Saturday, May 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

मुर्शिदाबाद में बम मिलने से हड़कंप, सीआईडी और बम स्क्वाड मौके पर तैनात

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा थाना अंतर्गत नजीरपुर गांव में बम मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात बदमाशों की गोलीबारी में नाज़िमुद्दीन शेख नामक व्यक्ति घायल हो गया था।

by Akhand Pratap Singh
May 28, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
मुर्शिदाबाद
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता, 28 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा थाना अंतर्गत नजीरपुर गांव में बम मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात बदमाशों की गोलीबारी में नाज़िमुद्दीन शेख नामक व्यक्ति घायल हो गया था। मंगलवार रात को घटनास्थल के आसपास तलाशी के दौरान रसीदुल शेख नामक व्यक्ति के घर से दो बम और बम बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने तत्काल इलाके को घेर लिया और सीआईडी के साथ ही बम स्क्वाड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सीआईडी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और बम निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि बम और विस्फोटक सामग्री वहां किसने और क्यों रखी थी।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़े: क्या आपकी भी बात-बात पर भर आती हैं आंखें? जानें आखों के लिए अच्छा है या बुरा

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।बता दें कि मुर्शिदाबाद में बम मिलने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बम या बम बनाने के उपकरण मिल चुके हैं। पिछले साल नौ दिसंबर को मुर्शिदाबाद में देसी बम बनाते समय विस्फोट हो गया था, जिससे तीन लोगों की मौत हुई थी।

उस घटना में जिन तीन लोगों की मौत हुई थी, उनकी पहचान मामून मोल्लाह, सकीरुल सरकार और मुस्तकीन शेख के रूप में हुई थी।बताया गया था कि देर रात अवैध बम बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक किसी बम में विस्फोट हो गया, जिससे हादसा हो गया था।

Tags: मुर्शिदाबाद
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Up की साध्वी ऋतम्भरा हुई पद्म भूषण से सम्मानित; बढ़ाया प्रदेश का मान, CM योगी ने दी बधाई

Up की साध्वी ऋतम्भरा हुई पद्म भूषण से सम्मानित; बढ़ाया प्रदेश का मान, CM योगी ने दी बधाई

Bollywood News: फिल्मी दुनिया के वो सितारे जिन्होंने बना रखी है OTT प्लेटफ़ॉर्म से दूरी, डिजिटल डेब्यू में नहीं है दिलचस्पी

Bollywood News: फिल्मी दुनिया के वो सितारे जिन्होंने बना रखी है OTT प्लेटफ़ॉर्म से दूरी, डिजिटल डेब्यू में नहीं है दिलचस्पी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist