Friday, March 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

PM Kisan 22nd Installment: खत्म हुआ इंतजार आज शाम किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये, इन तरीकों से तुरंत पता करें पैसा आया या नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे। करीब 9 करोड़ किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर होंगे। गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम से 18,640 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 13, 2026
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM Kisan 22nd Installment:देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की बहुप्रतीक्षित 22वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। इस किस्त के तहत किसानों के बैंक खातों में सीधे 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
सरकार की ओर से इस अवसर पर असम की राजधानी गुवाहाटी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे प्रधानमंत्री रिमोट का बटन दबाकर यह राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस बार लगभग 18,640 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी, जिससे देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।

महिला किसानों को भी मिलेगा बड़ा फायदा

इस बार की किस्त में महिला किसानों को भी बड़ी राहत मिलने जा रही है। सरकार के अनुसार करीब 2 करोड़ से अधिक महिला किसानों के खातों में भी यह आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

RELATED NEWS

PM Kisan Samman Nidhi registration

PM Kisan: पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार का फरमान, सम्मान निधि से ना छूटे कोई किसान,कब से चलेगा विशेष पंजीकरण अभियान

January 14, 2026
PM-Kisan-Yojana-21st-Installment

आज PM-Kisan योजना की 21वीं किस्त होगी जारी 9 करोड़ किसान हो सकते है लाभार्थी

November 19, 2025

2019 में शुरू हुई थी योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है। योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
अब तक सरकार इस योजना के तहत किसानों को 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी कर चुकी है। आज की किस्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा 4.27 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगा।

क्यों घटी लाभार्थियों की संख्या

हाल के वर्षों में पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की संख्या 10.48 करोड़ से घटकर लगभग 9.35 करोड़ रह गई है। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।
 अपात्र लोगों की पहचान
सरकार ने डेटा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया सख्त कर दी है। जिन लोगों के परिवार में सरकारी कर्मचारी हैं, आयकरदाता हैं या जिनकी पेंशन 10,000 रुपये से अधिक है, उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया है।
 भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन
कई किसानों के जमीन से जुड़े रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सत्यापित नहीं थे। ऐसे मामलों में किसानों की किस्तें रोक दी गईं।
ई-केवाईसी और आधार सीडिंग
सरकार ने e-KYC अनिवार्य कर दी है। जिन किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या DBT सक्रिय नहीं है, उनकी किस्त पेंडिंग में चली गई है।

किसानों के लिए जरूरी चेकलिस्ट

जिन किसानों की किस्त रुकी हुई है, उन्हें तुरंत कुछ जरूरी चीजें जांच लेनी चाहिए—
e-KYC पूरा किया है या नहीं
पोर्टल पर Land Seeding की स्थिति
बैंक खाते में आधार लिंक और DBT सक्रिय है या नहीं
आधार और पोर्टल पर नाम की स्पेलिंग एक जैसी है या नहीं
इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद किसान दोबारा योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Tags: Farmers SchemePM Kisan 22ndPM Kisan Yojana
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

PM Kisan Samman Nidhi registration

PM Kisan: पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार का फरमान, सम्मान निधि से ना छूटे कोई किसान,कब से चलेगा विशेष पंजीकरण अभियान

by SYED BUSHRA
January 14, 2026

PM Kisan Registration Drive:प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इसी बीच राज्य सरकार गांवों में एक...

PM-Kisan-Yojana-21st-Installment

आज PM-Kisan योजना की 21वीं किस्त होगी जारी 9 करोड़ किसान हो सकते है लाभार्थी

by Kanan Verma
November 19, 2025

PM Kisan Yojana 21st installment:  आज यानी बुधवार 19 नवंबर 2025 , PM नरेंद्र मोदी जी PM-किसान सम्मान निधि की...

PM Kisan 20th installment update

PM kisan की 20वीं क़िस्त कब आयेगी, कहीं चूक ना जाए ,क्या आप तैयार हैं? जानिए इससे जुड़ी ज़रूरी बाते

by SYED BUSHRA
May 14, 2025

PM Kisan 20th installment update प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर में पीएम किसान सम्मान...

PM Kisan yojna : किसानों के लिए  खुशखबरी, जानिए कब आएगी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त

PM Kisan yojna : किसानों के लिए खुशखबरी, जानिए कब आएगी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त

by SYED BUSHRA
February 17, 2025

PM Kisan Yojana 19th installment details सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को...

PM Kisan Yojana

28 फरवरी को आएगी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त, जानें पूरी जानकारी

by Gulshan
January 3, 2025

PM Kisan Yojana : सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist