शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

हे एलन, इंडिया रेडी है! PM मोदी की मस्क से सीधी बात, टेस्ला की एंट्री अब तय मानी जा रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एलन मस्क से फोन पर बात की। बातचीत में तकनीक, इनोवेशन और टेस्ला की भारत में संभावित एंट्री पर जोर दिया गया। अब टेस्ला का भारतीय बाजार में कदम रखना लगभग तय माना जा रहा है।

by Mayank Yadav
अप्रैल 18, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Tesla
Share on FacebookShare on Twitter

Tesla factory in India: भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में बड़ी हलचल मचने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से फोन पर बात की और भारत-अमेरिका के बीच तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में गहराते सहयोग पर चर्चा की। पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इस बातचीत की पुष्टि करते हुए बताया कि बातचीत में कई अहम मुद्दे शामिल रहे। खास बात यह रही कि टेस्ला की भारत में एंट्री को लेकर एक मजबूत संकेत मिला है। दोनों नेताओं की यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब टेस्ला भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का उत्पादन और निवेश बढ़ाने की योजना बना रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलन मस्क के बीच हुई इस फोन बातचीत को भारत-अमेरिका टेक सहयोग की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैंने एलन मस्क से बात की और उन विषयों पर चर्चा की जो हमने इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में मुलाकात के दौरान उठाए थे। हमने तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने की संभावनाओं पर चर्चा की।”

RELATED NEWS

Tesla

एलन मस्क की टेस्ला को भारत में बड़ा झटका: VinFast बनी EV मार्केट की नई बादशाह!

दिसम्बर 10, 2025

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क

जून 20, 2023

बातचीत में खास तौर पर भारत के तेजी से बढ़ते टेक सेक्टर और टेस्ला के लिए यहां संभावित अवसरों पर चर्चा की गई। Tesla पहले ही भारतीय बाजार में एंट्री के लिए संभावनाएं तलाश रही है और अब मोदी-मस्क बातचीत के बाद इसकी दिशा और स्पष्ट हो गई है।

गाजियाबाद स्टेशन पर औरंगजेब की तस्वीर से मचा बवाल, आखिर क्यों पेंटिंग पर पोती गई कालिख

बताया जा रहा है कि सरकार Tesla को भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, जिसमें बैटरी निर्माण से लेकर पूरे EV असेंबली की योजनाएं शामिल हो सकती हैं। इस सहयोग से भारत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में वैश्विक बढ़त मिल सकती है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी और मस्क की पिछली मुलाकात फरवरी में अमेरिका में हुई थी। उस समय भी दोनों ने EV, सौर ऊर्जा और अंतरिक्ष तकनीक जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने की इच्छा जताई थी।

दिलचस्प बात यह भी रही कि उस मुलाकात में पीएम मोदी ने मस्क के तीन बच्चों को भारतीय साहित्य की पुस्तकें भेंट की थीं, जिसमें टैगोर, आर.के. नारायण और पंचतंत्र जैसी कृतियां शामिल थीं।

अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि Tesla की पहली भारतीय गाड़ी कब सड़क पर दौड़ेगी।

Tags: Tesla
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Tesla

एलन मस्क की टेस्ला को भारत में बड़ा झटका: VinFast बनी EV मार्केट की नई बादशाह!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 10, 2025

Tesla Lost India EV: भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार में दुनिया की दिग्गज कंपनी टेस्ला को...

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क

by Sarvesh Kumar
जून 20, 2023

  टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से...

Elon Musk ने भारत में टेस्ला कार की इकाई खोलने से किया मना

by Web Desk
मई 28, 2022

Elon Musk News: पिछले साल अगस्त में टेस्ला (TESLA) के संस्थापक एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा था कि उनकी...

Elon Musk ने भी नहीं देखी होगी ऐसी Tesla! Anand Mahindra ने शेयर की तस्वीरें

by Web Desk
अप्रैल 24, 2022

Anand Mahindra New Tesla: आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ट्विटर (Twitter) पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस के साथ...

Next Post
NCERT syllabus: NCERT की नई किताबें, नया नजरिया, अब बच्चों को पढ़ाएंगी भारतीयता, संगीत और संविधान की गहराई

NCERT syllabus: NCERT की नई किताबें, नया नजरिया, अब बच्चों को पढ़ाएंगी भारतीयता, संगीत और संविधान की गहराई

gear shifting tips for manual cars

Auto news : गियर बदलने में की गई छोटी सी ग़लती कैसे भारी पड़ सकती है? जानिए इसका सही तरीक़ा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist