Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Bihar Elections 2025

कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने कहा, ‘हम नीतीश कुमार की सरकार का समर्थन देने को तैयार हैं, लेकिन सीमांचल को न्याय मिलना चाहिए।

Vinod by Vinod
November 22, 2025
in Bihar Elections 2025, Breaking, राष्ट्रीय
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। नीतीश कुमार दसवीं बार सूबे के सीएम पद का शपथ ली। जीत के बाद एनडीए का कुनबा गदगद है तो वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी मुस्करा रहे हैं। हैदराबाद के भाईजान खुलकर तेजस्वी और राहुल गांधी की चुटकी ले रहे हैं। साथ ही पार्टी की जीत पर उन्होंने बड़ा ऐलान भी कर दिया है। औवैसी ने बिहार की धरती से कहा कि उनकी पार्टी बिहार में नीतीश कुमार सरकार को समर्थन देने को तैयार है, लेकिन इसके लिए एक शर्त है। वह शर्त है कि सीमांचल क्षेत्र को उसके हक का न्याय मिले।

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीति का एक दिलचस्प दृश्य दिखाई दे रहा है। जहां महागठबंधन के दो बड़े चेहरे- तेजस्वी यादव और राहुल गांधी जनता से दूरी बनाए हुए हैं, वहीं असदुद्दीन ओवैसी चुनाव परिणाम आते ही सीधे सीमांचल की जनता के बीच पहुंच गए हैं। औवैसी ने अमौर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर ओवैसी ने कहा कि सीमांचल दशकों से उपेक्षा का शिकार रहा है और अब यह स्थिति बदलनी चाहिए। ओवैसी ने कहा, ‘हम नीतीश कुमार की सरकार का समर्थन देने को तैयार हैं, लेकिन सीमांचल को न्याय मिलना चाहिए।

RELATED NEWS

Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन भरा, अमित शाह की मौजूदगी में लिया बड़ा राजनीतिक फैसला

Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन भरा, अमित शाह की मौजूदगी में लिया बड़ा राजनीतिक फैसला

March 5, 2026
AIMIM UP 2027

बिहार के बाद अब UP की बारी: AIMIM का दावा- ‘सपा को घर बिठा देंगे!’

December 5, 2025

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि विकास सिर्फ पटना और राजगीर तक सीमित नहीं रहना चाहिए। सीमांचल आज भी नदी कटाव, भारी पलायन और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। सरकार को इन मुद्दों. गंभीरता दिखानी होगी। ओवैसी ने अपने भाषण में ये भी कहा कि सीमांचल की जनता एआईएमआईएम के साथ मजबूती से खड़ी है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि पटना को अब समझ लेना चाहिए कि सीमांचल की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनका दावा था कि आने वाले समय में जो भी संदेश सरकार तक पहुंचेगा, वह सीमांचल की जनता की ओर से ही जाएगा। ओवैसी ने यह संकेत दिया कि अगर सरकार ईमानदारी से सीमांचल की समस्याओं पर काम करती है, तो पार्टी बिना किसी झिझक के समर्थन दे सकती है।

असदुद्दीन ओवैसी ने इस मौके पर अपने विधायकों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही, ताकि किसी तरह की राजनीतिक टूट-फूट न हो। उन्होंने बताया कि एआईएमआईएम के पांचों विधायकों को हफ्ते में दो दिन अपने विधानसभा कार्यालय में बैठना होगा। वे अपनी लाइव व्हाट्सएप लोकेशन और फोटो भी भेजेंगे जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे वास्तव में वहां मौजूद हैं। ओवैसी ने कहा कि इस प्रणाली को छह महीने के भीतर लागू किया जाएगा और वे खुद भी हर छह महीने में एक बार सीमांचल आकर जनता से मुलाकात करेंगे। उनका कहना था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी, जब नेता जनता के बीच रहेंगे। ओवैसी ने कहा कि कुछ लोग सेकुलरिज्म को चोला ओड़कर मुस्लिमों का वोट लेते आ रहे हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बिहार की जनता ने बता दिया है कि मुसलमान भी सरकार कुर्सी पर बैठेगा।

असदुद्दीन ओवैसी चुनाव परिणाम आते ही सीधे सीमांचल की जनता के बीच पहुंच गए हैं। यह सिर्फ एक धन्यवाद और आभार यात्रा नहीं, बल्कि आने वाले दिनों की सियासी रणनीति का संकेत है। असल में, तेजस्वी यादव चुनावी हार के बाद लगातार सोशल मीडिया और मीडिया दोनों से दूरी बनाए हुए है।. न कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस, न जनता के बीच कोई बड़ा दौरा। बिहार चुनाव में हार के बाद उनकी यह चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। नीतीश कुमार की सरकार बनते ही विपक्ष के नेता से यह अपेक्षा थी कि वे जनादेश को समझते, जनता के बीच जाकर संदेश देते और पार्टी कैडर को मजबूत रखने की कोशिश करते, लेकिन इसके उलट राजद खेमे में मानो निराशा और सन्नाटा है। राजनीति के जानकारों के अनुसार, तेजस्वी इस समय अपने संगठन, परिवार और भविष्य की राजनीतिक दिशा को लेकर आंतरिक मंथन में हैं। लेकिन लोकतंत्र में हार और जीत दोनों जनता के बीच खड़े होकर स्वीकार किए जाते हैं।

 

Tags: AIMIMasaduddin owaisiBihar Assembly ElectionsBihar ElectionsNDAnitish kumar
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन भरा, अमित शाह की मौजूदगी में लिया बड़ा राजनीतिक फैसला

Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन भरा, अमित शाह की मौजूदगी में लिया बड़ा राजनीतिक फैसला

by SYED BUSHRA
March 5, 2026

Rajya Sabha Election 2026:बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...

AIMIM UP 2027

बिहार के बाद अब UP की बारी: AIMIM का दावा- ‘सपा को घर बिठा देंगे!’

by Mayank Yadav
December 5, 2025

AIMIM UP Election 2027: बिहार चुनाव में मिली कामयाबी से उत्साहित, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
November 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

20 साल बाद सीएम नीतीश कुमार ने छोड़ी ये कुर्सी, जानें सुशासन बाबू ने सम्राट चौधरी को क्यों बनाया गृहमंत्री

20 साल बाद सीएम नीतीश कुमार ने छोड़ी ये कुर्सी, जानें सुशासन बाबू ने सम्राट चौधरी को क्यों बनाया गृहमंत्री

by Vinod
November 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के गमछे का जादू सिर चढ़कर बोला। प्रदेश की...

Nitish Kumar tenth oath Bihar

Nitish Kumar Biography: नालंदा से पटना तक, आम परिवार से राजनीति के शिखर तक बिहार की राजनीति का सबसे भरोसेमंद चेहरा

by SYED BUSHRA
November 21, 2025

Nitish Kumar Biography: नीतीश कुमार ने आज अपने जीवन का ऐतिहासिक पड़ाव पार करते हुए दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री...

Next Post
सिर्फ एक हफ्ते में गमले में उगाएं ताज़ा हरा धनिया, सही बीज, मिट्टी और नियमित देखभाल से पाएं बेहतरीन परिणाम

सिर्फ एक हफ्ते में गमले में उगाएं ताज़ा हरा धनिया, सही बीज, मिट्टी और नियमित देखभाल से पाएं बेहतरीन परिणाम

IND vs SA : कुलदीप यादव ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत की कराई वापसी, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर बनाए 247 रन

IND vs SA : कुलदीप यादव ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत की कराई वापसी, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर बनाए 247 रन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist