Wednesday, November 25, 2026 4:42 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » सुप्रीम कोर्ट से मिली करारी हार के बाद आज इमरान खान करेंगे जनता को संबोधित

सुप्रीम कोर्ट से मिली करारी हार के बाद आज इमरान खान करेंगे जनता को संबोधित

by abhishek tyagi
08/04/2022

इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के सुप्रीम कोर्ट के हाथों करारी शिकस्‍त खाने वाले प्रधानमंत्री इमरान खान हार मानने को तैयार नहीं हैं और ऐलान किया है कि वह आखिरी गेंद तक लड़ेंगे। पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री आज देश को संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद इमरान की पार्टी पीटीआई के सांसदों और विधायकों के सामूहिक इस्‍तीफे का ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि यही वजह है कि इमरान खान ने अपने संसदीय पार्टी की बैठक बुलाई है। यही नहीं इमरान की पार्टी अपनी सरकार को गिराए जाने के खिलाफ और भविष्‍य में बनने वाली नई सरकार पर दबाव बनाने के लिए देशभर में जोरदार प्रदर्शन का भी ऐलान कर सकती है।

पाकिस्‍तानी अखबार एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान की पार्टी के निशाने पर पाकिस्‍तान की नई बनने वाली सरकार रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के अविश्‍वास प्रस्‍ताव को खारिज किए जाने के स्‍पीकर के फैसले को रद करने के बाद नई सरकार के बनने का रास्‍ता साफ हो गया है। इमरान खान 9 अप्रैल को अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर वोटिंग का सामना करेंगे। सूत्रों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में इमरान खान की ओर से इस अभियान की शुरुआत हो सकती है। उन्‍होंने बताया कि नई सरकार के खिलाफ प्रत्‍येक प्‍लेटफार्म पर जोरदार प्रदर्शन करने की तैयारी है।

सामूहिक इस्‍तीफा दे सकते हैं सांसद और अन्‍य प्रांतों में विधायक
रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान की पार्टी के सांसद और अन्‍य प्रांतों में विधायक सामूहिक इस्‍तीफा दे सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि पीटीआई के प्रमुख नेताओं की राय है कि नए चुनाव के लिए चुनाव सुधार बहुत जरूरी है और इस वजह से तत्‍काल इस्‍तीफा देना राजनीतिक रूप से घातक कदम हो सकता है क्‍योंकि इससे विपक्ष अपने मनमुताबिक कानून बना सकता है या उसमें बदलाव ला सकता है। यही नहीं इमरान खान की पार्टी कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है ताकि सरकार को गिराने की ‘विदेशी साजिश’ की जांच करने के लिए एक आयोग बनाया जा सके। हालांकि इसके बारे में फैसला कानूनी जानकारों से सलाह के बाद लिया जाएगा।

RELATED NEWS

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan हॉस्पिटल में एडमिट, हालत नाजुक

May 20, 2023

Pakistan: फिर गिरफ्तार होंगे Imran Khan ? इस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

May 14, 2023

पीटीआई के सूत्रों ने बताया कि सत्‍तारूढ़ पार्टी ने फैसला किया है कि वह जनता के पास जाएगी। भविष्‍य में बनने वाली सरकार पर जनमत के जरिए दबाव बनाया जाएगा ताकि चुनाव सुधारों को अमलीजामा पहनाया जा सके और नए चुनाव कराए जाएं। उन्‍होंने कहा कि पार्टी देशभर में रैल‍ियां करेगी जिसका नेतृत्‍व इमरान खान करेंगे। सूत्रों ने कहा कि अगर नई सरकार ने केस दर्ज किए या गिरफ्तारियां की तो उसे जोरदार विरोध प्रदर्शन के जरिए करारा जवाब दिया जाएगा।

शाहबाज शरीफ हो सकते हैं पाकिस्‍तान के अगले प्रधानमंत्री
रिपोर्ट में कहा गया है कि नई सरकार विदेशी साजिश के आरोप की जांच पर कानूनी विशेषज्ञों से राय लेने के बाद फैसला करेगी। इस पूरे मामले को संसद के सामने पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि संयुक्‍त विपक्ष की ओर से शाहबाज शरीफ पाकिस्‍तान के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं। पीएम बनने के बाद शाहबाज अपनी नीतियों का ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसले में फैसला सुनाया कि नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और राष्ट्रपति द्वारा निचले सदन को भंग करने के फैसले को खारिज कर दिया है। पीएम की सलाह संविधान और देश के कानून के विपरीत थी।

अदालत ने इमरान खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने के लिए नेशनल असेंबली को बहाल करने और शनिवार को अपना सत्र बुलाने का भी आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ, जिसमें जस्टिस मुनीब अख्तर, जमाल खान मंडोखेल, इजाजुल अहसान और मजहर आलम खान भी शामिल थे, ने फैसला सुनाया, जिसे पहले दिन में सुरक्षित रखा गया था। शीर्ष अदालत ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) के सचिव सहित उसके अधिकारियों को भी तलब किया। इससे पहले, मामले की सुनवाई के दौरान, बंदियाल ने अपने साथी न्यायाधीशों के परामर्श के बाद कहा कि यह स्पष्ट था कि प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने का उपाध्यक्ष का फैसला गलत था।

Related Posts

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan हॉस्पिटल में एडमिट, हालत नाजुक

May 20, 2023

Pakistan: फिर गिरफ्तार होंगे Imran Khan ? इस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

May 14, 2023

फिर से गिरफ्तार हो सकते हैं Imran Khan, पंजाब पुलिस कोर्ट के बाहर कर रही है इंतजार

May 12, 2023

Imran Khan News: 1992 में पाकिस्तान को जिताया वर्ल्ड कप फिर रखा राजनीति में कदम, ऐसा रहा सफर

May 9, 2023

इमरान खान के खिलाफ शहबाज़ शरीफ ने दिखाया सख़्त रुख, समर्थकों के विरोध के बाद भी घिरवाया आवास

February 17, 2023

इमरान पर हमला, आरोपी फैजल की ये कैसी चाल, क्या कबूलनामें पर छुपा है कोई राज़, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

November 4, 2022

पूर्व पीएम पाकिस्तान के इमरान खान पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, विदेशी फंडिंग मामले में हो सकते है गिरफ्तार

October 8, 2022
Next Post

हिजाब कंट्रोवर्सी पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने दिया बयान, कहा-"बच्ची जवान होने लगे तो हिजाब जरूरी"

मध्य प्रदेश में पत्रकारों के साथ हुई बर्बरता पर शिवराज सिंह चौहान ने पूरे मामले की मांगी रिपोर्ट

सीएम योगी आदित्यनाथ का आदेश, गरीबों की झोपड़ी या दुकान पर नहीं चलेगा बुलडोजर

POPULAR POST

Hyundai Creta vs Kia Seltos

Auto news : बारिश में कौन सी SUV है बेहतर, Creta या Seltos जानिए कीमत और EMI का पूरा गणित

November 19, 2026
Guru Nanak Jayanti 2026: घर पर बनाएं गुरुद्वारे जैसा स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद, जानें आसान रेसिपी और बनाने का तरीका

Guru Nanak Jayanti 2026: घर पर बनाएं गुरुद्वारे जैसा स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद, जानें आसान रेसिपी और बनाने का तरीका

November 24, 2026
UP Constable Death Case: बहन की शादी छोड़ थाने लौटे सिपाही की कमरे में मिली लाश! प्रेमवीर सिंह की मौत से घर में पसरा मातम

UP Constable Death Case: बहन की शादी छोड़ थाने लौटे सिपाही की कमरे में मिली लाश! प्रेमवीर सिंह की मौत से घर में पसरा मातम

November 25, 2026
Tribute in madarsa: योगी की मां के निधन पर मेरठ के मदरसे में दुआ, गंगा-जमुनी तहजीब की पेश की मिसाल

Tribute in madarsa: योगी की मां के निधन पर मेरठ के मदरसे में दुआ, गंगा-जमुनी तहजीब की पेश की मिसाल

November 23, 2026
Bihar royal wedding controversy

Shahi Wedding: पिछड़े गरीब राज्य की शाही शादी पर किसने कसा तंज, तेज हुई जुबानी जंग

November 23, 2026
Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की रामायण ने 17वें दिन कमाए कितने करोड़, कुल कमाई पहुंची 1,616 करोड़ के पार

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की रामायण ने 17वें दिन कमाए कितने करोड़, कुल कमाई पहुंची 1,616 करोड़ के पार

November 23, 2026

LATEST

Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

November 25, 2026
Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

November 25, 2026
IPS Kiran Yadav Transfer

UP Police Transfer: चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले; IPS किरण यादव को मिली नई जिम्मेदारी

November 25, 2026
UP Constable Death Case: बहन की शादी छोड़ थाने लौटे सिपाही की कमरे में मिली लाश! प्रेमवीर सिंह की मौत से घर में पसरा मातम

UP Constable Death Case: बहन की शादी छोड़ थाने लौटे सिपाही की कमरे में मिली लाश! प्रेमवीर सिंह की मौत से घर में पसरा मातम

November 25, 2026
Old Age Wedding: बिलासपुर वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई, 75 साल के दूल्हा 63 की दुल्हन संग लिये 7 फेरे, क्या है पूरा प्लान?

Old Age Wedding: बिलासपुर वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई, 75 साल के दूल्हा 63 की दुल्हन संग लिये 7 फेरे, क्या है पूरा प्लान?

November 25, 2026
Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

Comedian Controversy: बिहारी महिलाओं के सिंदूर पर भद्दा मजाक,क्यों घिरे यश माहेश्वरी, क्या माफी से शांत होगा बवाल?

November 25, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India