गुरूवार, जुलाई 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Parliament Session 2022: लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए की गई स्थगित, सत्र के दौरान 9 बिल पारित

by Muskaan Rajput
दिसम्बर 23, 2022
in देश, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र 17 दिनों के बाद आज शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। 17 दिनों के इस सत्र के दौरान 13 बैठकें हुईं। संसद से नौ विधेयक भी पारित हुए। लोकसभा ने 7 विधेयक और राज्यसभा ने 9 विधेयक पास किए। तो वहीं लोकसभा में 9 विधेयक पेश किए गए। संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दोनों सदनों के स्थगित होने के बाद संसद परिसर में एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि 7 से 29 दिसंबर तक के इस सत्र में आवश्यक सरकारी कार्य पूरा होने और संसद के दोनों सदनों की कार्य मंत्रणा समितियों (बीएसी) की सिफारिशों के कारण सत्र को पहले समाप्त किया गया।

इसके लिए बीएसी ने क्रिसमस व साल के अंत में होने वाले समारोहों के लिए सांसदों की व्यस्तता को देखते हुए ये फैसला लिया है। मंत्री ने कहा कि सत्र के दौरान लोकसभा में 9 विधेयक पेश किए गए। लोकसभा ने 7 बिल और राज्यसभा ने 9 बिल पास किए। सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयकों की कुल संख्या 9 है। जोशी ने आगे कहा कि दो विधेयक ‘बहु-राज्य सहकारी समितियां (संशोधन) विधेयक, 2022’ और ‘जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2022’ संसद के दोनों सदनों की संयुक्त समिति को भेजा गया था। लोकसभा की उत्पादकता लगभग 97 प्रतिशत और राज्यसभा की लगभग 103 प्रतिशत रही।

RELATED NEWS

Parliament Session

महाकुंभ भगदड़ हादसे को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, इंडिया ब्लॉक ने राज्यसभा से किया वाक आउट

फ़रवरी 3, 2025
parliament session , rajya sabha , rakesh sinha , jagdeep dhankhar

Rajya Sabha : जगदीप धनकड़ ने राज्यसभा सांसद को ऐसा क्या कहा कि पूरा सदन ही हंस पड़ा

जून 28, 2024

सत्र के दौरान दोनों सदनों द्वारा पारित कुछ प्रमुख विधेयक हैं-

  • वन्य जीवन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2022
  • ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022
  • नई दिल्ली मध्यस्थता केंद्र (संशोधन) विधेयक, 2022
  • संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2022
  • समुद्री डकैती रोधी विधेयक, 2022
  • संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022
  • संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (चौथा संशोधन) विधेयक, 2022

लोकसभा में नियम 193 के तहत दो अल्पकालिक चर्चाएं आयोजित की गईं। ‘देश में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की समस्या और उस पर सरकार द्वारा उठाए गए कदम’ और ‘भारत में खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता और सरकार द्वारा उठाए गए कदम’ पर चर्चा हुई। ये दोनों चर्चाएं 15 घंटे से ज्यादा समय तक चली, जिसमें अलग-अलग पार्टियों के 119 सांसदों ने भाग लिया। राज्य सभा में नियम 176 के तहत ‘ग्लोबल वार्मिंग के गंभीर प्रभाव और इससे निपटने के लिए उपचारात्मक कदमों की आवश्यकता’ पर एक अल्पकालिक चर्चा हुई, जिसमें 17 सांसदों ने लगभग 3 घंटे तक चर्चा की।

अलग-अलग पार्टियों के 119 सांसदों ने भाग लिया

इसके अलावा 2022-23 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के पहले बैच और 2019-20 के लिए अतिरिक्त अनुदान की मांगों पर चर्चा की गई और पूर्ण रूप से मतदान किया गया और संबंधित विनियोग विधेयकों को लगभग 11 घंटे की बहस के बाद 14 दिसंबर को लोकसभा द्वारा पेश, चर्चा और पारित किया गया। राज्यसभा ने करीब 9 घंटे की बहस के बाद 21 दिसंबर को इन विधेयकों को लौटा दिया।

इसे भी पढ़ें – GIS-2023: सरकार का बढ़ा उत्साह, यूपी में व्यापारिक संबंध मजबूत करेगा फ्रांस, टीम योगी ने पेरिस में रोड़ शो कर किया निवेशकों को आमंत्रित

Tags: parliament sessionParliament Session 2022
Share197Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

Parliament Session

महाकुंभ भगदड़ हादसे को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, इंडिया ब्लॉक ने राज्यसभा से किया वाक आउट

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 3, 2025

Parliament Session: संसद के बजट सत्र में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत हो गई है।...

parliament session , rajya sabha , rakesh sinha , jagdeep dhankhar

Rajya Sabha : जगदीप धनकड़ ने राज्यसभा सांसद को ऐसा क्या कहा कि पूरा सदन ही हंस पड़ा

by Gulshan
जून 28, 2024

Rajya Sabha : बीजेपी नेता राकेश सिन्हा ने राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान कहा, "हो सकता है ये मेरा...

18th lok sabha, asaduddin owaisi, parliament session, parliament session 2024

Parliament Session 2024 : संसद शपथ के दौरान फिर चर्चाओं में आए भाई जान, इन चार नारों ने कर दिया बेड़ा गर्ग

by Gulshan
जून 25, 2024

Parliament Session 2024 : ओवैसी के 'जय फिलिस्तीन' नारे का बीजेपी ने विरोध किया है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी...

बजटInterim Budget 2024: Parliament's budget session starts from today, interim budget will be presented tomorrow, know how the budget is prepared.

Interim Budget 2024 : आज से संसद का बजट सत्र शुरू, कल पेश होगा अंतरिम बजट, जानिए कैसे होता बजट तैयार

by Gautam Jha
जनवरी 31, 2024

नई दिल्ली। भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। 31 जनवरी से...

BJP मुख्यालय में PM का ग्रैंड वेलकम, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, मोदी ने कहा- हमें मिला इतिहास बनाने का मौका

BJP मुख्यालय में PM का ग्रैंड वेलकम, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, मोदी ने कहा- हमें मिला इतिहास बनाने का मौका

by Juhi Tomer
सितम्बर 22, 2023

BJP Mahila Morch thank PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में जोरदार स्वागत हुआ।...

Next Post

यूवी फिल्म्स के साथ काम करेंगे Amit Sadh एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका निभाते आएंगे नज़र

UP: चोरों का शैतानी दिमाग, बनाई 8 फीट की सुरंग, फिर स्ट्रांग रूम से करोड़ों का सोना लेकर चंपत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist