Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

PM मोदी ने रचा कौन सा ऐतिहासिक रिकॉर्ड,अब तक 17 देशों की संसद में गूंज चुकी भारत की आवाज़

प्रधानमंत्री मोदी ने 17 देशों की संसदों में भाषण देकर कांग्रेस के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के रिकॉर्ड की बराबरी की। नामीबिया में उन्होंने साझेदारी, समानता और संवाद के ज़रिये भविष्य बनाने की बात कही।

by SYED BUSHRA
July 10, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi’s Historic Record: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वे अब तक 17 अलग-अलग देशों की संसदों को संबोधित कर चुके हैं। यह वही आंकड़ा है, जितना कांग्रेस पार्टी के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों ने मिलकर करीब 70 सालों में हासिल किया था। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मोदी का पांच देशों का हालिया दौरा बुधवार को खत्म हुआ। इस यात्रा के दौरान उन्होंने घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और नामीबिया की संसदों में अपने विचार रखे।

कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के बराबर पहुंचे मोदी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अब तक कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 7, इंदिरा गांधी ने 4, जवाहरलाल नेहरू ने 3, राजीव गांधी ने 2 और पीवी नरसिम्हा राव ने 1 बार विदेशी संसद में भाषण दिया था। इस तरह कुल मिलाकर कांग्रेस के पांच प्रधानमंत्रियों ने 17 बार दूसरे देशों की संसद को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री मोदी अकेले ही इस रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

विकसित और विकासशील दोनों देशों से जुड़ाव

सूत्रों का कहना है कि मोदी ने जिन देशों की संसदों को संबोधित किया है, उनमें विकसित देश भी शामिल हैं और विकासशील देश भी। इससे यह साफ दिखता है कि आज दुनिया में भारत को कितनी अहमियत दी जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि भारत ने हमेशा ‘ग्लोबल साउथ’ यानी विकासशील देशों के संघर्ष में उनका साथ दिया है और अब वही देश भारत की बात को महत्व दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, नेपाल, मंगोलिया, भूटान, श्रीलंका, मॉरीशस, मालदीव, गुयाना, फिजी और युगांडा जैसे देशों की संसदों में पहले ही भाषण दे चुके हैं।

नामीबिया में साझेदारी की बात

बुधवार को नामीबिया की संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया को अब ताकत और दबाव से नहीं, बल्कि दोस्ती और बातचीत से आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अफ्रीका केवल कच्चा माल देने वाला क्षेत्र न बनकर विकास और रोजगार का केंद्र भी बनना चाहिए।

मोदी ने कहा, ‘‘हमें मिलकर ऐसा भविष्य बनाना है, जहां बराबरी हो, न कि किसी का दबदबा।’’ उन्होंने बताया कि भारत और अफ्रीका के बीच विकास से जुड़ी साझेदारी 12 अरब डॉलर से ज्यादा की है। भारत अफ्रीका के लोगों के लिए स्किल डेवलपमेंट, रोजगार के मौके और नई खोजों में सहयोग करता रहेगा।

उन्होंने भारत और नामीबिया के मजबूत सांस्कृतिक रिश्तों पर भी प्रकाश डाला और भविष्य में मिलकर काम करने की इच्छा जताई।

Tags: India Global RelationsModi Foreign Speech
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Radhika Yadav shot dead by father

Gurugram news : इंस्टाग्राम रील्स‌ पर नाराज़ स्टेट लेवल प्लेयर राधिका यादव को पिता ने मारी गोली,मौके पर ही मौत

Special Screening: राष्ट्रपति भी देखेंगी फिल्म ,राष्ट्रपति भवन में होगी ‘तन्वी द ग्रेट’ की ख़ास स्क्रीनिंग

Special Screening: राष्ट्रपति भी देखेंगी फिल्म ,राष्ट्रपति भवन में होगी ‘तन्वी द ग्रेट’ की ख़ास स्क्रीनिंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist