Wednesday, May 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Excise Duty Cut: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी हुई कम, आम लोगों को राहत की उम्मीद

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई है। मिडिल ईस्ट तनाव के बीच लिया गया यह फैसला कीमतें कम करने में मदद करेगा और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
March 27, 2026
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Petrol Diesel Price Cut: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती कर दी है। इस फैसले के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो सकते हैं।

कितनी घटाई गई ड्यूटी

सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर सिर्फ 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं, डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर पूरी तरह शून्य कर दिया गया है।
इस फैसले से तेल कंपनियों पर दबाव कम होगा और इसका सीधा फायदा आम जनता को मिल सकता है।

RELATED NEWS

Petrol Diesel Price: महंगाई की मार से लोगों को मिलेगी राहत, पेट्रोल-डीजल के रेट्स घटने की संभावना

August 16, 2022

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

April 10, 2022

तनाव के बीच लिया गया फैसला

यह कदम उस समय उठाया गया है, जब Iran–Israel–US tensions की वजह से पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट की स्थिति बन रही है। इस संघर्ष के कारण कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों में तेजी आई थी।

तेल सप्लाई को लेकर ,सरकार का भरोसा

सरकार ने यह भी साफ किया है कि देश में फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। अगले 60 दिनों के लिए भारत ने दूसरे देशों से पर्याप्त कच्चे तेल की व्यवस्था कर ली है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि पेट्रोल और डीजल की सप्लाई में कोई बड़ी दिक्कत नहीं आएगी।

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए थे दाम

इससे पहले देश की बड़ी तेल कंपनी Nayara Energy ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए थे। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
सरकार का यह फैसला उसी के बाद आया है, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट

हालांकि, शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह यह रही कि अमेरिका ने ईरान के एनर्जी प्लांट्स पर हमले कुछ समय के लिए रोकने का फैसला किया। इस फैसले के बाद ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई दोनों की कीमतों में हल्की कमी आई है, जिससे आगे और राहत की उम्मीद बढ़ी है।

कैसे शुरू हुआ पूरा तनाव

इस पूरे तनाव की शुरुआत तब हुई, जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने भी पलटवार किया और कई जगहों को निशाना बनाया। इस संघर्ष में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है और इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है, खासकर तेल के बाजार पर।

सरकार का यह फैसला आम लोगों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं, तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है।

Tags: excise duty cutpetrol diesel price
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Petrol Diesel Price: महंगाई की मार से लोगों को मिलेगी राहत, पेट्रोल-डीजल के रेट्स घटने की संभावना

by Web Desk
August 16, 2022

नई दिल्लीः बढ़ती महंगाई के कारण आम लोग दिन-ब-दिन महंगाई के तले दबते जा रहे है, महंगाई की मार से...

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

by abhishek tyagi
April 10, 2022

नई दिल्ली। तेल कंपनियों की तरफ से आज तीसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। दिल्ली...

नौ दिन में आठ बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा-“प्रधानमंत्री की Daily To-Do List…”

by Zeeshan Farooqui
March 30, 2022

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का स‍िलसि‍ला थमने का नाम नहीं ले रहा है।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist