Saturday, January 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

PM Modi ने चार नए रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, बोले– “विकसित भारत की रफ्तार हैं ट्रेनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद लोगों ने “हर-हर महादेव” के जयघोष लगाए, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया।

Gulshan by Gulshan
November 8, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Vande Bharat Express
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये नई ट्रेनें बनारस–खजुराहो, लखनऊ–सहारनपुर, फिरोजपुर–दिल्ली, और एर्नाकुलम–बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। जैसे ही पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई, स्टेशन पर मौजूद लोगों ने “हर-हर महादेव” के नारों से पूरा परिसर गूंजा दिया और माहौल उत्सवमय हो गया।

बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। स्टेशन परिसर में चारों ओर “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बलों ने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

RELATED POSTS

PM Modi

यूपी में मोदी की ‘प्रेरणा’: 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अनावरण और सुशासन का नया संकल्प

December 25, 2025
PM Modi

शीतकालीन सत्र शुरू: हंगामे से ठप हुई लोकसभा, पीएम मोदी बोले- ‘ड्रामा नहीं नीति पर दो बल’

December 1, 2025

इस मौके पर क्या बोले पीएम मोदी ? 

इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, “दुनिया के विकसित देशों की तेज़ प्रगति के पीछे मज़बूत बुनियादी ढांचा एक बड़ी ताकत रहा है। जिन देशों ने आर्थिक विकास की ऊंचाइयों को छुआ है, वहां हवाई अड्डों, रेल नेटवर्क और आधुनिक परिवहन का विस्तार मुख्य कारण रहा है। आज भारत भी उसी दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वंदे भारत ट्रेनें इस प्रगति का जीवंत उदाहरण हैं, जिन्हें देखकर विदेशी यात्री भी प्रभावित होते हैं। ये ट्रेनें भारत के आत्मनिर्भरता के सफर में मील का पत्थर साबित होंगी।”

#WATCH | वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलेंगी।

(सोर्स: DD) pic.twitter.com/mDViTi9Bz3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2025

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत भारत की गति और शक्ति दोनों को दर्शाती है। “प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट और कुरुक्षेत्र जैसे पवित्र तीर्थस्थलों को वंदे भारत नेटवर्क से जोड़ना केवल यात्रियों की सुविधा नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, आस्था और विकास यात्रा का संगम है। यह हमारे विरासत शहरों को आधुनिक भारत के विकास प्रतीक में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

यह भी पढ़ें : 800 फ्लाइट्स की देरी के बाद Delhi Airport से आई बड़ी खबर…

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे के नए युग की नींव रख रही हैं। “वंदे भारत ट्रेन — भारतीयों की सोच, कौशल और मेहनत का परिणाम है। यह ‘भारत में बनी’ ट्रेन हर भारतीय के गर्व का प्रतीक है। जैसे-जैसे भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, ये ट्रेनें उस सपने को साकार करने में एक अहम भूमिका निभाएंगी।”

Tags: PM Modivande bharat express
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

PM Modi

यूपी में मोदी की ‘प्रेरणा’: 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अनावरण और सुशासन का नया संकल्प

by Mayank Yadav
December 25, 2025

PM Modi at Rashtra Prerna Sthal in Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लखनऊ में 65 एकड़ में फैले...

PM Modi

शीतकालीन सत्र शुरू: हंगामे से ठप हुई लोकसभा, पीएम मोदी बोले- ‘ड्रामा नहीं नीति पर दो बल’

by Mayank Yadav
December 1, 2025

PM Modi Welcome Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को हंगामे और हाई-वोल्टेज बयानबाजी के साथ शुरू हुआ। जहां...

PM Modi flag hoisting

आँसू और आनंद का संगम: अयोध्या में फहरा धर्म ध्वज, PM मोदी ने कहा- आज सदियों की वेदना को मिला विराम।

by Mayank Yadav
November 25, 2025

PM Modi flag hoisting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में अयोध्या के भव्य राम मंदिर पर धर्म...

PM Modi

त्रेतायुग की वापसी: 44 फीट ऊँचे ‘ध्वज दंड’ पर गर्वीला हुआ अयोध्या राजवंश का ध्वज, 700 टन के विशाल खंभे ने लिखा नया इतिहास।

by Mayank Yadav
November 25, 2025

PM Modi Ram Mandir Ayodhya Flag Hoisting: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिखर पर आज, मंगलवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र...

PM Modi

आंसू नहीं… अब षड्यंत्रकारी जलेंगे: थिम्पू से मोदी का ‘जस्टिस वॉर्निंग’, रोते देश से प्रधानमंत्री का दो टूक संदेश

by Mayank Yadav
November 11, 2025

PM Modi reaction: राजधानी दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और...

Next Post
Haq vs The Girlfriend box office collection day 1

Haq और The Girlfriend: पहले दिन किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल? जानिए पहले दिन किसकी कितनी हुई कमाई

PM मोदी ने चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, बोले– मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर से बनेगा विकसित भारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version