• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

पीएम मोदी ने किया भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट पंबन रेलवे ब्रिज का उद्घाटन, जानें इसकी खासियतें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार, 6 अप्रैल को तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट पंबन रेलवे ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।

by Akhand Pratap Singh
April 6, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
0
Pamban Bridge
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Pamban Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट पंबन रेलवे ब्रिज का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे और जिसके बाद उन्होंने ब्रिज का उद्घाटन किया। यह ब्रिज जो 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है न केवल भारतीय इंजीनियरिंग का गौरव है बल्कि रामायण के सांस्कृतिक महत्व से भी जुड़ा है। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी रामेश्वरम से तांबरम (चेन्नई) के लिए नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाया और इसके बाद मंदिर में दर्शन करेंगे।

क्या हैं इस ब्रिज की विशेषता

Related posts

Independence Day

Independence Day 2025 Live: लाल किले से पीएम मोदी की पाकिस्तान को परमाणु चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर और मेड इन इंडिया चिप का ऐलान

August 15, 2025
India 1947 prices inflation and lifestyle comparison with today

15 August 1947 में कीमतें और ज़िंदगी कैसी थी ₹1 में आता था इतना कुछ,दाम सुन यकीन करना मुश्किल

August 15, 2025

नए पंबन ब्रिज (Pamban Bridge) का निर्माण कार्य पिछले साल नवंबर में पूरा हो गया था। हाल ही में रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण के बाद इसे यात्री रेल यातायात के लिए मंजूरी दी। यह 2.08 किलोमीटर लंबा ब्रिज 99 स्पैन और 72.5 मीटर के वर्टिकल लिफ्ट स्पैन से युक्त है जो 17 मीटर तक उठ सकता है जिससे पानी के जहाज आसानी से गुजर सकें। स्टेनलेस स्टील और वेल्डिंग जोड़ों से बना यह ब्रिज जंगरोधी कोटिंग के कारण खारे समुद्री वातावरण में टिकाऊ और कम रखरखाव वाला है।

सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार पंबन ब्रिज का सांस्कृतिक महत्व गहरा है। रामायण के अनुसार राम सेतु का निर्माण रामेश्वरम के पास धनुषकोडी से शुरू हुआ था। रामेश्वरम जो बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु के अंतिम छोर पर स्थित है और भारत-श्रीलंका की समुद्री सीमा के निकट है को यह ब्रिज मुख्य भूमि से जोड़ता है।

यह भी पढ़े: संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन आज.. जामा मस्जिद के सामने हवन-पूजन के साथ होगा लोकार्पण

क्या हैं पंबन ब्रिज का इतिहास

पंबन ब्रिज की योजना ब्रिटिश सरकार ने एक शताब्दी पहले तैयार की थी ताकि धनुषकोडी और थलाईमन्नार (श्रीलंका) के बीच समुद्री मार्ग सुगम हो। 1911 में शुरू हुआ यह कार्य 1914 में पूरा हुआ और 24 फरवरी 1914 को चेन्नई से धनुषकोडी तक पहली ट्रेन चली। इसे अमेरिकी कंपनी शेर्जर रोलिंग लिफ्ट ब्रिज ने डिजाइन किया और इंग्लैंड की कंपनी ने निर्माण किया। पुराना ब्रिज जो समुद्र तल से 12.5 मीटर ऊंचा था 143 स्तंभों और 289 फीट के सस्पेंशन सेक्शन से बना था, जिसे मैन्युअली खोला जाता था।

86 वर्षीय सिंगम ने मीडिया से बताया कि “नौ साल की उम्र में मैंने इस ब्रिज पर ट्रेन से यात्रा की थी। समुद्र के बीच ट्रेन का अनुभव डरावना लेकिन रोमांचक था।” हालांकि 2022 में आईआईटी मद्रास की रिपोर्ट के बाद अत्यधिक कंपन के कारण ट्रेन सेवा 23 दिसंबर 2022 को बंद कर दी गई। नया ब्रिज न केवल तकनीकी उपलब्धि है बल्कि रामेश्वरम को विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

 

Tags: Pamban BridgePM Modi
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Gold Rate Today : सप्‍ताह में ₹540 सस्ता हुआ सोना, जानें 10 बड़े शहरों के ताज़ा भाव

Next Post

6 April,एक तारीख जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की तस्वीर ,जनसंघ से मोदी युग तक की कहानी

Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Next Post
BJP Foundation Day

6 April,एक तारीख जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की तस्वीर ,जनसंघ से मोदी युग तक की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version