बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पिकनिक बना काल, जयपुर से टोंक गए 11 दोस्त, 8 की बनास नदी में डूबकर मौत

पुलिस के अनुसार, सभी मृतक जयपुर के हसनपुरा क्षेत्र के निवासी थे। उनके परिवारों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

by Gulshan
जून 10, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Jaipur News
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Robot Company FIR: जयपुर में रोबोट कंपनी की गोपनीय तकनीक लीक करने पर चार के खिलाफ केस

Robot Company FIR: जयपुर में रोबोट कंपनी की गोपनीय तकनीक लीक करने पर चार के खिलाफ केस

अगस्त 10, 2026
Jaipur SMS Hospital: भावुक कर देने वाला पल, अपने गुरु का पोस्टमार्टम करते समय कांपे हाथ, रो पड़े डॉक्टर

Jaipur SMS Hospital: भावुक कर देने वाला पल, अपने गुरु का पोस्टमार्टम करते समय कांपे हाथ, रो पड़े डॉक्टर

जुलाई 9, 2026

Jaipur News : राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार, 10 जून को एक दर्दनाक हादसे में आठ युवकों की बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। टोंक के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जानकारी दी कि जयपुर से 11 युवक पिकनिक मनाने के लिए टोंक जिले की बनास नदी के पास पहुंचे थे। नहाने के दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें आठ युवक नदी की गहराई में समा गए। इन सभी युवकों की उम्र करीब 20 से 30 वर्ष के बीच थी।

यह हादसा पुराने पुल के पास बने एक कच्चे बांध के करीब हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल उनका इलाज सआदत अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान जयपुर के हसनपुरा इलाके के निवासियों के रूप में की है और उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

कैसे हुआ हादसा ?

बताया जा रहा है कि युवक बनास नदी में नहाने के लिए उतरे थे, तभी गहराई और तेज बहाव के कारण यह त्रासदी घट गई। मृतक सभी जयपुर के निवासी थे और दोस्त आपस में मिलकर पिकनिक मनाने आए थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें : ‘थार’ पर सवार हुए ‘सूर्यदेव’ और आसमान से बरसा रहे आग, गर्मी के कर्फ्यू से…

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संवेदना प्रकट करते हुए लिखा, “टोंक जिले की बनास नदी में युवकों की डूबने से मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।” उन्होंने अधिकारियों को तुरंत राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिजनों को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। – ॐ शांति।

Tags: jaipur news
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Robot Company FIR: जयपुर में रोबोट कंपनी की गोपनीय तकनीक लीक करने पर चार के खिलाफ केस

Robot Company FIR: जयपुर में रोबोट कंपनी की गोपनीय तकनीक लीक करने पर चार के खिलाफ केस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026

Robot Company Case: जयपुर में रोबोट बनाने वाली कंपनी से जुड़े एक गंभीर मामले में चार लोगों के खिलाफ FIR...

Jaipur SMS Hospital: भावुक कर देने वाला पल, अपने गुरु का पोस्टमार्टम करते समय कांपे हाथ, रो पड़े डॉक्टर

Jaipur SMS Hospital: भावुक कर देने वाला पल, अपने गुरु का पोस्टमार्टम करते समय कांपे हाथ, रो पड़े डॉक्टर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 9, 2026

Jaipur SMS Hospital: जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में बुधवार का दिन बेहद भावुक रहा। रोजाना पोस्टमार्टम करने वाले...

Missing Children: जयपुर से गायब बच्चे, रामलला के दर्शन को पहुंचे अयोध्या, भक्ति के बने मिसाल, चमत्कारिक रूप से मिले सुरक्षित

Missing Children: जयपुर से गायब बच्चे, रामलला के दर्शन को पहुंचे अयोध्या, भक्ति के बने मिसाल, चमत्कारिक रूप से मिले सुरक्षित

by SYED BUSHRA
जून 25, 2026

Jaipur Missing Children Case: राजधानी जयपुर में रहने वाले चार मासूम बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप...

Jaipur Protest : जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रैली में पहुंचे अभिजीत दिपके के साथ धक्का-मुक्की, बिगड़ा माहौल

Jaipur Protest : जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रैली में पहुंचे अभिजीत दिपके के साथ धक्का-मुक्की, बिगड़ा माहौल

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Jaipur Protest Controversy: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो...

jaipur news, jaipur crime news, jaipur kidnapping news, anuj kidnapping case

Jaipur Kidnapping Case : नाहगढ़ में किडनैप युवक को पुलिस ने कुछ इस अंदाज़ में खोजा, वीडियो हुआ वायरल

by Gulshan
अगस्त 28, 2024

Jaipur Kidnapping Case : जयपुर के नाहरगढ़ में एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। एक सप्ताह पहले हुए अनुज अपहरण...

Next Post
WTC 2025

Australia में होगा WTC 2025 का Final? Pat Cummins की डिमांड ने ICC में मचाया हड़कंप !

बहराइच में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘कांग्रेस-सपा करवाते थे यूपी में गाजी मिया का विवाह’

बहराइच में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘कांग्रेस-सपा करवाते थे यूपी में गाजी मिया का विवाह’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In