Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

PM Kisan: पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार का फरमान, सम्मान निधि से ना छूटे कोई किसान,कब से चलेगा विशेष पंजीकरण अभियान

प्रदेश में पीएम किसान सम्मान निधि के लिए विशेष पंजीकरण अभियान शुरू होगा। 1 अप्रैल 2026 के बाद बिना रजिस्ट्रेशन किसानों को किस्त नहीं मिलेगी, इसलिए शिविर लगाकर सभी पात्र किसानों को जोड़ा जाएगा।

by SYED BUSHRA
14/01/2026
in राष्ट्रीय
PM Kisan Samman Nidhi registration

PM Kisan Registration Drive:प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इसी बीच राज्य सरकार गांवों में एक बड़ा अभियान चलाने की योजना बना रही है। इसका मकसद है कि प्रदेश का कोई भी पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित न रह जाए। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में करीब 14.7 प्रतिशत किसान अभी तक पीएम किसान पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं। ऐसे किसान न सिर्फ सम्मान निधि, बल्कि खेती-किसानी से जुड़ी कई दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं।

आधा दर्जन विभाग मिलकर चलाएंगे संयुक्त अभियान

राज्य सरकार अब गैर पंजीकृत किसानों को चिन्हित करने के लिए संयुक्त अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान में कृषि, उद्यान, राजस्व, गन्ना, पशुपालन और मत्स्य विभाग शामिल होंगे। इन विभागों के कर्मचारी गांव-गांव जाकर ऐसे काश्तकारों की पहचान करेंगे, जिनका अब तक पंजीकरण नहीं हो पाया है, और उनका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।

1 अप्रैल 2026 से लागू होगा सख्त नियम

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को साफ निर्देश दिए हैं कि 1 अप्रैल 2026 के बाद पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त सिर्फ उन्हीं किसानों को दी जाएगी, जिनका पोर्टल पर पंजीकरण पूरा होगा। इसी वजह से राज्य सरकार पंजीकरण को लेकर सख्ती बरत रही है। सरकार ने 26 जनवरी के बाद प्रदेशव्यापी विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। किसानों से भी अपील की गई है कि वे तय समय के भीतर अपना पंजीकरण जरूर कराएं, ताकि आगे मिलने वाली किस्त न रुके।

हर जिले और विकास खंड में लगेंगे शिविर

राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीएम किसान पोर्टल पर किसानों का विवरण अपडेट कराया जाए। इसके लिए बड़े स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। हर विकास खंड में कम से कम एक शिविर लगाना अनिवार्य होगा, ताकि किसानों को पंजीकरण में किसी तरह की परेशानी न हो।

तकनीकी कारण भी बने रुकावट

कई किसानों का पंजीकरण तकनीकी कारणों से भी नहीं हो पाया है। कुछ किसान ऐसे हैं जो सरकारी नौकरी में हैं या आयकर दाता हैं, इसलिए वे योजना के दायरे में नहीं आते। वहीं, बड़ी संख्या उन किसानों की भी है जिनका आधार अपडेट नहीं है या बैंक खाते की जानकारी गलत है। अभियान के दौरान इन सभी समस्याओं को मौके पर ही ठीक कराने की योजना है।

अब तक 21 किस्तें हो चुकी हैं जारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। इस योजना में हर चार महीने पर 2000 रुपये सीधे किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। नवंबर में जारी 21वीं किस्त में प्रदेश के 2 करोड़ 15 लाख से ज्यादा किसानों को 4,314 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली थी।

प्रमुख जिलों में पंजीकरण की स्थिति

प्रदेश के कई जिलों में पंजीकरण का प्रतिशत अलग-अलग है। हरदोई, पीलीभीत और रामपुर जैसे जिलों में स्थिति बेहतर है, जबकि गाजियाबाद और बरेली जैसे जिलों में अभी और काम करने की जरूरत है।

Next Post
Apple Creator Studio

Apple Creator Studio: अब एक ही सब्सक्रिप्शन में मिलेगा Final Cut और Logic Pro का पावर, क्रिएटर्स की हुई चांदी!

BOB Bank Mitra scam

लखनऊ बैंक धोखाधड़ी: बैंक मित्र ने किसानों को ठगा, करोड़ों का फर्जी FD स्कैम उजागर!

Ladakh missing friends rescue story

Ladakh Rescue: जिंदगी की जंग जीते चार दोस्त, लद्दाख में लापता सभी युवक पांच दिन बाद सुरक्षित मिले

RELATED

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026

LATEST

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India