Wednesday, June 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पहलगाम हमले के बाद कश्मीरियों पर बन रहा निशाना, क्या है CM उमर अब्दुल्ला ने बताया सरकार का जवाबी प्लान ?

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, देश के विभिन्न हिस्सों से कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। कई जगहों पर उनके साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। इस पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरी चिंता जताई है और अन्य राज्यों की सरकारों से अपील की है कि वे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

by Gulshan
April 24, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Pahalgam Attack
Share on FacebookShare on Twitter

Pahalgam Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी बीच, अन्य राज्यों में रह रहे कश्मीरी छात्रों को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने की चिंताजनक खबरें सामने आई हैं। छात्रों के साथ मारपीट और उत्पीड़न की घटनाएं रिपोर्ट की जा रही हैं, जिस पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गंभीर चिंता जताई है।

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने बताया कि वे उन राज्यों की सरकारों के साथ निरंतर संपर्क में हैं जहां से इस तरह की घटनाओं की सूचना मिली है। उन्होंने संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए और किसी भी प्रकार की हिंसा या भेदभाव को रोका जाए।

RELATED NEWS

Pahalgam Attack

पहलगाम हमले पर खुली बड़ी पोल, 26 लोगों की मौत पर आतंकियों की मदद करने वाला शख्स गिरफ्तार

September 24, 2025
Pahalgam Attack

पहलगाम हमले के बाद डिपोर्ट हुईं 63 वर्षीय रक्षंदा को मिली राहत, वीजा मंजूर – अब लौटेंगी भारत अपने परिवार के पास

August 2, 2025

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता की पोस्ट पर दिया जवाब 

यह प्रतिक्रिया नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार की एक पोस्ट के जवाब में आई है। डार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया था कि देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी छात्रों को अपनी सुरक्षा को लेकर भय और तनाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की थी। उमर अब्दुल्ला ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सीधे बात कर रहे हैं और आग्रह कर रहे हैं कि कश्मीरी छात्रों की हिफाजत के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

J&K के स्टूडेंट्स एसोसिएशन को ने दी सलाह 

इस बीच, जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने भी देशभर के कश्मीरी छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद फैले डर और तनाव के बीच छात्रों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। एसोसिएशन ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह एडवाइजरी जारी की है। गौरतलब है कि मंगलवार को पहलगाम के एक घास के मैदान में आतंकवादियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की गई थी, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें : आसमान में चमक रहा भारत, क्षेत्रीय रनवे से भारत ने भरी नई वैश्विक उड़ान…

मरने वालों में अधिकतर पर्यटक थे। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर में सबसे घातक आतंकी वारदात मानी जा रही है, जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। सरकार और छात्र संगठनों की अपीलों के बीच अब यह देखना अहम होगा कि देश के विभिन्न राज्य इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में किस तरह से शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

Tags: Pahalgam Attack
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Pahalgam Attack

पहलगाम हमले पर खुली बड़ी पोल, 26 लोगों की मौत पर आतंकियों की मदद करने वाला शख्स गिरफ्तार

by Gulshan
September 24, 2025

Pahalgam Attack : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के करीब पांच महीने बाद एक बड़ी उपलब्धि...

Pahalgam Attack

पहलगाम हमले के बाद डिपोर्ट हुईं 63 वर्षीय रक्षंदा को मिली राहत, वीजा मंजूर – अब लौटेंगी भारत अपने परिवार के पास

by Gulshan
August 2, 2025

Pahalgam Attack : तीन महीने पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के सभी अल्पकालिक वीजा...

Pahalgam Attack

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी से मिले उमर अब्दुल्ला, सुरक्षा और बदले पर हुई गहन चर्चा

by Akhand Pratap Singh
May 3, 2025

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार, 3 मई 2025 को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

Pahalgam Attack

Google Map छोड़ आतंकियों ने चुना ये ऐप, पहलगाम हमले की थी ये चौंकाने वाली चाल…

by Gulshan
April 25, 2025

Pahalgam Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए भीषण नरसंहार की परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं। इस हमले...

Next Post
ChatGPT Photo

पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो अब होगी रंगीन, अपनाएं ChatGPT का ये जादुई तरीका...

Lucknow news: IAS में लखनऊ के इन सितारों ने बिखेरी चमक जानिए कहां से की थी शुरुआती पढ़ाई

Lucknow news: IAS में लखनऊ के इन सितारों ने बिखेरी चमक जानिए कहां से की थी शुरुआती पढ़ाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist