पर इन दिनों ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से एक नई डॉक्यूमेंट्री दिखाई जा रही है। इसमें...

President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

President Murmu Independence Day Address: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते...

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी सरकार का बड़ा कदम, 2100 भारतीय पहुंचे पाकिस्तान, किसलिए लिया गया ये फैसला ? 

by Gulshan
नवम्बर 5, 2025

Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव देखने को मिला था,...

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का मिजाज गर्म है। चाहे क्रिकेट का मैदान हो, य बॉलिवुड।...

Next Post
Masood Azhar

Masood Azhar killed: "मैं भी मर जाता तो अच्छा था..." ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए

Operation Sindoor

Operation Sindoor : रक्षा के लिए एकजुट हुआ भारत, राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक सभी ने ऑपरेशन को कुछ इस तरह सराहा...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist