रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यौन उत्पीड़न केस में पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद, मोहाली जिला अदालत का ऐतिहासिक फैसला

मोहाली जिला अदालत ने पास्टर बजिंदर सिंह को दुराचार के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला 2018 में जीरकपुर पुलिस थाने में एक नाबालिक लड़की की शिकायत पर दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस ने पास्टर को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। 28 मार्च को जिला अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया था।

by Gulshan
अप्रैल 1, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Bajinder Singh

Bajinder Singh : पास्टर बजिंदर सिंह को मोहाली जिला अदालत ने दुराचार के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला 2018 में जीरकपुर पुलिस थाने में एक नाबालिक लड़की की शिकायत पर दर्ज हुआ था। बाद में पुलिस ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। 28 मार्च को जिला अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया और बाद में उन्हें पटियाला जेल भेज दिया गया। ईसाई धर्मगुरु पादरी बजिंदर सिंह को आज रेप केस में सजा सुनाई गई।

आपको बता दें कि मोहाली की जिला अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा दी है। 3 दिन पहले मोहाली कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया था, जिसके बाद उन्हें पटियाला जेल भेज दिया गया था। यह मामला 2018 में जीरकपुर पुलिस थाने में एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि बजिंदर सिंह ने उसे विदेश भेजने का वादा करके बहकाया और मोहाली के सेक्टर 63 स्थित अपने घर पर उसके साथ बलात्कार किया और इसका वीडियो भी बना लिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर उसने उसकी मांगें नहीं मानीं तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा।

RELATED NEWS

No Content Available

लगे आरोपों को बताया था झूठा 

खुद को निर्दोष बताते हुए पादरी ने आरोपों को नकारा था। यह सजा उस समय दी गई, जब पादरी 28 फरवरी को एक अन्य यौन उत्पीड़न के मामले में जांच का सामना कर रहे थे। कपूरथला पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। सिंह ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को बेमानी और झूठा बताया था।

यह भी पढ़ें : कौन है अश्विनी कुमार ? जिन्होंने अपने पहले मैच में दिया धमाकेदार डेब्यु…

वहीं, 25 मार्च को मोहाली पुलिस ने पादरी के खिलाफ मारपीट और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया। इससे पहले सोशल मीडिया पर पादरी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला से बहस करते हुए उसे थप्पड़ मारते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में पादरी पहले महिला पर किताब फेंकता है और फिर उसके पास जाकर मारपीट करता है।

Tags: Bajinder Singh

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Toll Tax News

यूपी में हाईवे से गुजरना अब हुआ और महंगा, जानिए कितनी बढ़ गई टोल टैक्स की दरें

Ashwini Kumar

कौन है अश्विनी कुमार ? जिन्होंने अपने पहले मैच में दिया धमाकेदार डेब्यु, 4 विकेट लेकर KKR को चौंकाया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India